व्हे प्रोटीन (प्रोटीन पाउडर) के फायदे और नुकसान – Whey Protein

9 Min Read
व्हे प्रोटीन (प्रोटीन पाउडर) के फायदे और नुकसान

व्हे प्रोटीन (प्रोटीन पाउडर) के फायदे और नुकसान : व्हे प्रोटीन या प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान कई होते हैं। व्हे प्रोटीन एक प्रकार का फेमस प्रोटीन सप्लीमेंट है, जो दूध से बना होता है। हमारे शरीर को कई सारे पोषक तत्वों की जरुरत होती है, उन्हीं में से एक प्रोटीन है। ज्यादातर प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ सोया, दूध, अंडा और नट्स है, जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन किया जाता है। व्हे प्रोटीन का सेवन ज्यादातर जिम या कसरत करने वाले लोग करते है।

व्हे प्रोटीन (प्रोटीन पाउडर) के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Whey Protein (Protein Powder) in hindi)

इसके अलावा बात करें व्हे प्रोटीन के फायदे कि तो, यह अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं के लक्षण कम कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। व्हे प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक होता है। लेकिन व्हे प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए व्हे प्रोटीन का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से व्हे प्रोटीन के फायदे और नुकसान के बारे में।

व्हे प्रोटीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

व्हे प्रोटीन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन बी-6 और विटामिन बी-12 जैसे कई विटामिन पाए जाते हैं।

व्हे प्रोटीन के सेवन का तरीका

व्हे प्रोटीन को पानी और दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा त्वचा और बालों के लिए व्हे प्रोटीन का उपयोग, त्वचा और बालों में लगाकर किया जा सकता है।

व्हे प्रोटीन के फायदे (Benefits of Whey Protein in hindi)

  • कैंसर से बचाव के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, व्हे प्रोटीन में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन लाभदायक होता है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है। व्हे प्रोटीन में ल्यूटिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर, बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाव करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन काफी अच्छा होता है। व्हे प्रोटीन, इंसुलिन को सक्रिय करने का कार्य करता है और रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। जो मधुमेह को सामान्य रखने के साथ मधुमेह से बचाव करने में सहायक होता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए भी व्हे प्रोटीन का सेवन अच्छा है। व्हे प्रोटीन में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। कैल्शियम हड्डी के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के साथ हड्डी से जुड़े अन्य रोग से भी बचाव करने में सहायक होता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी व्हे प्रोटीन का सेवन बढ़िया होता है। एक शोध के अनुसार, व्हे प्रोटीन में ल्यूटिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो हृदय जोखिम को कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक हो सकता है।

जानें रोजाना सिर दर्द के कारण और उपाय

  • मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है। व्हे प्रोटीन में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व, मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है। व्हे प्रोटीन, व्यायाम की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है, इसलिए इसका सेवन जिम या कसरत करने वाले लोग ज्यादा करते हैं। इसके अलावा व्हे प्रोटीन शरीर के फैट को कम कर, शरीर को फीट रखने में सहायक होता है।
  • एनीमिया ( शरीर में खून की कमी से होने वाला रोग ) में भी व्हे प्रोटीन का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होती है। ऐसे में व्हे प्रोटीन में पाए जाने आयरन और अन्य पोषक तत्व, शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होते हैं।
  • वजन को कम करने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है। प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाए जाने के कारण, यह शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करने के साथ अनियमित भूख को शांत करता है, जो वजन को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा यह फैट को कम करने में मदद करता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है। व्हे प्रोटीन में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी व्हे प्रोटीन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। व्हे प्रोटीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन, त्वचा को गोरा करने, मुहासों को दूर करने, बढ़ती उम्र के असर को कम करने और त्वचा के पीएच स्तर को बनाये रखने में सहायक होते है। इसके लिए आप एक कप दूध या पानी में व्हे प्रोटीन को मिलाकर सेवन कर सकते है। इसके अलावा इसे चेहरे पर लगाकर भी उपयोग किया जा सकता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन लाभदायक होता है। व्हे प्रोटीन में विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी 12 के साथ जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर, बालों को मजबूत, घना और लम्बा बनाये रखने में सहायक होते है। इसके अलावा व्हे प्रोटीन को दूध या पानी में मिलाकर बालों पर लगाने से, यह बालों के लिए कंडीशनिंग के रूप में कार्य करता है।

जानें भृंगराज के फायदे बालों के लिए

व्हे विटामिन के नुकसान (Losses of Whey Protein in hindi)

  • कुछ लोगों को व्हे प्रोटीन से एलर्जी भी सकती है, अगर किसी व्यक्ति को व्हे प्रोटीन के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है, तो वह व्यक्ति व्हे प्रोटीन के सेवन से बचें।
  • प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन या लम्बे समय तक सेवन, किडनी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • कुछ लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है। इसलिए वे लोग त्वचा पर व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति व्हे प्रोटीन का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जानें हेजलनट्स के फायदे और नुकसान

Share this Article