मुलेठी की चाय के फायदे – Mulethi Tea (Liquorice Tea)

6 Min Read
मुलेठी की चाय के फायदे

मुलेठी की चाय के फायदे ( mulethi ki chai ke fayde ) : मुलेठी की चाय के फायदे बहुत से होते हैं, मुलेठी एक प्रकार की जड़ी-बूटी हैं, जिसका आयुर्वेद में महत्त्वपूर्ण स्थान है। मुलेठी को अंग्रेजी में लीकोरिस (Liquorice) कहा जाता है और मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचाने में सहायक होती है।

मुलेठी की चाय के फायदे (Benefits of Liquorice tea in hindi)

मुलेठी की खेती औषधीय फसल के रूप में की जाती है, जो मुख्य रूप से देहरादून, जम्मू-कश्मीर, सहारनपुर और मसूरी में की जाती है। मुलेठी अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियों के लक्षणों को कम करने व उनसे बचाव करने में मदद करती है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है।

इसके अलावा बात करें मुलेठी चाय के फायदे कि तो मुलेठी चाय मुख्य रूप लीवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके अलावा यह कई शारीरिक समस्याओं के लक्षणों को कम कर, उनसे बचाव करने में मदद करती है और अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। मुलेठी चाय का सेवन करने से पहले हम आपको मुलेठी और शहद खाने के फायदेत्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से मुलेठी चाय के फायदे के बारे में

मुलेठी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मुलेठी में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मुलेठी चाय बनाने का तरीका

मुलेठी चाय को बनाने के लिए एक चुटकी मुलेठी के पाउडर को उबलते हुए पानी में डाल लें और उसमें थोड़ा सी चाय पत्ती डाल लें। 10 मिनट तक इसे अच्छी तरह उबाल लें व उबलने के बाद छान लें और इस चाय का सुबह गरमा गर्म सेवन करें।

इसके अलावा आप मुलेठी की जड़ का पाउडर बनाकर इसे उबलते पानी में डाल लें और फिर ठंड़ा हो जाने पर इसे छान लें। इस चाय का सेवन आप दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

जानें चकोतरा के फायदे और नुकसान – Grapefruit

मुलेठी चाय के फायदे (Benefits of Liquorice tea in hindi)

  • लीवर को स्वस्थ रखने के लिए मुलेठी चाय का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि मुलेठी में हेपोप्रोटेक्टिव गुण यानी लीवर को डैमेज होने से बचाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो लीवर को डैमेज होने से बचाएं रखने का कार्य करते है। इसके अलावा यह लीवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में सहायक होते हैं।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतरी बनाएं रखने के लिए मुलेठी चाय का सेवन किया जा सकता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट व इम्यूनिटी इफेक्ट गुण पाए जाते हैं, जो सकारात्मक रूप से इम्युनिटी को बढ़ाने का कार्य करते है।
  • मुलेठी चाय महिलाओं में रजोनिवृत्ति के पूर्व और उसके बाद होने वाले अवसाद को दूर करने में सहायक होती है। एक अध्ययन के अनुसार, मुलेठी सेरोटोनिन को रोकती है। सेरोटोनिन एक प्रकार का हार्मोन हैं, जिसका कार्य ब्रेन के सेल के बीच संदेश पहुंचाना है। जिससे रजोनिवृत्ति के पूर्व और उसके बाद महिलाओं में होने वाली अवसाद की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • सर्दी-खांसी और जुकाम में कफ को कम करने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मुलेठी में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो खांसी में राहत दिलाने और गले में कफ की समस्या को दूर करने में काफी लाभदायक माने जाते हैं।
  • पाचन के विकारों को दूर करने और पाचन को स्वस्थ रखने के लिए भी मुलेठी चाय का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन में सुधार कर, पाचन को मजबूत व स्वस्थ बनाएं रखने में सहायक होते हैं।
  • मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए मुलेठी चाय का सेवन फायदेमंद होता है। मुलेठी में मुख्य रूप से न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, यह गुण मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। जो तनाव, अवसाद को दूर करने के साथ ऑक्सीडेटिव और सूजन के कारण मस्तिष्क में होने वाली क्षति से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • वजन को कम करने के लिए भी आप मुलेठी चाय का सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मुलेठी की अर्क या पाउडर का इस्तेमाल करने से वजन को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि वजन को कम करने के लिए मुलेठी पाउडर से बनी चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन वजन को कम करने के लिए मुलेठी चाय का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुरी लें।

आवश्यक सूचना

अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति मुलेठी चाय का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें।

जानें चिया सीड्स के फायदे और नुकसान – Chia seeds

Share this Article