गोखरू के फायदे और नुकसान – Gokhru

8 Min Read
गोखरू के फायदे और नुकसान - Gokhru

गोखरू के फायदे और नुकसान ( Gokhru ke fayde aur nuksan ) : गोखरू एक प्रकार का पौधा हैं, जिसमें पीले रंग के छोटे फूल खिलते हैं और जिसका फल कांटे की तरह होता है। गोखरू को गुड़खुल और गोक्षुर के नाम से भी जाना जाता है और गोखरू की तासीर गर्म होती है। गोखरू का पौधा भारतवर्ष के सभी प्रदेशों में, विशेष रूप से गर्म प्रदेशों में पाया जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार, गोखरू एक ऐसी जड़ी-बूटी हैं, जिसका उपयोग सदियों से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। गोखरू का औषधि के रूप में पत्ता, फल, तना और पञ्चाङ्ग का प्रयोग किया जाता है। गोखरू उन जड़ी- बूटियों में से एक है जो वात पित्त और कफ तीनों को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

गोखरू के फायदे और नुकसान (Benfits and Harms of Gokhru in hindi)

गोखरू सिर्फ बीमारियों के लिए नहीं बल्कि यौन समस्याओं को ठीक करने में भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। लेकिन गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है इसलिए गोखरू का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने गोखरू के फायदे और नुकसान के बारे में।

गोखरू के अन्य भाषाओं नाम

गोखरू को हिंदी में गोखरू, छोटा गोखरू व हाथीचिकार, संस्कृत में गोक्षुरक व त्रिकण्ट, गुजराती में बेटागोखर व नहानगोखरू, तमिल में नेरिंजिल, बंगाली में गोखरू व गोखुरी, पंजाबी में बखरा व भखर और मराठी में शराट्टे कहा जाता है।

गोखरू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गोखरू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, कैल्शियम, फ्लेवोनोइड और विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गोखरू का उपयोग व सेवन का तरीका

  • गोखरू के पाउडर को पानी के साथ उबालकर पिया जा सकता है।
  • गोखरू के अर्क का सेवन किया जा सकता है।
  • गोखरु के तने से काढ़ा बनाकर, काढ़े का सेवन किया जा सकता है।
  • गोखरू पाउडर को मट्ठे में मिलाकर पी सकते हैं।
  • गोखरू की अर्क का लेप बनाकर, त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

गोखरू के फायदे (Benfits of Gokhru in hindi)

  • गोखरू में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा विशेषज्ञों के अनुसार, गोखरू का सेवन शारीरिक क्षमता को बढ़ाने, खासकर वजन उठाने वाले खिलाड़ियों में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ कमर दर्द, जोड़ो में दर्द की समस्या से सभी लोग परेशान रहते हैं। कमर दर्द और जोड़ो के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गोखरू के फल से बने काढ़े का नियमित रूप से सुबह-शाम सेवन करें।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए गोखरू की अर्क का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। दरअसल, गोखरू के अर्क का उपयोग कई ब्यूटी क्रीम को बनाने के लिए किया जाता है। गोखरू की अर्क में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संक्रमण से बचाव कर, त्वचा को स्वस्थ व सुंदर बनाये रखने में सहायक होते हैं।
  • कुछ पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी नपुंसकता की समस्या होती है, जिस कारण पीड़ित पुरुषों को यौन संबंध बनाते समय परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार, गोखरू का सेवन करने से, शरीर में टेस्टोस्टेरोन (एक प्रकार का हार्मोन) के स्तरमें वृद्धि कर सकता है, जो पुरुषों के लिंग को सक्रिय करने में मदद कर सकता है।
  • अगर को व्यक्ति रक्तपित्त यानी नाक-कान से खून बहने की समस्या से पीड़ित हैं तो उस व्यक्ति को गोखरू का सेवन करना चाहिए। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को 10 ग्राम गोखुरू को 250 मिली दूध में उबालकर पीना चाहिए। इसे पीने से नाक-कान से खून बहना बंद हो जाता है।
  • पथरी की समस्या से परेशान लोगों के लिए गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल गोखरू का सेवन, पथरी को प्राकृतिक तरीके से निकालने में मदद करता है। इसके लिए पथरी से पीड़ित व्यक्ति को 5 ग्राम पतंजलि गोखरू चूर्ण को 1 चम्मच शहद के साथ दिन में तीन बार खाना है और खाने के बाद बकरी का दूध पीना है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पथरी टूट-टूट कर पेशाब के द्वारा बहार निकल जाती है।
  • यौन समस्याओं से निजात दिलाने में गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों में ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी सेक्सुअल प्रोब्लम ठीक करने में गोखरू का सेवन करना लाभकारी होता है। लगातार 4 सप्ताह तक गोखरू का सेवन से, सेक्स पावर और सेक्स करने की ताकत में सुधार होता है।
  • आजकल की भाग-दौड़ जिंदगी में सिर दर्द होना एक आम समस्या बन गयी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप 10-20 मिली गोखरू के काढ़े को सुबह-शाम नियमित रूप पियें। इसे पीने से पित्त के बढ़ जाने के कारण होने वाले सिर दर्द में आराम मिलता है।
  • मूत्र से जुड़ी सभी समस्याओं जैसे पेशाब करते समय दर्द और जलन होना, रुक-रुक पेशाब आना और कम पेशाब आना आदि समस्याओं को दूर करने के लिए गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 20-30 मिली गोखरू के काढ़े में एक चम्मच शहद डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं। इस काढ़े को नियमित रूप से पीने पर मूत्र से जुड़ी सभी समस्याओं में लाभ मिलता है।
  • जिन लोगों को बार-बार बुखार आने की समस्या हैं, उन लोगों के लिए गोखरू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 15 ग्राम गोखरू के पाउडर को 250 मिली पानी में उबालकर, काढ़ा बना लें। इस काढ़े का सेवन दिन में दो से तीन बार करें, यह ज्वर के लक्षणों से राहत दिलाने और बुखार को कम करने में सहायक होता है।

जानें शीतलचीनी के फायदे और नुकसान – Cubeb Berry

गोखरू के नुकसान (Harms of Gokhru in hindi)

  • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गोखरू का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन, पाचन शक्ति और निद्रा पर दुष्प्रभाव डाल सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति गोखरू का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह ले।
  • गोखरू की तासीर गर्म होती है इसलिए गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन, मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने का कारण बन सकता है।
  • गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन, लो शुगर की समस्या का कारण बन सकता है।

जानें मैकाडामिया नट्स के फायदे और नुकसान – Macadamia Nuts

आवश्यक सूचना

अगर कोई व्यक्ति बीमारी के इलाज के लिए गोखरू का सेवन करता हैं तो वह व्यक्ति गोखरू का सेवन करने से पहले, आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर ले।

जानें खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान

Share this Article