8 रात को दूध पीकर सोने के फायदे – नींद की समस्या करे दूर

5 Min Read
8 रात को दूध पीकर सोने के फायदे

रात को दूध पीकर सोने के फायदे : 8 रात को दूध पीकर सोने के फायदे बहुत सारे होते हैं। दूध एक प्रकार का सर्वोत्तम प्राकृतिक पेय है, जो अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दूध की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में ठंडा दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध में पाए जाने वाले सभी तत्व, शारीरिक विकास का बढ़ावा देने के साथ शरीर को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं।

दूध कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। राष्ट्रीय डेयरी परिषद के अनुसार, दूध में 9 ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। दूध को कई प्रकार के जानवरों से प्राप्त किया जा सकता है, जैसे – गाय, भैंस, बकरियां, भेड़ और ऊंट आदि। लेकिन विश्व में गाय का दूध ही सब से ज्यादा लोकप्रिय दूध है। बात करें रात को सोने से पहले दूध पीने के फायदे तो, इसके कई शारीरिक फायदे हैं। आइए विस्तार में जाने, रात को सोने से पहले दूध पीने के क्या फायदे है।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी-2) पाया जाता है। इसके अलावा दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के और विटामिन-ई के साथ वसा और ऊर्जा भी पायी जाती है।

रात को दूध पीकर सोने के 8 फायदे –

  1. अच्छी नींद के लिए रात को दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध में ट्राइप्टोफैन नामक एक एसिड पाया जाता है, जो बेहतरीन नींद में सहायक होता है। ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन ( मूड को अच्छा करने वाला हार्मोन) में परिवर्तित हो जाता है। सेरोटोनिन से मेलाटोनिन (एक प्राकृतिक हार्मोन) की मात्रा बढ़ जाती है, जो मानव में सोने-जगाने की क्रिया को नियंत्रित करती है और अच्छी नींद प्रदान करती है।
  2. हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए भी रात को दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और एमिनो एसिड, हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसके अलावा रोजाना रात में, नियमित रूप से दूध का सेवन, हड्डियों के फ्रैक्चर होने के जोखिम से बचाता है।
  3. मधुमेह रोगियों के लिए भी रात में दूध का सेवन लाभदायक होता है। रात में दूध पीना टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन मधुमेह रोगी, इस बात का ध्यान रखें कि, दूध का सेवन सादा करें। अगर आप दूध में शक़्कर डालते है, तो यह मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  4. त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाने के लिए भी रात को दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व त्वचा के रंग को साफ कर, त्वचा को सुन्दर और जवां बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा दूध का सेवन, दांतों को मजबूत बनाये रखने में भी मदद करता है।
  5. हृदय स्वास्थ्य के लिए भी रात को दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार रात को दूध पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा हृदय जोखिम का कारण बन सकती है। इसलिए कहा जा सकता है, कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रात में दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  6.  वजन को कम करने के लिए भी, दूध का सेवन फायदेमंद होता है। दूध के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। इसके अलावा दूध में मौजूद भरपूर प्रोटीन अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में काफी मदद कर सकता है।
  7. शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी दूध का सेवन फायदेमंद होता है। रात में दूध पीने से, सुबह शरीर में ऊर्जा और ताजगी बनी रहती है। इस ऊर्जा के कारण दिन-भरपूर मूड अच्छा और क्रियाशील रहता है। इसके अलावा दूध थकान को दूर करने में भी सहायक होता है।
  8. पाचन स्वास्थ्य के लिए भी रात में दूध का सेवन लाभदायक होता है। दूध पाचन क्रिया में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

जानें कच्चा दूध और हल्दी लगाने के फायदे

Share this Article