गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान – Hot Water Benefits

6 Min Read
गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान

गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान (garam pani peene ke fayde aur nuksan) : गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान बहुत से हैं। सेहत को बनाये रखने के लिए पानी पीना अत्यंत आवश्यक है। प्राचीन चिकित्सा साहित्य में अच्छी सेहत के लिए साधारण पानी के बजाय गर्म पानी पीने के अधिक फायदे बताये गए हैं। गर्म पानी पीने के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मानव शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना है इसीलिए विशेषज्ञों द्वारा दिन में लगभग 3-5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।

गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान (Advantages and disadvantages of drinking hot water in hindi)

गर्म पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। परन्तु गर्म पानी पीने के ढेरों फायदों के साथ-साथ कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking hot water in hindi)

  • गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। गर्म पानी पेट में मौजूद खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है जिससे कब्ज, अपच, गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्या से बचे रहने में मदद मिलती है। गर्म पानी के सेवन से मल त्याग की क्रिया में आसानी होती है जिससे लंबे समय से कब्ज की परेशानी झेल रहे लोगों को बहुत फायदा मिलता है।
  • गर्म पानी पीने से मोटापे की समस्या छुटकारा मिलता है। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना नियमित रूप से गर्म पानी पीने से शरीर के मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया में आसानी होती है। मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को प्रतिदिन सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से बहुत फायदा मिलता है।
  • गर्म पानी का सेवन करने से रक्त के प्रवाह में वृद्धि होती है। गर्म पानी पीने से शरीर एवं नर्वस सिस्टम में जमा फैट खत्म होता है। गर्म पानी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर रक्त संचार को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा गर्म पानी में स्नान करने से भी रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है।
  • गर्म पानी के उपयोग से मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। मासिक धर्म के दौरान अक्सर महिलाओं को कमर दर्द एवं पेट दर्द जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में गर्म पानी से नहाने एवं गर्म पानी से पेट की सिकाई करने से दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • गर्म पानी पीने से बढ़ती उम्र के अनचाहे प्रभावों को रोका जा सकता है। गर्म पानी शरीर को अंदरूनी एवं बाहरी रूप से शुद्ध रखता है जिससे शरीर हमेशा फिट रहता है। गर्म पानी त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करता है जिससे त्वचा में लचीलापन बढ़ता है। गर्म पानी का नियमित सेवन करने से त्वचा से झुर्रियों एवं बारीक रेखाओं को दूर करने में आसानी होती है।
  • गर्म पानी का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या में राहत मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर की नसों में आराम मिलता है जिससे नींद अच्छी आती है। रोजाना रात को भोजन करने के दौरान गर्म पानी पीने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • गर्म पानी के उपयोग से तनाव एवं चिंता की समस्या से छुटकारा मिलता है। एक अध्ययन के अनुसार गर्म पानी पीने से अवसाद की स्थिति की कमी आती है जिससे मन को शांति एवं संतुष्टि मिलती है। गर्म पानी का नियमित रूप से सेवन करने से मस्तिष्क का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

गर्म पानी पीने का तरीका –

गर्म पानी को सुबह खाली पेट, रात सोने से पहले एवं खाना खाने के दौरान पिया जा सकता है। किन्तु गर्म पानी पीने से पूर्व इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गर्म पानी का तापमान 55-70 डिग्री सेल्सियस के बीच हो।

गर्म पानी पीने के नुकसान (Losses of drinking hot water in hindi)

  • बहुत अधिक गर्म पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की एकाग्रता अनियंत्रित हो सकती है।
  • अत्यधिक गर्म पानी का सेवन करने से जीभ एवं गला जल सकता है जिससे खाना खाने के दौरान समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • गर्म पानी का अधिक सेवन करने से श्वसन प्रणाली को नुकसान पहुंच सकता है।
  • एक बार में बहुत अधिक बार गर्म पानी का सेवन करने से मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन आ सकती है जिससे आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
  • अत्यधिक मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने से अन्न प्रणाली पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • बहुत अधिक गर्म पानी का सेवन करने पर रक्त की मात्रा में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गर्म पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से रक्त की कुल मात्रा में वृद्धि हो सकती है। शरीर में रक्त की मात्रा अनियंत्रित हो जाने से उच्च रक्तचाप एवं कई हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे में वृद्धि हो सकती है।

जानें एल्कलाइन पानी पीने के फायदे और नुकसान – Alkaline water

Share this Article