बार बार पेशाब लगने का कारण और उपाय

5 Min Read
बार बार पेशाब लगने का कारण और उपाय

बार बार पेशाब लगने का कारण और उपाय : बार बार पेशाब लगने का कारण और उपाय में इस समस्या की सम्पूर्ण जानकारी शामिल है। बार बार पेशाब लगने से तात्पर्य सामान्य से अधिक बार पेशाब आना है। बार बार पेशाब लगना एक सामान्य समस्या या किसी रोग का कारण हो सकता है।

बार बार पेशाब लगने की समस्या को ज्यादातर रात के समय अधिक महसूस किया जा सकता है। दिनचर्या में बाधा उत्पन्न होना और रात के समय नींद में बाधा उत्पन्न होना बार बार पेशाब लगने के प्रमुख लक्षण है। बार बार पेशाब लगने का कारण और उपाय की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है –

बार बार पेशाब लगने के लक्षण ( Symptoms of Frequent urination in hindi )

बार बार पेशाब लगने के लक्षण सामान्य से गंभीर भी हो सकते है जिनमें से सामान्य और गंभीर लक्षण नीचे दिए गए है। बार बार पेशाब लगने के लक्षण है –

  • बार बार पेशाब करने की इच्छा
  • पेशाब से बदबू आना
  • बुखार
  • ठंड लगना
  • मतली
  • उल्टी
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द
  • पेशाब करते समय दर्द व जलन
  • पेशाब में खून आना

बार बार पेशाब लगने का कारण ( Cause of Frequent urination in hindi )

बार बार पेशाब लगने का कारण कई हो सकते है जिनमें से कुछ सामान्य और गंभीर कारण निम्नलिखित है-

बार बार पेशाब लगने के सामान्य कारण –

  • अधिक पानी पीना
  • अधिक शराब पीना
  • कब्ज
  • चिंता
  • गर्भावस्था
  • मूत्राशय की पथरी
  • मूत्राशय कैंसर
  • डायबिटीज
  • ओवर एक्टिव ब्लैडर
  • पौरुष ग्रंथि में संक्रमण
  • दवाओं का सेवन
  • कैफीन का सेवन
  • ओवर एक्टिव ब्लैडर
  • मानसिक रोग
  • पेल्विक ट्यूमर

बार बार पेशाब लगने के गंभीर कारण –

  • मूत्र पथ संक्रमण
  • प्रोटेस्ट बढ़ना
  • वैजिनाइटिस
  • मूत्रमार्ग संक्रमण
  • मूत्रमार्ग में खुजली, जलन
  • मूत्रमार्ग से अनिश्चित मूत्र का रिसाव

बार बार पेशाब लगने के उपाय ( Remedies for Frequent urination in hindi )

बार बार पेशाब लगने के कुछ उपायों को अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। बार बार पेशाब लगने की समस्या को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाए इससे काफी लाभ होगा। बार बार पेशाब लगने के उपाय है –

  • बार बार पेशाब लगने की परेशानी को दूर करने के लिए तरल पदार्थों के अधिक सेवन से बचे। रात को सोने से पहले तरल पदार्थों का अधिक सेवन न करें। ऐसा करने से पेशाब करने की इच्छा अधिक बढ़ेगी जिससे आपकी नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
  • एल्कोहॉल और कैफीन का सेवन करने से बचे। बार बार पेशाब लगने का कारण शरीर में एल्कोहॉल और कैफीन की अधिकता भी हो सकती है। अधिक शराब का सेवन और चाय, कॉफी का अधिक सेवन करने से बार बार पेशाब लगने की परेशानी उत्पन्न होने लगती है इसीलिए एल्कोहॉल और कैफीन के अधिक सेवन से बचे।
  • बार बार पेशाब लगने की समस्या से बचने के लिए एक्सरसाइज का भी सहारा लिया जा सकता है। मूत्राशय की मांसपेशियों में कमजोरी के कारण बार बार पेशाब लगने की परेशानी होती है इसीलिए मूत्राशय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है। मूत्राशय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘कीगल’ एक्सरसाइज अपनाए इससे काफी फायदा होगा। इसके अलावा अपनी जीवनशैली को सक्रीय बनाकर भी बार बार पेशाब लगने की समस्या से बचा जा सकता है।
  • बार बार पेशाब लगने का कारण कब्ज भी हो सकता है क्योंकि कब्ज मूत्राशय में दबाव बढ़ाता है जिससे बार बार पेशाब आने लगती है। कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें इससे कब्ज की समस्या दूर होने के साथ बार बार पेशाब लगने की परेशानी से भी बचा जा सकता है।

जानें डैंड्रफ होने का कारण और उपाय एवं घरेलू उपचार

  • बार बार पेशाब लगने का कारण और उपाय में संतुलित आहार को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। बार बार पेशाब लगने की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी या किसी रोग के कारण हो सकती है जिसे संतुलित आहार की सहायता से खत्म किया जा सकता है। संतुलित आहार का सेवन करके बार बार पेशाब लगने की परेशानी से बचा जा सकता है।

Share this Article