दूध और कच्चा अंडा खाने के नुकसान

4 Min Read
 दूध और कच्चा अंडा खाने के नुकसान ( Side effects of eating milk and raw egg in hindi )

दूध और कच्चा अंडा खाने के नुकसान : आज हम आपको बताएँगे दूध और कच्चा अंडा खाने के नुकसान ( dudh aur kaccha anda khane ke nuksan ) क्या-क्या होते हैं। दूध और अंडा एक ऐसा पौष्टिक आहार है, जो सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है इसलिए दूध और अंडा खाने की सलाह लगभग हर डॉक्टर देते हैं।

दूध और अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए कई लोग कच्चे अंडे को दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। कच्चा अंडा और दूध का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कुछ परिस्थितियों में कच्चा अंडा और दूध का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है,

जो फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट खराब जैसी शारीरिक समस्याएं का कारण बन सकता है इसलिए दूध और कच्चा अंडा खाने से पहले आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से दूध और कच्चा खाने के नुकसान / दूध में अंडा मिलाकर पीने के नुकसान के बारे में।

 दूध और कच्चा अंडा खाने के नुकसान ( Side effects of eating milk and raw egg in hindi )

  • दूध और कच्चा अंडा खाने से शरीर में बैक्टीरिया फैलने का जोखिम बढ़ जाता है दरअसल कच्चे अंडे में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है जब आप दूध के साथ कच्चा अंडा खाते हैं तो इससे पूरे शरीर में बैक्टीरिया फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। इस बैक्टीरिया की वजह से डायरिया बुखार और पेट में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  • कच्चे अंडे और दूध में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं, जिसे शरीर ठीक तरह से पचा नहीं पाता है, जिस कारण पाचन खराब होने की संभावना होती है। इसके अलावा दूध और कच्चा अंडा खाने से फैट भी बढ़ जाता है।
  • अगर कोई व्यक्ति स्वाद के प्रति अधिक संवेदनशील हैं, तो वह व्यक्ति दूध और कच्चा अंडा खाने से बचें क्योंकि अंडा फेंटकर दूध में डालने से दूध का स्वाद खराब हो जाता है, जिससे उल्टी और मितली जैसी परेशानी हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी दूध और कच्चे अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए, अगर कोई गर्भवती महिला कच्चे अंडे और दूध का एक साथ सेवन करना चाहती हैं, तो वह महिला कच्चे अंडे और दूध का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • कई लोगों को अंडे से एलर्जी होती हैं, ऐसे में अंडे से एलर्जी वाले लोग अगर दूध और अंडा का एक साथ सेवन करते हैं, तो उन लोगों को उल्टी, बुखार, सांस लेने में परेशानी और शरीर में सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पढ़ सकता हैं।

जानें कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे

  • दूध और कच्चा अंडा खाने से शरीर में कोलेस्‍ट्रोल का स्तर बढ़ सकता है, जो दिल के लिए नुकसानदायक होता है इसलिए हृदय रोग पीड़ित रोगियों को दूध और कच्चा अंडा खाने से बचना चाहिए।
  • कच्चे अंडे और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर में बायोटिन की कमी हो जाती है, बायोटिन एक प्रकार का सप्लीमेंट हैं। शरीर में बायोटिन की कमी झड़ते बालों और स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
Share this Article