मक्खन (बटर) के फायदे और नुकसान – Butter (Makhan)

7 Min Read
मक्खन (बटर) के फायदे और नुकसान

मक्खन (बटर) के फायदे और नुकसान ( makhan (butter) ke fayde aur nuksan ) : मक्खन को अंग्रेजी में (Butter) कहते हैं। मक्खन एक ऐसा उत्पाद है जिससे दूध एवं क्रीम की मदद से बनाया जाता है। भारत के कई इलाकों में मक्खन को तैयार किया जाता है। मक्खन में बहुत सारे जरूरी खनिज पाए जाते हैं। मक्खन को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। मक्खन को दही एवं दूध की मलाई से निकाला जाता है।

मक्खन (बटर) के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of butter in hindi)

आयुर्वेद के अनुसार मक्खन चिकनाई से भरपूर होता है जिसका स्वाद मधुर होता है। मक्खन में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं।

मक्खन (बटर) के फायदे (Benefits of butter in hindi)

  • मक्खन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। मक्खन में कैरोटीन (Carotene) की मात्रा पायी जाती है जो शरीर को बीमारियों एवं संक्रमण के खतरों से दूर रखने में मदद करता है। मक्खन के इस्तेमाल से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है जिससे शरीर में बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • मक्खन का उचित मात्रा में सेवन करने से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। मक्खन खाने से शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि होती। मक्खन में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पायी जाती है जिससे शरीर में एलडीएल यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है जिससे हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।
  • मक्खन के उपयोग से पाचन तंत्र बेहतर होता है। मक्खन में खास प्रकार का फैटी एसिड पाया जाता है जो विभिन्न प्रकार से पेट एवं आंत संबंधी समस्याओं से बचाने का कार्य करता है। मक्खन को अपने आहार में शामिल करने से पाचन क्रिया बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है।
  • मक्खन के इस्तेमाल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से दूर रहने में आसानी होती है। मक्खन में बीटा कैरोटीन एवं विटामिन A की मात्रा पायी जो प्रोस्टेट कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर एवं कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके अलावा मक्खन का नियमित सेवन करने से शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोका जा सकता है जिससे शरीर में कैंसर बढ़ने की संभावना भी कम होती है।
  • मक्खन का सेवन करने से आंखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। मक्खन में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण आंख संबंधी बीमारियों के खतरों से भी बचाने का कार्य करते हैं। मक्खन का उचित मात्रा में सेवन करने से कमजोर आंखों की समस्या एवं मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • मक्खन का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। मक्खन में कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और साथ ही हड्डियों से संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। मक्खन का उचित मात्रा में सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) नामक बीमारी के खतरों से बचा जा सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। मक्खन के इस्तेमाल इस बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
  • मक्खन के उपयोग से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को घटाया जा सकता है। मक्खन में एक विशेष प्रकार का हॉर्मोन पदार्थ पाया जाता है जो केवल मक्खन या क्रीम में ही पाया जाता है। यह हॉर्मोन जोड़ों में कैल्शियम के जमाव को रोकने का कार्य करता है जिससे गठिया जैसी बीमारी होने की संभावना में कमी आती है।
  • मक्खन का सेवन करने से यौन स्वास्थ्य में बेहतर ढंग से सुधार आता है। मक्खन में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जो आसानी से पानी में घुलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के दौरान आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार मक्खन में पाए जाने वाले विटामिन यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
  • मक्खन के उपयोग से थायराइड की समस्या से बचा जा सकता है। शरीर में विटामिन A की कमी से थायराइड की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मक्खन में विटामिन A की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जिससे थायराइड की समस्या में राहत मिलती है।

मक्खन में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

मक्खन में विटामिन A, विटामिन E, विटामिन D, विटामिन K, तांबा, सेलेनियम, प्रोटीन, एनर्जी, टोटल लिपिड (फैट), फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम,  कैल्शियम, मैग्नीशियम, सैचुरेटेड फैटी एसिड, पोलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, आयोडीन, मैंगनीज, क्रोमियम एवं जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मक्खन के सेवन का तरीका –

  • मक्खन को रोटी व ब्रेड में लगाकर, तेल एवं घी के स्थान पर तड़का लगाने के लिए, विभिन्न प्रकार के आहार में मक्खन को गार्निश करके, सब्जी में डालकर एवं ऑमलेट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

मक्खन (बटर) के नुकसान (Losses of butter in hindi)

  • मक्खन का अत्यधिक सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
  • मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को मक्खन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में मक्खन का सेवन करने से शरीर के फैट में वृद्धि हो सकती है जिससे शरीर का वजन बढ़ सकता है।
  • मक्खन का अत्यधिक सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। मक्खन में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा पायी जाती है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को मक्खन का सेवन करने पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

पढ़ें – पनीर खाने के फायदे और नुकसान – Benefits of Cheese

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article