खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे

8 Min Read
खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे

खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे ( khali pet bel ka juice peene ke fayde ) : खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे कई होते हैं। बेल एक प्रकार का फल है जिसका आकार गोलाकार या अंडाकार होता है। बेल के फल से बेल का जूस बनाया जाता है जो बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बेल का उपयोग कई पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए किया जाता है।

खाली पेट बेल का जूस पीना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल के जूस में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसे खाली पेट पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेल का जूस एक आयुर्वेदिक पेय पदार्थ है जिसे खाली पेट पीने से शरीर स्वस्थ और रोग मुक्त रहता है। बेल की तासीर ठंडी होने के कारण इसे शीतल फल भी कहा जाता है। बेल का वैज्ञानिक नाम एगले मार्मेलोस (Aegle marmelos) है। खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदों की विस्तृत जानकारी आगे दी गयी।

बेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बेल में ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

बेल के अन्य भाषाओं में नाम

बेल को हिंदी भाषा में बेल व श्रीफल और अंग्रेजी में वुड एप्पल कहा जाता है। इसके अलावा बेल को संस्कृत भाषा में बिल्व, शैलूष, शाण्डिल्य, श्रीफल व सदाफल आदि, असमीज में बेल, उड़िया में बेलो व बेलथाई, उर्दू में बेल, कोंकणी में बेल, तेलुगु में मारेडु, गुजराती में बीली, तमिल में बिल्वम व बिल्वपझम, बंगाली में बेल, मराठी में बेल, बीली व बोलो और नेपाली में बेल कहा जाता है।

खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे (Benefits of Bael juice on empty stomach in hindi)

  • खाली पेट बेल का जूस पीना हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल के जूस में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते जो हृदय को स्वस्थ रखने और कई रोगों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करते है। रोजाना खाली पेट बेल का जूस पीने से हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के खतरों से बचा जा सकता है। इसके अलावा बेल के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करते है। बेल का जूस शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीना पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल के जूस में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने मदद करते है। पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नियमित रूप से खाली पेट बेल का जूस पीए यह कब्ज, गैस, डायरिया और भोजन जल्दी न पचने की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बेल का जूस गर्मियों के मौसम में पीने से यह शरीर को ठंडा और तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। बेल के जूस की तासीर ठंडी होती है जिसे पीने से गर्मियों के दिनों में होने वाली थकान और अन्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीने से कैंसर जैसे घातक रोगों से बचा जा सकता है। बेल के जूस में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते है जो ब्रेस्ट कैंसर और प्रोटेस्ट कैंसर आदि से बचाव करने में बेहद लाभकारी होते है। इसके अलावा खाली पेट बेल का जूस पीने से यह रक्त को साफ़ करने और शरीर में रक्त की कमी को पूरा करने में भी बेहद मददगार होता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। खाली पेट बेल का जूस पीने से कील-मुहांसे, त्वचा में लाल चकत्ते पड़ना आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। खाली पेट बेल का जूस पीने से यह त्वचा को साफ़, खूबसूरत और चमकदार बनाकर प्राकृतिक रूप से सौंदर्य प्रदान करने में मदद करता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीना स्कर्वी के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल के जूस में पाए जाने वाला विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व स्कर्वी नामक रोग से सुरक्षा करने में मदद करते है। स्कर्वी रोग के दौरान दांतों का टूटना, मसूड़े फूलना और मसूड़ों से रक्तस्राव आदि समस्याएं होती है जिन्हें दूर करने के लिए बेल का जूस बेहद फायदेमंद होता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीना श्वास संबंधी रोगों के लिए बेहद लाभदायक होता है। रोजाना बेल के जूस नियमित पीने से यह श्वसन संबंधित समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। बेल के जूस में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो अस्थमा रोग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा बेल के जूस का सेवन करने से टैनिन दस्त, हैजा एवं विटिलिगो की समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • खाली पेट बेल के जूस का सेवन करने से यह शरीर के किसी भी भाग में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। बेल के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। सूजन के दौरान खिंचाव और दर्द को ठीक करने में भी बेल का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा खाली पेट बेल का जूस पीने से बवासीर की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • खाली पेट बेल का जूस पीना इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में कार्य करता है। बेल के जूस में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में बेहद मददगार होता है। रोजाना बेल के जूस का सेवन करने से शरीर तंदुरुस्त और फिट रहता है। इसके अलावा बेल के जूस का सेवन करना अल्सर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

जानें अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान – Abhayarishta Syrup

Share this Article