अलसी के फायदे और नुकसान – Flaxseed Benefits

10 Min Read
अलसी के फायदे और नुकसान

अलसी के फायदे और नुकसान (alsi ke fayde aur nuksan) : अलसी के फायदे और नुकसान जानें, अलसी एक प्रकार का बीज है, जिसका उपयोग कई खाद्य पदार्थों को बनाने से लेकर तेल बनाने के लिए भी किया जाता है। अलसी को तीसी नाम से भी जाना जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। अलसी को अंग्रेजी में फ्लैक्स सीड्स (flax seeds) कहा जाता है। अलसी मुख्य रूप गर्मी वाले स्थानों में पाई जाती है, जिसकी खेती मुख्य से भारत, अर्जेंटीना और अमेरिका में की जाती है। आयुर्वेद के अनुसार अलसी को औषधि माना गया है। अलसी में औषधीय गुण पाए जाने के कारण, अलसी कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसके अलावा अलसी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है।

अलसी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of flaxseed in hindi)

अब बात करें अलसी के फायदे और नुकसान कि तो, असली में कई स्वास्थ्य लाभ पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। लेकिन अलसी का अत्यधिक सेवन, कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अलसी का उपयोग करने से पहले हमारे इस आर्टिकल से, अलसी के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में विस्तारपूर्वक जान लें।

अलसी के अन्य भाषाओं में नाम

अलसी को हिंदी, गुजरती और नेपाली में अलसी, संस्कृत में अतसी, नीलपुष्पी, तमिल में अलिविराई और मराठी में जवस कहा जाता है।

अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अलसी में विटामिन-बी1, विटामिन-बी6 के साथ प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

अलसी का सेवन का तरीका

अलसी का सेवन कई व्यंजनों में के साथ किया जा सकता है। इसके अलावा अलसी के लड्डू, पाउडर, पानी में भिगोकर और स्मूदी बना कर सेवन किया जा सकता है साथ ही अलसी को दही और दलिये में भी डालकर सेवन किया जा सकता है।

अलसी के फायदे (Benefits of flaxseed in hindi)

  • मधुमेह रोगियों के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के अनुसार, अलसी में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते है, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होते है और मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि अलसी का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए, अलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के अनुसार अलसी में हाइपोटेंसिव (उच्च रक्तचाप को कम करने वाले) गुण पाए जाते है। उच्च रक्तचाप की समस्या, हृदय जोखिम का कारण बनती है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। अलसी में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होती है, जो वजन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते है और यह अनियमित भूख को नियमित करने में भी मदद करते है, जो वजन को कम करने में सहायक होते है।
  • सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए भी प्राचीन समय से अलसी का उपयोग किया जाता है। अलसी में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से घरेलू तरीके से सर्दी-खांसी का ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा एक शोध एक अनुसार, अत्यधिक खांसी, फेफड़ों में सूजन की स्थिति का कारण बन सकती है। इस समस्या से बचने के लिए अलसी के बीजों की चाय का सेवन, फायदेमंद हो सकता है।
  • बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने के लिए भी अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। अलसी में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में दवा के रूप में कार्य करते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए भी अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। अलसी में एंटी-कैंसर (कैंसर के प्रभाव को कम करने) वाले गुण पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते है और कैंसर से बचाव करने में मदद करते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए भी अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। अलसी में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते है, जो गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे, शिशु के विकास और उसके सामान्य वजन को बनाये रखने में सहायक होते है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार अलसी में पाए जाने औषधीय गुण, त्वचा में नमी को बनाये रखने के साथ त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाये रखने में भी सहायक होते है। इसके अलावा अलसी रूखी-सुखी और बेजान त्वचा को भी स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होती है।
  • अस्थमा से पीड़ित रोगियों के लिए भी अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा पायी जाती है। एक शोध के अनुसार अस्थमा रोगियों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन लाभदायक हो सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अलसी का सेवन अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के साथ लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर कब्ज जैसी अन्य पेट की समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अलसी का उपयोग फायदेमंद होता है। अलसी का तेल बालों के विकास के साथ उनको मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा अलसी तेल में मौजूद औषधीय गुण, बालों को झड़ने से भी रोकने में सहायक होते है। इसलिए स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए अलसी तेल का उपयोग बालों में लगा कर किया जा सकता है।
  • शारीरिक सूजन को कम करने के लिए, अलसी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार, अलसी में एंटी इन्फ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाले) गुण पाए जाते है, जो सूजन को कम करने के साथ दर्द को भी कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा अलसी, आर्थराइटिस की समस्या से होने वाली परेशानी को भी कम करने में सहायक होती है।

अलसी के नुकसान (Losses of flaxseed in hindi)

  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति अलसी का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को अलसी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि अलसी में ब्लड प्रेशर को कम करने का प्रभाव पाया जाता है, जो लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • अलसी में लैक्सेटिव प्रभाव पाया जाता है, इसलिए अलसी का अत्यधिक सेवन, दस्त या डायरिया का कारण बन सकता है।
  • लो ब्लड शुगर रोगियों को भी अलसी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि अलसी रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करती है। इसलिए लो शुगर वाले लोगों को अलसी के सेवन से बचना चाहिए।
  • कुछ संवेदनशील लोगों को अलसी से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए वे लोगों अलसी का उपयोग करने से बचें ।
  • मासिक धर्म के दौरान अलसी का अत्यधिक सेवन, ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए इसके अत्यधिक सेवन से बचें।

जानें चिया बीज के फायदे और नुकसान – Chia seeds Benefits

Share this Article