कपूर के फायदे और नुकसान – Camphor

8 Min Read
कपूर के फायदे और नुकसान

कपूर के फायदे और नुकसान ( kapoor ke fayde aur nuksan ) : कपूर के फायदे और नुकसान कई होते हैं। कपूर एक सफेद पारदर्शी पदार्थ है, जो थोड़ा मोम जैसा दिखाई पड़ता है। कपूर को कुछ विशेष प्रकार के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है और इसकी महक तीव्र होती है। कपूर को अंग्रेजी में Camphor (कैम्पैंर) कहा जाता है और इसका उपयोग मुख्य रूप से पूजा-पाठ और हवन में किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कपूर हमारी अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।

आयुर्वेद में कपूर को गुणकारी औषधीय माना गया है, इसलिए कपूर का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, कपूर शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक होता है। लेकिन कपूर का अधिक मात्रा में सेवन और उपयोग, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए कपूर का उपयोग करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कपूर के फायदे और नुकसान के बारे में।

कपूर के अन्य भाषाओं में नाम

कपूर को हिंदी, नेपाली और गुजराती में कपूर कहा जाता है। इसके अलावा संस्कृत में कर्पूर, घनसार व चन्द्र, मराठी में कापूरा, तमिल में कर्पूरम् व कणसारम और बंगाली में कर्पूर कहा जाता है।

कपूर के उपयोग का तरीका

कपूर का उपयोग पूजा और हवन करते समय जलाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा दर्द, सूजन व जुकाम आदि में काम आने वाले बाम में इसे मिलाकर उपयोग में लाया जाता है। त्वचा व बालों के स्वास्थ्य लिए नारियल तेल के साथ कपूर का उपयोग किया जा सकता है साथ ही कीड़े- मकोड़े को दूर रखने के लिए भी कपूर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा कुछ विशेष प्रकार के भोजन में भी कपूर का उपयोग किया जाता है, लेकिन कपूर का सेवन हानिकारक हो सकता है इसलिए इसके सेवन से बचें। Camphor Benefits in Hindi.

कपूर के फायदे (Benefits of camphor in hindi)

  • शारीरिक सूजन को कम करने के लिए कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कपूर में एंटी इन्फ्लामेट्री (सूजन को कम करने) वाला प्रभाव पाया जाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि कपूर का उपयोग शारीरिक सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • शरीर के किसी भी अंग में होने वाले घाव, खरोंच और जलन को ठीक करने के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से खरोंच, घाव और जलन को ठीक किया जा सकता है।
  • नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र में सुधार करने के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कपूर में उत्तेजना को बढ़ाने वाला प्रभाव पाया जाता है। जो नर्वस सिस्टम को ठीक कर, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी सभी समस्याओं को भी दूर करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि नर्वस सिस्टम को ठीक रखने के लिए कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
  • फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर को पानी में डालकर, पानी को गर्म कर लें। अब इस गर्म पानी में पैरों को डालकर साफ करें, ऐसा करते रहने से फटी एड़ियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • गठिया रोग के घरेलू उपचार के रूप में कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। कपूर में एनाल्जेसिक (दर्द को कम करने वाले) और एंटी इंफ्लामेटरी (सूजन को कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं। जो गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने के लिए, कपूर के तेल से मालिश की जा सकती है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। कपूर और नारियल तेल को मिलाकर, त्वचा पर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे की समस्या दूर होती है और त्वचा बेदाग व गोरी हो जाती है। इसके अलावा कपूर और नारियल तेल त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं।
  • योनि में जलन और खुजली की समस्या को दूर करने के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं को योनि में जलन और खुजली होती है, उन महिलाओं ने कपूर की छोटी गोली बनाकर योनि में रखनी चाहिए। इससे जलन और खुजली दोनों ही कम हो जाती हैं।
  • सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। बाम में कपूर को मिलाकर सीने में लगने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। इसके अलावा कपूर वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों से बचाव करने में मदद करता है। बाम की तरह कपूर से भाप लेने से खांसी में भी आराम मिलता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। कपूर में नारियल तेल को मिलाकर, बालों पर लगाने से, बालों में होने वाली रुसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। कपूर का तेल, गर्भवती महिलाओं की मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है। कपूर के तेल से, पेट की हल्के हाथों से मालिश करने पर, पेट दर्द में आराम मिलता है। इसलिए कहा जा सकता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए कपूर के तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।

कपूर के नुकसान (Losses of camphor in hindi)

  • कुछ लोगों को कपूर से एलर्जी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को कपूर के उपयोग से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह व्यक्ति कपूर के उपयोग से बचें ।
  • कपूर का अधिक मात्रा में सेवन और उपयोग कई शारीरिक समस्याओं जैसे मतली, सिर दर्द, उल्टी, चक्कर आना, त्वचा पर अधिक प्रयोग से खुजली व जलन, सूंघने की स्थिति में नाक में खुजली व जलन और मांसपेशियों में उत्तेजना के कारण कंपकंपी होना जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति कपूर का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जानें मुलेठी और शहद खाने के फायदे – Mulethi & Honey

Share this Article