सेब और दूध के फायदे (Apple and Milk benefits)

5 Min Read
सेब और दूध के फायदे (Apple and Milk benefits)

सेब और दूध के फायदे : सेब और दूध के फायदे (seb or doodh ke fayde) सेब के साथ दूध पीने के कई फायदे होते हैं। सेब और दूध के सेवन से हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और कैल्शियम प्राप्त होता होता है। apple and milk benefits in Hindi.

सेब के साथ दूध पीने के फायदे (Benefits of drinking milk with apple)

  • सेब और दूध को साथ में लेने से हमारा ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। जिस कारण हम अपने आप को मधुमेह से दूर रख सकते हैं। इस कारण हम अपने आप को दिल के रोग, किडनी के रोग, अंधापन आदि से भी बचा सकते हैं।
  • सेब और दूध के सेवन से हमारे शरीर में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स प्राप्त होता है। जोकि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज सुबह सेब और दूध के नियमित सेवन से हमारा वजन भी कम होता है।
  • सेब में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। सेब को छिलके के साथ ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से कार्य करने के लिए स्वस्थ और मजबूत बनता है।
  •  सेब में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर को रोकने में काफी सहायक होता है। सेब के सेवन से हमारी गुर्दे से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है जो दूध में भरपूर मात्रा में पायी जाती है।
  • दूध हमें ऊर्जावान बनाए रखने में काफी फायदेमंद होता है। दूध हमें कब्ज से भी निजात दिलाता है।
  • गर्म दूध का सेवन हमें दिनभर के तनाव को कम करने और नसों को आराम देने का काम करता है। इसके सेवन से हमारी मांसपेशियों में भी काफी हद तक आराम मिलता है।
  •  अपनी त्वचा को निखारने के लिये हमें रोज कच्चे दूध को अपनी त्वचा पर कम से कम 10 मिनट तक लगाना चाहिये। ऐसा करने से हमें इसका असर कुछ ही दिनों में देखने को मिलता है।
  • दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है क्योंकि हमारे शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिये भरपूर मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
  • सेब खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो हमारी कोशिकाओं को क्षति होने से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सहायक के रूप में कार्य करते हैं।
  • सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है जो दांतों को सफेद करने में काफी कारगर होता है।
  • सेब में फ्लावोनोइड भरपूर मात्रा में पाया। फ्लावोनोइड अस्थमा में आराम दिलाने में काफी फायदेमंद होता है साथ ही इसमें एंटी अस्थमैटिक जैसे गुण भी पाए हैं जो अस्थमा के खतरे को कम करता है।
  • सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है फाइबर आंतों की समस्या को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • सेब हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है जिससे हमारा लिवर स्वस्थ रहता है। रोज सुबह उठकर सेब खाना चाहिए जिससे हमारा लिवर स्वस्थ रहता है।
  • सेब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन होता है यह हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन को पुरे शरीर में पहुंचने का काम करता है।
  • सेब में विटामिन ए समृद्ध मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए हमारी आँखों की रौशनी बढ़ाने, आँखों के नीचे से काले घेरे हटाने के लिये लाभकारी होता है।
  • सेब में उपस्थित विटामिन सी हमें बढ़ती उम्र के लक्षण, अर्थराइटिस, कैंसर के खतरे से बचाता है।
  • सेब हमें सूर्य के हानिकारक किरणों से बचाता है जो टैनिंग के प्रभाव को कम कर चेहरे के रंग को साफ करता है।
  • सेब में उपस्थित विटामिन सी मुंहासे हटाने और दाग से निजात दिलाने में भी कारगर होता है। इसके अलावा यह घाव भरने में भी काफी लाभकारी होता है।
  • दूध में एमिनो एसिड ट्राइटोफन पाया जाता है जो हमें रात में अच्छी नींद आने के लिए सहायक होता है।
  • वैज्ञानिकों द्वारा एक शोध में पाया गया है कि कम वसा वाला दूध पीने से मस्तिष्क की शक्ति बढ़ती है तथा इसमें उपस्थित अल्जाइमर रोग को रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें – केले (Bananas) खाने के फायदे और नुकसान

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article