मंकीपॉक्स क्या है एवं मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स एक जूनोटिक वायरस के कारण फैलने वाली बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में और फिर इंसान से ही इंसान में फैल सकती है। 

मंकीपॉक्स संक्रमित जानवर को छूने, उसका अधपका मांस खाने आदि से जानवर से इंसान में पहुँच सकता है। 

मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित व्यक्ति को छूने, चुंबन, फेस टू फेस कॉन्टैक्ट, यौन संबंध बनाने, म्यूकस, खांसने, छिकनें आदि से एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है। 

मंकीपॉक्स के कारण शरीर पर रैशेज, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, एनर्जी में कमी जैसे लक्षण नजर आते हैं। 

मंकीपॉक्स के लक्षणों में हथेलियों, तलवों, आंखों, मुंह, चेहरे, गले, जांघ और जननांग आदि पर दाने या रैशेज-छाले भी हो सकते हैं। 

सामान्यतः 2 से 3 हफ्तों में यह लक्षण अपने आप ठीक हो जाते हैं, यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि  जबतक मंकीपॉक्स के मरीज के सभी दाने या छाले सूख नहीं जाते हैं 

तब तक वह मरीज संक्रमण फैला सकता है। इसलिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। 

मंकीपॉक्स का सबसे खतरनाक लक्षण जबड़े के निचे स्थित लिम्फ नोड्स में सूजन आना है, लिंफ नोड्स गले के दोनों ओर होते हैं। 

Img Credit : clevelandclinic.org

Thanks for Watching

www.faydeornuksan.com