तरबूज खाने के फायदे और नुकसान – Watermelon

8 Min Read
तरबूज खाने के फायदे और नुकसान (tarbuj khane ke fayde aur nuksan)

तरबूज खाने के फायदे और नुकसान (tarbuj khane ke fayde aur nuksan) : तरबूज खाने के फायदे और नुकसान बहुत से हैं, तरबूज ग्रीष्मकालीन में खाए जाने वाले स्वादिष्ट फलों में से एक फल है। जो बाहर से हरे रंग और अंदर से लाल रंग का होता है। तरबूज का स्वाद मीठा होता होता है और यह पानी से भरपूर होता है। तरबूज का वैज्ञानिक नाम सिट्रलस लैनेटस (Citrullus Lanatus) है। Advantages and disadvantages of eating watermelon in hindi.

तरबूज के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Watermelon in hindi)

तरबूज में 92 फीसदी से 96 फीसदी पानी की मात्रा पायी जाती है। जो हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने में सहायक होती है।

तरबूज खाने के फायदे (Benefits of Watermelon in hindi)

  • किडनी में होने वाली पथरी में तरबूज का सेवन करना होता है फायदेमंद। जो लोग किडनी पथरी या स्टोन की समस्या से परेशान है उन लोगों को तरबूज का सेवन करना चाहिए क्योंकि तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है जो किडनी को साफ कर पथरी को बाहर निकालने में सहायक होता है।
  • तरबूज में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह हमारी आंखों की रोशनी और आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए तरबूज का सेवन करना आंखों के लिए लाभकारी होता है।
  • हाई बीपी वाले लोगों के लिए तरबूज का सेवन लाभकारी हो सकता है। तरबूज में सोडियम की मात्रा बहुत कम पायी जाती साथ ही तरबूज ठंडा भी होता है। ऐसे में हाई बीपी वाले लोगों को तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • वजन को कम करने के लिए तरबूज का सेवन फ़ायदेमंद होता है। तरबूज में पाए जाने वाला सिट्रलीन नामक तत्व जो हमारे वजन को कम करने में सहायक होता है। तरबूज के सेवन से न तो वजन बढ़ता है न ही कोलेस्ट्रॉल। तरबूज में कैलोरी की मात्रा भी कम पायी जाती है। जो लोग वजन कम करने की चाह रखते है उन लोगों के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • तरबूज के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। तरबूज में लाइकोपीन (Lycopene) की अत्यधिक मात्रा पायी जाती। लाइकोपीन के प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट तत्व है जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है। तरबूज का सेवन कैंसर के उपचार में भी किया जाता है। कई शोध के अनुसार, तरबूज का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और फेफड़े के कैंसर की खपत को कम किया जा सकता है।
  • तरबूज का सेवन हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर तो करता ही है, साथ ही तरबूज का जूस जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
  • तरबूज के सेवन से मन को शांत और डिप्रेशन से दूर रखा जा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार तनाव व चिंता से पीड़ित लोगों में विटामिन-बी6 का स्तर कम होता है। तरबूज में विटामिन- बी6 की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो हमारे शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर का कार्य करती है। विटामिन- बी6 पोषक तत्व हमारे मन को शांत करने में सहायक होते है साथ ही तरबूज में विटामिन-सी की भी मात्रा पायी जाती है जो हमारे डिप्रेशन, चिड़चिड़े पन और गुस्से को दूर करती है।
  • तरबूज में पाया जाने वाला लाइकोपिन हमारे चेहरे की चमक को बनाये रखने में सहायक होता है। तरबूज को चेहरे पर लगाने या रगड़ने से चेहरे पर निखार आता है साथ ही चेहरे में होने वाले ब्लैकहेड्स भी कम होने लगते है ।
  • तरबूज के सेवन से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी प्राप्त होता है जो हमारे शरीर के तापमान और रक्तचाप दोनों को कम करने में मदद करता है। गर्मियों में लू लगने का खतरा, उन लोगों में कम होता है। जो लोग तरबूज का सेवन करते है। तरबूज का सेवन गर्मियों में हमारे शरीर का ठंडा रखने में सहायक होता है।
  • कमजोरी महसूस होने पर तरबूज का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। तरबूज में पाए जाने वाले भरपूर पोषक तत्व पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान कर कमजोरी से बचाने में सहायक होते है। कई शोध के अनुसार तरबूज का सेवन करने पर ऊर्जा के स्तर को 23 फीसदी बढ़ाया जा सकता है, शरीर में होने वाली सुस्ती और कमजोरी में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  • तरबूज का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज में पाए जाने वाला पोटेशियम हमारे दिल लिए लाभकारी होता है। तरबूज का सेवन हमारे रक्त प्रवाह के कार्य को नियमित करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम भी करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • अस्थमा में तरबूज का सेवन करना लाभकारी होता है। एक शोध के अनुसार अस्थमा होने का खतरा उन लोगों में देखा जा सकता है, जिनके शरीर में विटामिन सी का स्तर कम होता है। विटामिन सी अस्थमा के लक्षणों को कम में सहायक होता है। अस्थमा को काबू में रखने के लिए, तरबूज का सेवन होता है लाभकारी क्योंकि तरबूज में 40 फीसदी विटामिन सी पाया जाता है।

जानें अरबी खाने के फायदे और नुकसान – Taro

तरबूज खाने के नुकसान (Losses of Watermelon in hindi)

  • तरबूज में लाइकोपीन की अत्यधिक मात्रा होने के कारण, तरबूज का ज्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक। शरीर में लाइकोपीन की अधिक मात्रा, बन सकती है सूजन, उल्टी, अपच और गैस समस्याओं का कारण।
  • तरबूज का सेवन करने वाले लोगों को यह जानना भी जरूर है कि तरबूज के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। जैसे चेहरे में हल्के चकत्ते और चेहरे पर सूजन आना आदि।
  • तरबूज मीठा होने के कारण इसमें पायी जाने वाली प्राकृतिक चीनी हमारे शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ाने में सहायक होती है। ऐसे में मधुमेह से पीड़ित रोगियों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए।
  • तरबूज का अत्यधिक सेवन दिल के लिए होता है हानिकारक, क्योंकि तरबूज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। शरीर में पोटेशियम की अधिक मात्रा दिल से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकती है। इसलिए तरबूज का सेवन नियमित रूप से कम करना चाहिए।

जानें ग्रीन टी के फायदे और नुकसान – Green Tea

Share this Article