सीताफल के फायदे और नुकसान – Custard Apple

5 Min Read
सीताफल के फायदे और नुकसान

सीताफल के फायदे और नुकसान (sitafal ke fayde aur nuksan) : सीताफल के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। सीताफल (Custard Apple) को शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। सीताफल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सीताफल फल का आकार गोल होता है इसके अंदर का हिस्सा मांसल एवं गुदायुक्त होता है जिसे खाया जाता है। सीताफल एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक फल है जिसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा में वृद्धि होती है। Advantages and disadvantages of Custard Apple in hindi.

सीताफल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Custard Apple in hindi)

सीताफल का प्रयोग कई प्रकार के रोगों में किया जाता है। यह नहीं इसके नियमित सेवन से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है जिससे हम हमेशा सेहतमंद रहते हैं। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं।

सीताफल के फायदे (Benefits of Custard Apple in Hindi)

  • सीताफल के नियमित सेवन से हमारा पाचन तंत्र सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है जिससे हम कई प्रकार की पेट संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी पाचन क्रिया में सुधार करता है। इसके सेवन से पेट में कब्ज, गैस, अपच एवं मरोड़ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सीताफल के सेवन से अस्थमा जैसी बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन B6 भी पाया जाता है जो अस्थमा के प्रभाव को कम करने में बेहद सहायक होता है। इसके अलावा इसके सेवन से हमारे शरीर की सूजन को भी घटाया जा सकता है। यह सूजन से जुड़ी ब्रोन्कियल ट्यूब श्वसन की समस्याओं को रोकने का कार्य करता है।
  • सीताफल खाने से हमारे शरीर में उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं होती। इसमें पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित कर रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है। सीताफल में केले की तुलना में अधिक पोटेशियम मौजूद होता है जिसके सेवन से हम हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
  • सीताफल का सेवन करने से हमारी त्वचा एवं बाल स्वस्थ रहते हैं। इसमें विटामिन A के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में सेल संरचना की रक्षा करते हैं जिससे हमारी त्वचा मुलायम और ग्लोइंग रहती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर में मुक्त कणों की क्षति को रोकने का कार्य हैं जो हमारी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करते है। इसके नियमित सेवन से बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सीताफल के नियमित सेवन से हार्ट अटैक के खतरे को घटाया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम उचित मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हृदय की मांसपेशियों के तनाव को कम करता है। इसके अलावा यह हमारे दिल की धमनियों को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम होता है।
  • सीताफल खाने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह हमारे शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को लगभग 20 प्रतिशत तक कम कर देता है। इसमें विटामिन B3 पाया जाता है जो हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। यह हमारे शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर कर रक्त संचार प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • गर्भवती महिलाओं को सीताफल के सेवन से बहुत लाभ मिलता है। इसमें फोलेट उच्च मात्रा में पाया जाता है जो तंत्रिका ट्यूब दोषों की संभावनाओं को अवरुद्ध कर गर्भावस्था में बहुत फायदा पहुंचा सकता है। इसके अलावा गर्भ धारण के दौरान सीताफल खाने से गर्भस्राव की संभावना में कमी आती है।

जानें आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान – Gooseberry

सीताफल के नुकसान (Losses of Custard Apple in Hindi)

  • सीताफल के अत्यधिक सेवन से हमारी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बीज हमारी आंखों के लिए नुकसानदायक होते हैं जो आंखों में संक्रमण का कारण भी हो सकते है इसीलिए सीताफल को ध्यानपूर्वक खाना चाहिए।
  • सीताफल का सेवन करने से पहले ये अवश्य जांच लें कि कही किसी चिड़िया या किसी प्रकार के कीट ने सीताफल को न खाया हो। ऐसे फल को खाने से संक्रमण का खतरा रहता है।

जानें दालचीनी और शहद के फायदे और नुकसान – Cinnamon and Honey

Share this Article