मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे

6 Min Read
मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे ( mitti ke bartan me pani peene ke fayde ) : मिट्टी के बर्तन में पानी के फायदे ढेर सारे हैं, आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत हितकारी माना जाता है।

कई लोग यह सोचते है कि फ्रिज और मिट्टी के बर्तन में कोई अंतर नहीं होता किन्तु ऐसा सोचना गलत है क्योंकि मिट्टी के बर्तन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो हमें फ्रीज से प्राप्त नहीं किए जा सकते।

मिट्टी के बर्तन में बहुत से पोषक तत्व जैसे- आयरन, कैल्शियम, सल्फर और कई मिनिरल्स पाए जाते हैं जिसे पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदों की जानकारी आगे दी गयी है –

मिट्टी के बर्तन/ घड़े का पानी ठंडा क्यों होता है ?

मिट्टी के बर्तन या घड़े का पानी ठंडा क्यों होता है या मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा कैसे होता है, यह सवाल लगभग सभी के मन में जरूर आता होगा जिसे जानना भी सभी के लिए जरुरी है। मिट्टी से बने बर्तन में या घड़ों में सूक्ष्म छिद्र होते हैं, ये छिद्र इतने छोटे होते हैं जिन्हें हम अपनी आँखों से देख नहीं पाते हैं। घड़े में भरा पानी जब गर्म होने लगता है तो इन छोटे छिद्रों से गर्म पानी की वाष्प बाहर निकलने लगती है जिससे पानी ठंडा ही रहता है। मिट्टी के बर्तन में पानी डालने से वाष्पीकरण की क्रिया शुरू हो जाती है और जितना अधिक वाष्पीकरण होता है पानी उतना ही अधिक ठंडा होता है।

मिट्टी के बर्तन / मटके में पानी रखने का तरीका

मटका एक प्रकार का मिट्टी का बर्तन है जिसमें पानी भरकर स्टोर किया जाता है। मटके में भरे पानी के सभी मिनरल्स को प्राप्त करने के लिए, मटके में पानी को किस तरह रखें यह जानना बहुत ही आवश्यक है। मटके का पानी पीने के फायदों को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले रात के समय मटके को धोएं और उसमें जमी धूल को साफ कर लें। अब इस मटके में ठंडा और साफ़ पानी भर लें। अब एक साफ सूती के कपड़े से मटके को ढक लें और एक बड़े रबड़ बैंड से मटके के गले में कपड़े को बांध लें। सुबह उठकर इस पानी को पीएं यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे ( Benefits of drinking water in an Earthen pot in hindi )

  • मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से लू से बचा जा सकता है, गर्मियों के मौसम में लू लगना एक सामान्य समस्या है जिससे बचने के लिए मिट्टी के बर्तन का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। मिट्टी के बर्तन में बहुत से मिनरल्स और खनिज पाए जाते है जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने में मददगार होते हैं।
  • मिट्टी के बर्तन में पानी पीने का फायदा गर्भवती महिलाओं को हो सकता है, गर्भवती महिलाओं को फ्रीज में रखे पानी की अपेक्षा मिट्टी के बर्तन का पानी पीना चाहिए क्योंकि मिट्टी के बर्तन में मौजूद पोषक तत्व महिला एवं उनके भ्रूण दोनों के लिए हितकारी होता है। गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तन का पानी पीना गर्भवती महिला को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • मिट्टी के बर्तन में पानी पीना ह्रदय के रोगियों लिए काफी लाभदायक होता है, मिट्टी के बर्तन में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में वृद्धि करने और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

जानें मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

  • मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से त्वचा संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। त्वचा संबंधी कई समस्याएं जैसे- कील, मुहांसे, फोड़े, खुश्क त्वचा आदि से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। मिट्टी के बर्तन में कई मिनिरल्स और खनिज मौजूद होते है जिसका पानी पीने से त्वचा पर इसका अच्छा असर पड़ता है और त्वचा स्वस्थ्य रहती है।
  • मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, गैस के रोगियों को नियमित रूप से मिट्टी के बर्तन का पानी पीना चाहिए यह गैस में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। गैस की समस्या एक सामान्य समस्या है परन्तु कई स्थितियों में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है अतः इस समस्या से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन का पानी पीना लाभकारी होता है।

जानें मिट्टी के मटके का पानी पीने के फायदे – प्राकृतिक फ्रिज और गुणों का भंडार

Share this Article