खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

6 Min Read
खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान : लहसुन (Garlic) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हमारे खाने स्वाद को बढ़ाता है। आयुर्वेद में लहसुन के उपयोग को बेहद गुणकारी बताया गया है। इसमें ढेरों औषधीय गुण पाए जाते है जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से इसके स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं। लहसुन का स्वाद कड़वा होता है इसीलिए इसे कच्चा खाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है इसीलिए इसे एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of eating garlic on an empty stomach in hindi)

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट एवं एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे हम कई संक्रमण एवं बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत बने रहती हैं। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती इसीलिए इसका सेवन उचित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

  • रोजाना खाली पेट लहसुन के सेवन से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। रोज सुबह लहसुन की कुछ फलियों को खाने से कब्ज, अपच, एसिडिटी एवं गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
  • खाली पेट लहसुन खाने से कैंसर एवं स्ट्रोक जैसी समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद सहायक माना जाता है जिससे हमारी बॉडी डिटॉक्स रहती है। इसके प्रभाव से शरीर में अन्य बीमारियां जन्म नहीं ले पाती जिससे हमें सेहतमंद रहने में आसानी होती है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को भी विकसित होने से रोकने का कार्य करता है।
  • खाली पेट लहसुन का सेवन करने से टीबी की समस्या में राहत मिलती है। रोजाना एक गिलास पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से लंबे समय से खांसी की समस्या झेल रहे लोगों को बहुत फायदा मिलता है जिससे टीबी के लक्षण में भी कमी आती है।
  • खाली पेट लहसुन खाने से मौसमी संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। अक्सर बदलते मौसम के कारण हमें सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लहसुन एक ऐसा घरेलू नुस्खा हो सकता है जिससे इन समस्याओं में जल्द राहत मिलती है।
  • खाली पेट लहसुन के सेवन से हम हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे से बचे रह सकते हैं। यह हमारे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानि बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार लाता है जिससे हमारे हृदय को बहुत फायदा मिलता है। यह हमारी ह्रदय की धमनियों को चौड़ा कर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के कार्य प्रणाली में सुधार लाता है जिससे हमारी आयु और बढ़ जाती है।
  • रोजाना नियमित रूप से खाली पेट लहसुन के सेवन से यूरिन संक्रमण एवं किडनी संक्रमण जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। प्रतिदिन एक गिलास पानी के साथ लहसुन का इस्तेमाल करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिलती है।
  • खाली पेट लहसुन खाने से हमारी त्वचा के सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हमारी त्वचा को मुलायम रखने में बेहद कारगर सिद्ध होता है। इसमें मौजूद विटामिन हमारी त्वचा में नमी को बनाये रखने का कार्य करते हैं जिससे हमारी त्वचा ग्लोइंग एवं नरम रहती है।
  • रोजाना खाली पेट लहसुन चबा-चबा कर खाने से हमारे दांत स्वस्थ रहते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमारे मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया का नाश करते हैं। इसके अलावा कच्चा लहसुन खाने से हमारे दांतों का दर्द भी कम होता है।

जानें चिलगोजा के फायदे और नुकसान – Chilgoza (Pine Nuts)

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान

  • खाली पेट लहसुन खाने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। इसीलिए लहसुन को सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए।
  • एक अध्ययन के अनुसार लहसुन का अत्यधिक सेवन करने से उलटी, जी मचलाना या सीने में जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए इसका सेवन हमेशा पानी के साथ ही करना चाहिए।
  • खाली पेट लहसुन के अत्यधिक सेवन से हाइफेमा जैसी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में हमारी आंखों के अंदरूनी चैम्बर से ब्लीडिंग होने लगती है जिससे हमारी आंखों की रौशनी भी कम हो सकती है। इसलिए इसका उचित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए।
  • एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

जानें आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान – Gooseberry

Share this Article