हिमालय ब्राह्मी वटी के फायदे – Benefits of Himalaya Brahmi Vati

6 Min Read
हिमालय ब्राह्मी वटी के फायदे - Benefits of Himalaya Brahmi Vati

हिमालय ब्राह्मी वटी के फायदे ( Himalaya Brahmi Vati ke fayde ) : हिमालय ब्राह्मी वटी के फायदे कई होते हैं, ब्राह्मी नमी वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाला एक गुणकारी एवं लाभकारी पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता हैं।

इसके अलावा बात करें हिमालय ब्राह्मी वटी कि तो हिमालय ब्राह्मी वटी एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप मानसिक स्वास्थ्य तथा स्मरण शक्ति को बनाए रखने के लिए किया जाता है इसलिए हिमालय ब्राह्मी वटी को ‘ब्रेन बूस्टर’ भी कहा जाता है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं के इलाज के लिए भी हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन किया जाता हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, हिमालय ब्राह्मी वटी स्वाद में कसैली, तीखी व ठंडी तासीर वाली बूटी है। हिमालय ब्राह्मी वटी को बनाने के लिए ब्राह्मी एवं अन्य जड़ी-बूटी का उपयोग किया जाता है। हिमालय ब्राह्मी वटी में कई पोषक एवं औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से हिमालय ब्राह्मी वटी के फायदे के बारे में।

हिमालय ब्राह्मी वटी को बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली जड़ी-बूटी

हिमालय ब्राह्मी वटी को ब्राह्मी, शंखपुष्पी, वचा, काली मिर्च, गोजिह्वा, स्वर्णमाक्षिक भस्म, रससिन्दूर और जटामांसी क्वाथ आदि जड़ी -बूटियों से मिलाकर बनाया जाता हैं।

हिमालय ब्राह्मी वटी के सेवन का तरीका 

हिमालय ब्राह्मी वटी दवा देने की निर्धारित मात्रा एक से दो गोली है लेकिन फिर भी आप हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें और डॉक्टर द्वारा बताई गयी निर्धारित मात्रा में दवा का सेवन करें।

हिमालय ब्राह्मी वटी के फायदे ( Benefits of Himalaya Brahmi Vati in hindi )

  1. हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन, मस्तिष्क संबंधी सभी विकारों को दूर करता है और साथ ही दिमाग की स्मरण शक्ति एवं बुद्धि को बढ़ाने का कार्य करता है इसलिए मस्तिष्क संबंधी कार्य अधिक करने वाले लोगों को ब्राह्मी वटी का सेवन जरूर करना चाहिए।
  2. अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन फायदेमंद होता है, हिमालय ब्राह्मी वटी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखकर अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं इसलिए अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों को हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करना चाहिए।
  3. हिमालय ब्राह्मी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को नियंत्रित करते हैं इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करना लाभकारी होता हैं।
  4. तनाव से जूझ रहे लोगों को हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करना चाहिए क्योंकि हिमालय ब्राह्मी वटी में मौजूद पोषक तत्व, कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो एक स्ट्रेस हार्मोन हैं। हिमालय ब्राह्मी वटी कोर्टिसोल के स्तर को कम कर, आपको तनाव एवं चिंता से मुक्त करने में सहायक होती हैं।
  5. हिमालय ब्राह्मी वटी प्राकृतिक रूप से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं और साथ ही शरीर को सामान्य मौसमी बुखार जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम से बचाती हैं।
  6. हिमालय ब्राह्मी वटी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरुरी हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट, शरीर में उन तत्वों को जड़ से नष्ट करने का कार्य करते हैं, जो कैंसर सेल्स यानी कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करते हैं इसलिए कैंसर से बचाव एवं रोकथाम के लिए हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन किया जा सकता है।
  7. हिमालय ब्राह्मी वटी में एंटीपीलेप्टिक यानी मिर्गी को ठीक करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं इसलिए जो रोगी बार-बार बेहोश हो जाते हैं या जिनको मिर्गी आती है उन लोगों को हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करना चाहिए।
  8. हिमालय ब्राह्मी वटी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान कर, बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा हिमालय ब्राह्मी वटी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को ज्वां बनाए रखने में मदद करते हैं इसलिए हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन त्वचा एवं  बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

आवश्यक सूचना

गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ब्राह्मी वटी का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है और वह हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करने की सोच रहा है, तो वह व्यक्ति हिमालय ब्राह्मी वटी का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जानें हिमालय यष्टिमधु के फायदे और नुकसान – Himalaya Yashtimadhu

Share this Article