सेब को उबालकर खाने के फायदे (Benefits of boiled Apple)

5 Min Read
सेब को उबालकर खाने के फायदे (Benefits of boiled Apple)

सेब को उबालकर खाने के फायदे : सेब को उबालकर खाने के फायदे (seb ko ubal kar khane ke fayde – Benefits of boiled Apple) सेब कई पोषक तत्वों से भरा हुआ एक फल है। जिसके रोजाना सेवन करने से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। सेब का इस्तेमाल हम औषधि रूप में भी कर सकते हैं। Advantage of eating boiled Apple in hindi

सेब को उबालकर खाने के फायदे (Benefits of eating boiled apple in hindi)

  • आयुर्वेद के अनुसार सेब खाने से हमें त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज आदि की समस्याओं में लाभ पहुंचता है। सेब एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर, पेचिश जैसी समस्याओं में भी काफी लाभकारी होता है।
  •  सेब खाने से हमारे मुँह में लार अधिक मात्रा में बनती है लार हमारे मुँह में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती है। सेब हमारे दांतों और मसूड़ों को भी स्वस्थ बनाये रखता है तथा हमें मुंह से होने वाली बिमारियों के खतरे से भी बचाता है।
  • सेब में एंटी ऑक्सीडेंट, फायबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी पाया जाता है ये सभी तत्व हमारी आंखों को रात में कम दिखाई देने की परेशानी में लाभ पहुंचाते हैं।
  • सेब को उबालकर, उसका रस निकालकर उसे मिश्री के साथ रोज सुबह सेवन करने से हमें सुखी खांसी और बेहोशी में भी आराम मिलता है, पके हुए सेब खाने से भी हमें इन समस्याओं में आराम मिलता है।
  • सेब हमारी पाचन क्रिया के लिए भी काफी लाभकारी है। सेब का रोजाना (7 दिन कम से कम ) रात में सेवन करने से इससे हमारे पेट के कीड़े मर जाते हैं, सुबह उठकर खाली पेट सेब खाने पर हमें कब्ज से राहत मिलती है।
  • सेब को उबालकर खाने से हमारी आंतों में काफी लाभ होता है। इससे हमारी प्यास खत्म होती है तथा आतें भी स्वस्थ  रहती हैं।
  • सेब का मुरब्बा भी हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी लाभकारी माना जाता है यह हमारे दिमाग तथा हृदय को मजबूत बनाता है तथा यह बच्चों में स्मरण शक्ति और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाने का काम करता है।
  • सेब में एंटी कैंसर का गुण पाया जाता है जो हमें कैंसर के लक्षण से भी बचाने का काम करता है तथा सेब के रोजाना सेवन से हमें अपना वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • मधुमेह के रोगियों को भी सेब का रोजाना सेवन करना चाहिए क्योंकि सेब खाने से मधुमेह का स्तर हमारे रक्त को अनियंत्रित नहीं होने देता है। जिससे हमें मधुमेह को नियंत्रित करने में काफी हद तक मदद मिलती है।
  • सेब में हमें फायबर की प्रचुर मात्रा मिलती है फायबर एक ऐसा पोषक तत्व होता है जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देता है।

जानें सेब और दूध के फायदे (Apple and Milk benefits)

  •  विटामिन-सी हमारे शरीर को बहुत ज्यादा मात्रा में चाहिये होती है। क्योंकि विटमिन-सी ही एक ऐसा विटामिन है जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम  करता है। जब हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तब तक हमें गंभीर से गंभीर रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती रहती है।
  • जिस प्रकार हमारे शरीर को बढ़ने के लिए पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह हमारे बालों को भी बढ़ने के लिए पर्याप्त पोषक तत्व चाहिये हैं जो हमें रोज एक सेब के सेवन से भी प्राप्त हो सकते हैं।
  • हर व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से ही होती है पर बालों की झड़ने की समस्या से हर व्यक्ति  परेशान  रहता है, बालों की झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए भी हमें रोज सेब का इस्तेमाल करना चाहिए। सेब में एंटी-फंगल और एंटी-डैंड्रफ के गुण भी पाए जाते हैं जो हमें रूसी से बचाने का काम करते हैं।
  • सेब हमारी बढ़ती उम्र के कारण हमारे मस्तिष्क में बढ़ने वाले प्रभाव को भी कम करता है। सेब के नियमित सेवन  करने से यह हमारे शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है तथा हमें स्वस्थ बनता है।
  •  सेब में उपस्थित कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, कैल्शियम के सेवन से हमें गठिया जैसी बीमारी में भी आराम मिलता है। सेब के छिलके में फेवोनोइड फ्लोरिजिन पाया जाता है जो  हड्डियों से जुड़ी समस्या से हमें दूर रखता है।

जानें एप्पल जूस के फायदे और नुकसान (सेब का रस)

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article