आम का अचार खाने के फायदे – 5000 साल पुराना आयुर्वेदिक ज्ञान

5 Min Read
आम का अचार खाने के फायदे

आम का अचार खाने के फायदे ( aam ka achaar khane ke fayde ) : आम का अचार खाने के फायदे बहुत से हैं। अचार बनाना खाद्य पदार्थों को लम्बे समय तक, सुरक्षित रखने का एक अच्छा तरीका है। अचार कई प्रकार की सब्जी और फलों से बनाया जाता है। अचार को लम्बे समय तक उपयोग करने के लिए, अचार में तेल के साथ सिरके और कई प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है, जिससे अचार को लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। लम्बे समय तक खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए, भारत ने अचार बनाने की प्रक्रिया लगभग 4,000 से 5000 साल पहले ही शुरू कर दी थी।

आयुर्वेद के अनुसार, अचार में कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। बात करें आम के अचार खाने के फायदे कि तो, आम का अचार अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। आइए, विस्तार में जाने आम के अचार खाने के फायदों के बारे में।

अचार में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

अचार में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन- के और फोलेट के साथ आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम भी पाया जाता है। इसके अलावा अचार में एसिटिक एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

अचार के सेवन का तरीका-

अचार का सेवन, खाने के साथ उचित मात्रा में कर सकते है, जो खाने के स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देता है। इसके अलावा पराठे के साथ भी अचार का सेवन किया जा सकता है।

आम का अचार खाने के फायदे (Benefits of eating mango pickle in hindi)

  • मधुमेह रोगियों के लिए, आम के अचार का सेवन फायदेमंद होता है। आम के अचार में एसिटिक एसिड पाया जाता है। एसिटिक एसिड, हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है और रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है। जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए उचित मात्रा में अचार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  •  गर्भवती महिलाओं के लिए आम के अचार का सेवन फायदेमंद होता है। अचार का सेवन, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करता है और उसे स्वस्थ रखने में सहायक होता है। सुबह के समय आम के अचार का सेवन, गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी आम के अचार का सेवन फायदेमंद होता है। अचार में कैलोरी की मात्रा बहुत काम पायी जाती है, जो वजन को कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा आम के अचार में मौजूद मसाले, फैट को कम करने में सहायक होते है, जो वजन को कम करने में काफी मदद करते है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए आम के अचार का सेवन फायदेमंद होता है। आम के अचार में मौजूद फाइबर, पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  •  संक्रमण से बचाव के लिए भी आम का अचार का सेवन फायदेमंद होता है। अचार में एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो संक्रमण से बचाव करने में सहायक होती है। इसके अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व, फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर, इससे बचाव करने में सहायक होते है।
  • इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को बेहतर बनाए रखने के लिए आम के अचार का सेवन फायदेमंद होता है। अचार में मौजूद विटामिन-सी के साथ कई ऐसे विटामिन और पोषक तत्व पाया जाते है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है। इसलिए इम्यून को बूस्ट करने के लिए, नियमित रूप से अचार का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

जानें आम के पत्तों के औषधीय गुण

Share this Article