खाली पेट कीवी खाने के नुकसान और फायदे

9 Min Read
खाली पेट कीवी खाने के नुकसान और फायदे

खाली पेट कीवी खाने के नुकसान और फायदे ( khali pet kiwi khane ke nuksan aur fayde ) : खाली पेट कीवी खाने के नुकसान और फायदे कई होते है। कीवी एक प्रकार का फल है जिसे लगभग सभी फलों में से सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है। कीवी बेहद मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसे खाली पेट खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

खाली पेट कीवी खाने के नुकसान और फायदे ( Hamrs and benefits of eating kiwi on empty stomach in hindi )

खाली पेट कीवी खाना शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलीसिओसा (Actinidia deliciosa) है तथा कीवी की तासीर ठंडी होती है।

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कीवी में जल, ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा कीवी में टोटल सैचुरेटेड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड और टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे गुण पाए जाते हैं।

कीवी की खेती

कीवी की खेती भारत और लगभग सभी देशों में की जाती है। भारत में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में की जाती है।

कीवी फल कब और कैसे खाना चाहिए

कीवी फल को किसी भी समय यानी सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद, दोपहर और शाम को कभी भी खाया जा सकता है। कीवी का जूस, सलाद, स्मूदी और कस्टर्ड बनाकर आदि तरीके से सेवन किया जा सकता है। यद्यपि कीवी का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है परन्तु इसका आवश्यकता से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। एक व्यक्ति को एक दिन में आधा कप या मध्यम आकार की एक कीवी खाने की सलाह दी जाती है।

प्रेगनेंसी में कीवी के फायदे ( pregnancy mein kiwi ke fayde )

प्रेगनेंसी में कीवी का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। कीवी खाना गर्भवती महिलाओं एवं उनके भ्रूण के शारीरिक विकास के लिए बेहद लाभदायक होता है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से कीवी का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या को रोकने के लिए भी कीवी का सेवन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में कीवी खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले कब्ज, पेट दर्द, पेट फूलना, उल्टी और मतली की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए भी कीवी का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। कीवी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है जिसे खाने से गर्भवती महिलाओं को कमजोरी नहीं होती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित रूप से कीवी का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। कीवी में कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन की उचित मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करके हड्डियों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में पल रहे भ्रूण को आयरन की उचित मात्रा की आवश्यता होती है जिसे कीवी के सेवन से दूर किया जा सकता है। कीवी खाने से गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान कई गर्भवती महिलाएं एनीमिया रोग से पीड़ित रहती है जिसे ठीक करने के लिए कीवी का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे (Benefits of eating Kiwi on an empty stomach in the morning in hindi)

  • सुबह खाली पेट कीवी खाना ह्रदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कीवी में कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते है जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हृदय संबंधी रोग जैसे-हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि के खतरों से बचने के लिए सुबह खाली पेट नियमित रूप से कीवी खाएं यह बेहद लाभदायक होता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट कीवी खाने से रक्तचाप की समस्या से भी बचा जा सकता है।
  • सुबह खाली पेट कीवी खाना पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना खाली पेट कीवी खाने से पाचन संबंधी समस्या जैसे कब्ज, गैस, अपच आदि से बचा जा सकता है। इसके अलावा कीवी खाने से मल त्याग और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या भी ठीक हो जाती है।
  • सुबह खाली पेट कीवी खाने से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। कीवी में मौजूद फाइबर और कैलोरी शरीर के वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। सुबह खाली पेट कीवी खाने से पेट भरा रहता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है और पेट भरा रहता है। कीवी में मौजूद फाइबर शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करती है जिससे अधिक भोजन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • डेंगू में कीवी खाने के फायदे (dengue me kiwi khane ke fayde) – सुबह खाली पेट कीवी खाना डेंगू के इलाज के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में कार्य करता है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में नए प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते है। कीवी का नियमित रूप से डेंगू के लक्षणों को कम किया जा सकता है और डेंगू की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सुबह खाली पेट कीवी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन के और बहुत से पॉलीफेनोल्स पाए जाते है जो शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। रोजाना दिन में दो से तीन बार कीवी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • सुबह खाली पेट कीवी खाना मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में प्लाज्मा ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करके रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करने में मदद करता है। अक्सर मधुमेह के रोगियों में घाव न भरने की समस्या बहुत अधिक होती है जिसे कीवी के सेवन से ठीक किया जा सकता है।
  • सुबह खाली पेट कीवी खाना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कीवी में विटामिन सी और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जो त्वचा से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में मदद करते है। त्वचा में कील, मुहांसे और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट कीवी खाने से यह सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और त्वचा प्राकृतिक रूप से सुंदर रहेगी।

जानें सफोला गोल्ड आयल के फायदे – Benefits of Saffola Oil

सुबह खाली पेट कीवी खाने के नुकसान (Losses of eating Kiwi on an empty stomach in the morning)

  • आवश्यकता से अधिक खाली पेट कीवी खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कीवी में पोटैशियम की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है अतः जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्या है वे लोग कीवी का सेवन करने से बचे।
  • कीवी में फाइबर की उचित मात्रा पाई जाती है जिसका अधिक सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है।
  • किसी प्रकार की एलर्जी या रोग के इलाज के दौरान कीवी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें त्रिफला गुग्गुल के फायदे और नुकसान – Triphala Guggul

Share this Article