अच्छी नींद का राज छुपा है आपके भोजन में 

5 Min Read
अच्छी नींद का राज छुपा है आपके भोजन में 

अच्छी नींद का राज छुपा है आपके भोजन में – अच्छी नींद लेना बेहतर स्वास्थ्य के बेहद जरुरी है। अच्छी नींद लेने से शरीर को कई प्रकार से लाभ मिलते हैं। संपूर्ण नींद लेने से कुछ पुरानी बीमारी को विकसित होने से रोका जा सकता है। विशेषज्ञों द्वारा लगभग 7-9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। आज के समय में तनाव एवं डिप्रेशन के कारण कई लोग अच्छी नींद पाने के लिए संघर्ष करते हैं। नींद का भोजन से खास संबंध होता है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।

अच्छी नींद के लिए उपयोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थ –

  • कीवी एक ऐसा फल है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। कीवी में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के प्रभाव से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। कीवी में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के प्रभाव से रात को भरपूर नींद का अनुभव होता है। रोजाना रात को बिस्तर पर लेटने से पूर्व एक कीवी खाने से अच्छी नींद आती है।
  • बादाम का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। बादाम में नींद का संतुलन बनाये रखने वाला मेलाटोनिन (Melatonin) नामक हार्मोन पाया जाता है जिससे जल्दी एवं बेहतर नींद का अनुभव होता है। रोजाना रात को सोने से पहले 2-4 बादाम खाने से नींद ना आने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • अखरोट का सेवन करने से अच्छी नींद में बहुत मदद मिलती है। अखरोट में मौजूद प्राकृतिक गुणों की मदद से अच्छी एवं बेहतर नींद का अनुभव होता है। रोजाना रात को सोने से पहले अखरोट खाने से कम नींद आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अखरोट में लिनोलिक एसिड की मात्रा भी पायी जाती है जो पाचन तंत्र को बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
  • दूध और केले का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। केला और दूध दोनों में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) की मात्रा पायी जाती है जो एक प्रकार का एमिनो एसिड होता है और जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। अच्छी नींद पाने के लिए रोजाना रात को सोने पहले दूध एवं केले का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।
  • कैमोमाइल चाय (Chamomile tea) का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। यह हर्बल चाय कैमोमाइल के फूल से बनायीं जाती है। इस चाय में मौजूद एपिगेन (Epigen) अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। रोजाना रात को सोने के लगभग आधा घंटा पहले कैमोमाइल चाय को पीने से तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है जिससे बढ़िया नींद आती है।
  • व्हाइट राइस यानी सफेद चावल का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। रात में डिनर के समय सफेद चावल खाने से अच्छी व गहरी नींद आती है। सफेद चावल में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा पायी जाती है जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। एक अध्ययन के अनुसार सोने के लगभग 30 मिनट पहले हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से नींद अच्छी आती है।
  • फैटी फिश (Fatty fish) का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। मछली में विटामिन D एवं ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे नींद ना आने की समस्या को खत्म किया जा सकता है। रात को सोने के आधा घंटा पहले फैटी फिश का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में बेहतर ढंग से सुधार आता है।
  • पैशन फ्लॉवर (Passion flower) चाय का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। पैशनफ्लॉवर चाय में एपिजेनिन (Apigenin) नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो मस्तिष्क में कुछ रिसेप्टर्स को बांधने का कार्य करता है और जिससे नींद को बढ़ावा मिलता है। पैशन फ्लावर चाय पीने से नींद की गुणवत्ता सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है जिससे अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

जानें क्यों चम्मच से नहीं हाथ से खाने को खाना होता है लाभकारी ?

Share this Article