नारियल गिरी खाने के फायदे

6 Min Read
नारियल गिरी खाने के फायदे

नारियल गिरी खाने के फायदे : नारियल गिरी खाने के फायदे ढेर सारे होते हैं, नारियल पौष्टिक तत्वों से भरपूर एक फल हैं, जिसका हिंदू धर्म में एक पवित्र स्थान हैं इसलिए किसी भी कार्य की सिद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए हर पूजा या अनुष्ठान में नारियल रखा जाता है।

धार्मिक महत्व से हटकर अब बात करें नारियल गिरी खाने के फायदे कि तो नारियल गिरी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल को अंग्रेजी में (coconut) कोकोनट कहा जाता है और नारियल की तासीर ठंडी होती है। नारियल स्वाद में हल्का मीठा होता है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है।

कच्चा नारियल, सूखा नारियल और नारियल का पानी भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा भी सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, जो शरीर को कई स्वस्थ लाभ प्रदान करने के साथ शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है

इसलिए आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि नारियल गिरी खाने के क्या फायदे हैं, तो आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से नारियल गिरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व एवं नारियल गिरी खाने के फायदे के बारे में।

नारियल गिरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

नारियल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस और फोलेट के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नारियल गिरी खाने के फायदे ( Nariyal Giri khane ke fayde )

  1. नारियल गिरी में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन क्रिया में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ एवं मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर कब्ज, अपच जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है ।
  2. मस्तिष्क की कार्य क्षमता में सुधार के लिए नियमित रूप से नारियल गिरी का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल आयुर्वेद के अनुसार, नारियल गिरी खाने से याददाश्त बढ़ती है। इसके अलावा मानसिक थकान और मानसिक तनाव भी कम होता है इसलिए पढ़ने वाले बच्चों, मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों और मस्तिष्क से जुड़े अधिक कार्य करने वाले लोगों के लिए नारियल गिरी का सेवन करना लाभदायक होता है।
  3. नकसीर की समस्या यानी जिन लोगों को गर्मियों में नाक से खून आने की समस्या रहती हैं, उन लोगों के लिए नारियल गिरी का सेवन दवा के रुप में कार्य करता है इसलिए जिन लोगों के गर्मियों में नाक से खून आने की समस्या है, वे लोग नारियल के साथ मिश्री का सेवन करें।
  4. हृदय रोगियों के लिए भी नारियल गिरी खाना अच्छा होता है क्योंकि नारियल गिरी में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ हृदय से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है इसलिए हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नारियल गिरी का रोज सेवन करें।
  5. अगर किसी व्यक्ति को उल्टी आ रही हो तो वह व्यक्ति नारियल के टुकड़े को मुंह में रखकर थोड़ा देर तक चबाएं। ऐसा करने से उल्टी रोक जाती हैं। इसके अलावा अनिद्रा की समस्या होने पर रात को खाना खाने के बाद नारियल गिरी का सेवन करें या आप आधा गिलास नारियल पानी भी पी सकते हैं। नारियल गिरी खाने और नारियल का पानी पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।
  6. नारियल गिरी का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। दरअसल नारियल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-वायरल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सामान्य मौसमी बुखार जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम से बचाते हैं और साथ ही शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है इसलिए कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को नारियल गिरी का सेवन जरूर करना चाहिए।
  7. बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए नारियल गिरी का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि नारियल गिरी में मौजूद फाइबर, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है और साथ ही भूख को दबाने यानी अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में आपकी मदद करता है।
  8. नारियल एक प्रकार का अच्छा एंटीबायोटिक है इसलिए नारियल खाने से किसी भी तरह की एलर्जी दूर रहती हैं इसलिए एलर्जी से बचाव के लिए नारियल गिरी का सेवन करें। इसके अलावा पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते में 1 चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करें। सुबह नाश्ते में 1 चम्मच पिसा नारियल खाने से कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।

जानें नारियल तेल के मालिश के फायदे – Benefits of Coconut oil Massage

Share this Article