कामदुधा वटी के फायदे और नुकसान – Kaamdudha Vati

5 Min Read
कामदुधा वटी के फायदे और नुकसान - Kaamdudha Vati

कामदुधा वटी के फायदे और नुकसान – कामदुधा वटी ( Kaamdudha Vati ) बिना डॉक्टर के पर्चे द्वारा मिलने वाली एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पाचन समस्याओं, पुराने बुखार, सीने की जलन, मतली, उल्टी, कमजोरी आदि से आराम पाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कामदुधा वटी शरीर में अधिक गर्मी होने के कारण होने वाले रक्तपित्त, रक्तातिसार, रक्तप्रार, अम्लपित्त, खट्टी डकार, सिर में दर्द, भ्रम, पेशाब में जलन, रक्त की विकृति आदि को दूर करती है।

लेकिन कामदुधा वटी का अधिक मात्रा में सेवन कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है इसलिए कामदुधा वटी का उपयोग या सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कामदुधा वटी के फायदे और नुकसान के बारे में। Advantages and Disadvantages of Kamdudha Vati in hindi.

कामदुधा वटी को बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले घटक

कामदुधा वटी को मोती पिष्टी, प्रवाल पिष्टी, मुक्ता शक्ति पिष्टी, कौड़ी भस्म, शंख भस्म, गेरू और गिलोय सत्त्व को बराबर मात्रा में मिलाकर बनाया जाता है।

कामदुधा वटी में पाए जाने वाले औषधीय गुण

कामदुधा वटी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटासिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एमटिक यानी उल्टी रोकने वाले, एंटी-टॉनिक, एंटी-डिप्रेसेंट, एडाप्टोजेनिक और एंटी-वर्टिगो जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

कामदुधा वटी के खुराक यानी सेवन का तरीका 

  • मात्रा- निर्धारित खुराक का उपयोग करें या डॉक्टर द्वारा निर्देशित रूप में लें।
  • खाने के बाद या पहले- कभी भी दवा ले सकते हैं।
  • अधिकतम मात्रा-  1 से 2 गोली।
  • आवृत्ति (दवा कितनी बार लेनी है) –दिन में दो बार।
  • दवा लेने की अवधि – 2 महीने।

नोट: कामदुधा वटी दवा को ऑनलाइन या आयुर्वेदिक स्टोर से ख़रीदा जा सकता है। लेकिन कामदुधा वटी का उपयोग या सेवन करने से पहले चिकित्सा विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

कामदुधा वटी के फायदे ( kaamdudha vati ke fayde )

  • कामदुधा वटी में पाए जाने वाले खनिज एवं जड़ी-बूटी गैस्ट्रिक एसिड के कारण होने वाली सीने की जलन को कम करने, पेट की जलन को कम करने, खट्टे स्वाद और खट्टी मतली को ठीक करने में सहायक होती हैं।
  • कामदुधा वटी पित्त बढ़ने के कारण होने वाले सिरदर्द, जलन, भ्रम, चक्कर आना और पेशाब में जलन आदि समस्याओं को दूर करती है।
  • कामदुधा वटी में पाए जाने वाले औषधीय गुण, ल्यूकोरिया और मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्राव जैसी समस्याओं के लिए एक उपयोगी दवा के रूप में कार्य करते हैं।
  • कामदुधा वटी में दीपन और पाचक गुण पाए जाते हैं, जो पाचन में सुधार कर भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ एवं मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं। 
  • कामदुधा वटी का सेवन करने से ओज और बल की वृद्धि होती है। इसके अलावा कामदुधा वटी का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। 
  • कामदुधा वटी में सौम्य गुण पाए जाने के कारण कामदुधा वटी का सेवन, शरीर के बढ़ते तापमान को कम करता हैं यानी गर्मी को कम करता हैं इसलिए बुखार के दौरान कामदुधा का सेवन फायदेमंद होता है।
  • कामदुधा वटी में पाए जाने वाले खनिज एवं औषधीय गुण, गैस्ट्रिक अल्सर और डुओडेनल अल्सर के साथ साथ पेप्टिक अल्सर को ठीक करने में भी सहायक होते हैं।
  • कामदुधा वटी का सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करता हैं साथ ही शरीर में कैल्शियम के स्तर में सुधार करता है।

जानें नीम घनवटी के फायदे और नुकसान – Neem Ghanvati

कामदुधा वटी के नुकसान ( kaamdudha vati ke nuksan )

  • कामदुधा वटी का अधिक मात्रा में सेवन, कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।
  • गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं कामदुधा वटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले।
  • कामदुधा वटी का अधिक सेवन झटके और चक्कर आने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है तो वह व्यक्ति कामदुधा वटी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले।

Share this Article