सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए और सूजन को कम करने के घरेलु उपाय

4 Min Read
सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए और सूजन को कम करने के घरेलु उपाय

सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए और सूजन को कम करने के घरेलु उपाय : सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए और सूजन को कम करने के घरेलु उपायों के बारे में यहाँ बताया गया है। What not to eat in swelling in hindi, Home remedies to reduce swelling in hindi.

जब शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आती है तो शरीर का वह हिस्सा कुछ मोटा सा हो जाता है या फूल सा जाता है। सूजन की वजह से वहां दर्द भी महसूस होता है। सूजन कई बार चोट लगने या कई बार गलत खान पान की वजह से भी आ सकती है।

अगर आप सूजन से प्रभावित हैं तो कुछ खास तरह के खाने सम्बन्धी परहेज आपको अवश्य करने चाहिए। इन परहेजों से आपकी सूजन के बढ़ने का खतरा कम होगा और आप जल्दी स्वस्थ हो पाएंगे।

शरीर में अगर सूजन है तो आपको सोडा, सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और चीनी से बने अन्य पदार्थों जैसे चाय, शरबत आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

जानें ।

साथ ही तली हुई चीजें जैसे पूरी, पराठें, पकोड़ी, चिप्स, फ्राइज़, फ्राइड चिकन आदि का सेवन भी सूजन को बढ़ा सकता है। अतः तली (Fried) चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए।

फैटयुक्त फ़ूड, फास्ट फूड या जंक फूड जैसे बर्गर, पास्ता, इंस्टैंट नूडल्स, वाइट ब्रेड, हॉट डॉग, पेटिज आदि भी सूजन में नुकसान देह हो सकते हैं। क्योंकि इनमें कई फ़ूड आइटम प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट युक्त होते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

ट्रांस फैट युक्त वनस्पति तेल, सेचुरेटिड मिल्क, प्रोसेस्ड मीट एंड फ़ूड आइटम्स, पैकेज्ड जूस आदि भी शरीर की सूजन को बढ़ा सकते हैं।

जानें हाथ पैर में जलन के कारण और उपाय

सूजन को कम करने के घरेलु उपाय या सूजन को कम करने के लिए क्या करें ?

  • एक चम्मच हल्दी को और थोड़ी सी मिश्री के चूर्ण को एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर पीने से सूजन को कम किया जा सकता है, ऐसा 2, 3 दिन तक नियमित करें। आप चाहें तो एक चौथाई चम्मच हल्दी को पानी के साथ भी ले सकते हैं, इससे भी सूजन में राहत मिलती है।
  • आप थोड़ा सा नमक गर्म पानी में डालकर कपडे से सूजन वाली जगह की सिकाई कर सकते हैं। ऐसा करने से भी सूजन में लाभ मिलता है।
  • केला और खजूर का सेवन भी सूजन को कम करने में लाभकारी माना जाता है। पाइनएप्पल जूस भी सूजन कम करने में सहायक है, पाइनएप्पल (अनानास) में ब्रोमलेन यौगिक पाया जाता है जोकि सूजन को कम करने में सहायक होता है।
  • शहद के साथ ग्रीन टी पीने से भी सूजन में लाभ मिलता है। साथ ही अंगूर या जुनिपर ऑयल की 5 से 6 बूंदों को 30 ml नारियल तेल के साथ मिलाकर सूजन पर कुछ मिनटों तक मसाज (मालिश) करने से भी लाभ होता है। गर्म सरसों के तेल से मालिश करना भी गुणकारी होता है।
  • विटामिन ए, सी, , और मैग्नीशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, जस्ता जैसे खनिजों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होता है।

ध्यान दें – अगर सूजन ज्यादा है या कई दिनों तक कम नहीं हो रही है तो डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article