हाथ पैर में जलन के कारण और उपाय

9 Min Read
हाथ पैर में जलन के कारण और उपाय

हाथ पैर में जलन के कारण और उपाय : हाथ पैर में जलन होना एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। लेकिन कई बार यह समस्या गंभीर रूप ले लेती हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है। हाथ पैर में जलन होने के कई कारण हो सकते है जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, शराब का अधिक मात्रा में सेवन, विषैले पदार्थों का सेवन और कई शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हाथ पैर में जलन हो सकती है।

हाथ पैर में जलन के कारण और उपाय (Causes and remedies for burning sensation in hand and foot in hindi)

हाथ पैर में जलन होने पर, त्वचा में पीलापन, लालिमा, सूजन, अधिक पसीना आना और शारीरिक तापमान में वृद्धि जैसे कई लक्षण दिखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, हाथ पैर की जलन को ठीक करने के कई घरेलू उपाय हैं, जिनका उपयोग कर आप जलन की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से हाथ पैर में जलन होने के कारण और उपाय के बारे में।

हाथ पैर में जलन के कारण (Causes of burning sensation in hand and foot in hindi)

थकान और अधिक परिश्रम के कारण

थकान और अधिक परिश्रम के कारण होने वाली हाथ पैर में जलन एक आम समस्या है। जो ज्यादा देर खड़े रहने, ज्यादा देर तक चलने और अधिक परिश्रम या काम करने के कारण हो सकती है। यह समस्या ज्यादा बढ़ती उम्र वाले लोगों में देखी जाती है।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हाथ पैर जलन का कारण बन सकती है। इसलिए बेहद जरुरी है, पौष्टिक भोजन का सेवन करना। इसके अलावा शरीर में विटामिन-बी, फोलिक एसिड या कैल्शियम की कमी हाथ पैर में जलन का कारण बन सकती है।

उच्च रक्तचाप के कारण

उच्च रक्तचाप हाथ पैर में जलन का कारण बन सकता है। उच्च रक्तचाप के कारण रक्त परिसंचरण सही तरीके से कार्य नहीं करता। जिस कारण त्वचा के रंग में परिवर्तन व पैरों की पल्स रेट में कमी होने लगती है। जिस कारण हाथ पैर में जलन की समस्या महसूस हो सकती है।

जानें शरीर में खून न बनने के कारण और उपाय

डायबिटीज के कारण

कई बार हाथ-पैरों में जलन का कारण डायबिटीज भी होती है। इस जलन की समस्या को ठीक करने के लिए किसी अतिरिक्त परीक्षण की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि उपचार कर रहा डॉक्टर ही इस सामान्य को ठीक कर देता है।

थायराइड हार्मोन का लेवल में कमी

थायराइड हार्मोन के लेवल में कमी, शरीर में सभी प्रक्रियाओं के धीमा होने का कारण बनती है। जिस कारण कई बार हाथ पैर में रक्त परिसंचरण सही तरीके से कार्य नहीं करता है। जो नसों में अतिरिक्त दबाव और हाथ पैर में जलन का कारण बनता है। जानें थायराइड में हल्दी के फायदे

हाथ पैर में जलन होने के अन्य कारण

हाथ पैर में जलन होने के कई कारण हो सकते है जैसे क्रोनिक किडनी डिजीज, लाइम डिजीज (यह बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारी है) इसके अलावा कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव जैसे कीमोथेरेपी ड्रग्स, रक्त वाहिकाओं की सूजन और एमाइलॉइड पोलीन्यूरोपैथी जो प्रोटीन के जमा होने के कारण तंत्रिका तंत्र में होने वाला एक रोग है। यह सब रोगों के कारण भी हाथ पैर में जलन हो सकती है।

जानें रोजाना सिर दर्द के कारण और उपाय और हाथ पैर में दर्द होने के कारण और उपाय

हाथ पैर में जलन को दूर करने के उपाय (Remedy to remove burning sensation in extremities in hindi)

  • हाथ पैर की जलन को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बेहद जरुरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए पौष्टिक आहार का सेवन करें।
  • वर्क आउट जरूर करें, सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद जरुरी है। वर्क आउट करने से, फैट बर्न होता है और खाना जल्दी पचता है। जिस कारण शरीर में रक्त परिसंचरण बेहतरीन तरीके से कार्य करता है। जो आपको हाथ पैर में जलन की समस्या से बचा सकता है।
  •  हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक यौगिक, शरीर में रक्त संचरण को बेहतरीन बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो हाथ पैर के दर्द और जलन को दूर करने में सहायक होते है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक से दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन आप, दिन में दो बार कर सकते हैं।
  • पानी अधिक मात्रा में पिएं, यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है। यह आपको हाथ पैर की जलन की समस्या से बचा सकता है।
  • मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर, हाथ पैरों की जलन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का लेप बना लें। अब इस को हाथ पैरों में लगाए। यह जलन में जल्द राहत दिलाने में सहायक होता है।
  • अदरक में मौजूद गुण, शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाते हैं, जिससे जलन में जल्द ही राहत मिलती है। इसके लिए आप रोज दो से तीन कप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गर्म नारियल तेल में एक चम्मच अदरक का रस मिलायें, इस तेल से रोजाना 10 से 15 मिनट हाथ पैर की मालिश करें। यह हाथ पैर की जलन को दूर करने में मदद करता है।
  • मेहंदी में सिरका या नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को जलन वाले स्थान पर लगाएं। यह जलन को तुरंत ठीक करने में सहायक होता है।
  • हाथ पैर की जलन को दूर करने के लिए सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर सेवन करें, यह जलन को कम करने में सहायक होता है। लेकिन इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • करेले का उपयोग कर हाथ पैर की जलन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप करेले की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ पैर पर लगाएं, यह जल्द ही जलन से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • ठंडी तासीर वाली चीज़ों का सेवन करें जैसे गन्ने का रस, दही, अनार, लस्सी, खीरा और नींबू आदि। यह शरीर को ठंडक प्रदान कर, जलन को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनकी तासीर ठंडी हो।

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को हाथ पैर में जलन की गंभीर समस्या है, इन घरेलू उपाय के बाद भी हाथ पैर में जलन की समस्या ठीक नहीं होती है। तो वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें रोज़मेरी तेल के फायदे और नुकसान

Share this Article