तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान

7 Min Read
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान (tambe ke bartan mein pani peene ke fayde aur nuksan) : तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान कई होते हैं। हमारे देश में तांबे के पात्र में पानी का उपयोग करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। विभिन्न वैज्ञानिक शोधों में तांबे के बर्तन में रखे पानी को बेहद गुणकारी बताया गया है।

तांबे के बर्तन में पानी के सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हालांकि तांबे के बर्तन के पानी के गलत इस्तेमाल से हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसीलिए तांबे के बर्तन से होने वाले फायदे और नुकसान दोनों पर ध्यान देना बेहद जरुरी है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of drinking water in a Copper Vessel in hindi)

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

  • तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पानी तांबे के साथ एक रासायनिक प्रतिक्रिया करता है जिससे इस पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी एवं कैंसर रोधी गुण उत्पन्न हो जाते हैं। इस पानी के नियमित सेवन से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
  • तांबे के बर्तन का पानी पीने से हमारे शरीर में विषाणु मर जाते हैं जिससे हम पेट संबंधी बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं। एक अध्ययन के अनुसार करीब 12 घंटे तक पानी को तांबे के बर्तन में रखने से उस पानी की अशुद्धियां कम हो जाती है जो हमारे पेट को स्वस्थ रखने में एक अहम भूमिका निभाती है। इस पानी में हानिकारक जीवाणु मर जाते हैं जिससे हमें विशेष रूप से फायदा मिलता है। यह पानी हमारे पेचिश के विषाणु एवं ई-कोलाई के अमीबा को पूर्णतः समाप्त करता है जिससे हमें फायदा मिलता है।
  • तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से हमारे शरीर के घाव जल्दी भर जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एवं एंटी-बैक्टीरियल गुणों की मदद से हमारे शरीर के बाहरी एवं आंतरिक घाव जल्दी भर जाते हैं। इसके अलावा ये थायराइड ग्रंथि के स्राव को भी नियंत्रित रखता है जिससे गठिया के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। यह हमारे शरीर को आयरन को अवशोषित करने में बेहद सहायक माना जाता है जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
  • तांबे के बर्तन के पानी का सेवन करने से पीलिया एवं डायरिया जैसी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। इस पानी में कॉपर की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया का नाश करता है जिससे इस तरह भी परेशानियों से बचा जा सकता है।
  • तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में आसानी होती है। इस पानी में तांबे के गुण मौजूद होते हैं जो हमारी त्वचा को ग्लोइंग रखने के साथ-साथ उसके संक्रमण से भी बचाता है। रोजाना नियमित रूप से सुबह खाली पेट इस पानी के सेवन से सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचा जा सकता है। यह हमारे शरीर में मेलानिन का निर्माण करता है जिससे हमारी त्वचा के साथ-साथ आंख एवं बाल भी सुरक्षित रहते हैं।
  • तांबे के बर्तन का पानी पीने से हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है जिससे हम मोटापे की समस्या से बचे रह सकते हैं। इस पानी के नियमित सेवन से हमारे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घट जाती है जिससे हम हमेशा फिट रहते हैं।
  • तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से हम हृदय संबंधी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। रोजाना सुबह इस पानी के सेवन से हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलशन में वृद्धि होती है जिससे हमारे हृदय की सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस पानी को पीने से हार्ट अटैक के खतरे को आसानी से कम किया जा सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को तांबे का पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है। इससे हमारी स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस पानी को पीने से शिशु के तंत्रिकाओं का भी विकास होता है।

जानें काला नमक खाने के फायदे और नुकसान

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान

  • तांबे के बर्तन में रखे पानी का अत्यधिक सेवन करने पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस पानी में बहुत अधिक मात्रा में तांबा पाया जाता है जिससे उलटी, दस्त या मतली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • तांबे के बर्तन में पानी रखने से पहले इसकी उचित सफाई करना बेहद जरुरी होता है। ऐसा न करने पर तांबे के बर्तन में कॉपर ऑक्साइड की परत (हरे रंग की) जमने लगती है जिससे उस पानी में रसायनिक क्रिया हो सकती है और जो हमें नुकसान भी पहुंचा सकती है।
  • सर्दियों के मौसम में तांबे के बर्तन में पानी पीने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। कुछ लोग तांबे के प्रति संवेदनशील होते हैं जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जानें नाशपाती खाने के फायदे और नुकसान – Pear

Share this Article