कच्चे आम के फायदे और नुकसान – Raw Mango

6 Min Read
कच्चे आम के फायदे और नुकसान

कच्चे आम के फायदे और नुकसान (kacche aam ke fayde aur nuksan) : गर्मियों के दिनों में पाया जाने वाले आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसमें कई बीमारियों को रोकने की क्षमता होती है। कच्चा आम हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। कच्चे आम को नमक के साथ मिला कर खाया जा सकता है जिसके अपने फायदे होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। Advantages and disadvantages of raw mango in hindi.

कच्चे आम के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Raw Mango in hindi)

कच्चे आम के सेवन से मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। कच्चे आम में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें सेहतमंद रखने में एक अहम भूमिका निभाते हैं परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। इसलिए सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए।

कच्चे आम के फायदे (Benefits of Raw Mango in hindi)

  • कच्चे आम के सेवन से हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है जिससे हमारा आलस्य पन एवं शरीर का ढीलापन दूर होता है। यह हमारे शरीर से सुस्ती को कम कर हमें नयी एनर्जी प्रदान करता है जिससे हम दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं।
  • कच्चे आम के नियमित सेवन से हमारा लिवर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अक्सर देखा गया है कि गलत खान-पान के चलते हमारे लिवर की कार्यप्रणाली पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कच्चा आम हमारी लिवर की समस्या को दूर कर उसमें संक्रमण के खतरे को भी कम करता है।
  • कच्चे आम के सेवन से हम पेट संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें विटामिन C एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमें पेट संबंधी विकारों से बचाने का कार्य करता है। इसके सेवन से उल्टी, दस्त एवं अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में बेहद मददगार माना जाता है।
  • कच्चा आम खाने से गर्भवती महिलाओं को बेहद फायदा मिलता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर जी मचलाने जैसी परेशानियों का सामना पड़ता है। ऐसे में कच्चे आम के सेवन से इस समस्या में फायदा मिल सकता है। कच्चे आम के छिलकों को उतारकर गूदे वाले हिस्से पर नमक लगाकर उसका सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
  • कच्चे आम के सेवन से मोटापे की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें फीवर की अधिक मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में बेहद सहायक होता है। इसके अलावा इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख लगने का अनुभव नहीं होता जिससे हम बार-बार खाने से बच सकते है और हमें वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • कच्चे आम का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। यह एक घरेलु नुस्खा है जिससे हम अपने प्रतिरक्षा प्रणाली को और मजबूत कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स एवं खनिजों के प्रभाव से हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
  • कच्चा आम खाने से हमारे रक्त की अशुद्धियाँ खत्म हो जाती हैं। यह हमारी रक्त वाहिकाओं को और लचीला बनाता है जिससे हमारे शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और रक्त साफ होता है जिससे हम एक्ने, पिम्पल जैसी समस्याओं से दूर रह सकते हैं।
  • कच्चे आम के सेवन से हमारे दांत एवं मसूड़े मजबूत रहते हैं। इसे चबा-चबा कर खाने से दांतो का पीलापन, दांत में लगे कीड़े और काले दांतों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही यह हमें मुंह के संक्रमण जैसे मसूड़े से खून आना और मुंह से दुर्गंद की समस्या से भी राहत पहुंचाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से हमारे दांतों की सेहत पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।

जानें शलजम के 18 फायदे और नुकसान – Turnip और White Turnip

कच्चे आम के नुकसान (Loss of Raw Mango in hindi)

  • कच्चे आम का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या जैसे दस्त या एसिडिटी भी हो सकती है।
  • कच्चे आम का जरुरत से ज्यादा सेवन करने से त्वचा पर खुजली या अन्य त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
  • एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को कच्चे आम का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये एलर्जी के लक्षणों में वृद्धि ला सकता है।
  • अत्यधिक मात्रा कच्चे आम का सेवन करने से शरीर का वजन भी बढ़ सकता है इसीलिए मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को कच्चे आम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

जानें बिना कपड़ों के सोने के 10 लाभकारी फायदे

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article