गिलोय के नुकसान

2 Min Read
गिलोय के नुकसान

गिलोय के नुकसान (Giloy ke nuksan) : गिलोय के फायदे एवं नुकसान दोनों ही होते हैं। गिलोय के नुकसान कम ही होते हैं क्योंकि यह एक गुणकारी औषधि है जिसका प्रयोग अनादिकाल से होता आया है। गिलोय के लाभकारी फायदे एवं नुकसान आयुर्वेद में समझाए गए हैं। giloy disadvantages in hindi.

गिलोय (Giloy) के नुकसान

  • गिलोय का सेवन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
  • गिलोय के सेवन से निम्न रक्तचाप (Low Blood pressure) के मरीज को परहेज करना चाहिए क्योंकि गिलोय भी ब्लड प्रेशर को कम करती है जिसके कारण मरीज की स्थिति बिगड़ सकती है।
  • गिलोय से मल्टीप्ल स्केरेलोसिस या रुमेटाइड आर्थराइटिस आदि से पीड़ित मरीजों को परहेज करना चाहिए। ये ऑटो इम्यून बीमारियाँ होती हैं जिसमें गिलोय के सेवन से नुकसान हो सकता है। गिलोय शरीर की इम्युनिटी पॉवर मजबूत करता है इस वजह से ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • गिलोय का सेवन सर्जरी से पहले नुकसानदेह होता है क्योंकि गिलोय ब्लड प्रेशर को कम करती है जिससे सर्जरी के दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें – गिलोय के फायदे

Share this Article