मूली का जूस पीने के फायदे – Radish juice

6 Min Read
मूली का जूस पीने के फायदे

मूली का जूस पीने के फायदे ( muli ka juice peene ke fayde ) : मूली का जूस पीने के फायदे कई होते हैं। मूली हमारी अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होती है। इसलिए इसका उपयोग सलाद लेकर सब्जी, पराठे और जूस बनाने के लिए किया जाता है। मूली को अंग्रेजी में Radish (रेडिश) कहा जाता और इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, मूली को पकाकर व कच्चा खाने के बजाय मूली का जूस बनाकर सेवन किया जाएं तो, यह पोषक तत्वों को शरीर में आसानी से अवशोषित करने में सहायक होती है।

मूली के जूस का सेवन, अच्छी सेहत के साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक होता है। जो कई शारीरिक समस्याओं के लक्षणों को कम कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से मूली के जूस पीने के फायदे के बारे में।

मूली के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मूली के जूस में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज और फोलेट के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी, और विटामिन-बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मूली का जूस पीने के फायदे (Benefits of drinking Radish Juice in hindi)

  • पाचन स्वास्थ्य के लिए मूली के जूस का सेवन लाभदायक होता है। मूली में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कब्ज जैसी पेट की अन्य समस्याओं से भी बचाव करने में मदद करता है।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप मूली के जूस का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि मूली के जूस में विटामिन-सी की उच्च मात्रा पायी जाती है। विटामिन-सी, वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बचाव कर, रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पढ़ते हैं, वे लोग मूली के जूस का सेवन करें।
  • मधुमेह रोगियों के लिए मूली का जूस पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, मधुमेह से बचाव करने में सहायक होते हैं। इसलिए मधुमेह रोगियों के मूली के जूस का सेवन लाभदायक माना जाता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए आप मूली के जूस का सेवन कर सकते हैं। मूली के जूस में मौजूद विटामिन-सी, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करता है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। इसके अलावा विशेषज्ञों के अनुसार, मूली का जूस पीने से यह पेट के कैंसर, आंतों के कैंसर और किडनी कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए मूली के जूस सेवन किया जा सकता है। क्योंकि मूली में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • उच्च रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए मूली के जूस का सेवन लाभदायक होता है। क्योंकि मूली में एंटी-हाइपरटेंसिव (उच्च रक्तचाप को कम करने) वाले गुण पाए जाते हैं। जो उच्च रक्तचाप को सामान्य रखने में सहायक होते है। इसके अलावा मूली में मौजूद पोटेशियम, शरीर में सोडियम की मात्रा को संतुलित करता है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है।

जानें गोटू कोला (मण्डूकपर्णी) के फायदे और नुकसान

  • बुखार को कम करने के आप मूली के जूस का सेवन कर सकते है। यह बुखार के कारण होने वाली शरीर के तापमान में वृद्धि और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप मूली के जूस में काला नमक डालकर सेवन करें। यह बुखार को कम करने के साथ, सर्दी खांसी को भी ठीक करने में सहायक होता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए मूली का जूस पीना फायदेमंद होता है। मूली के जूस में विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी को बनाएं रखने में मदद करते है। इसके अलावा विटामिन-सी, त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। जो त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ता है, जिससे त्वचा पर एंजिग का प्रभाव कम होता है। मूली के जूस का नियमित सेवन, त्वचा को स्वस्थ व सुंदर बनाये रखने में सहायक होता है।
  • किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित रोगियों के लिए मूली के जूस कासेवन फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मूली बेहतर क्लींजर है, जो किडनी में होने वाली पथरी को बहार निकालने का काम करती है। इसके लिए आप मूली के जूस में आंवला चूर्ण को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मूली के जूस में मौजूद विटामिन-ए लाभदायक होता है। विटामिन-ए, आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर, बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की सभी समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है।

जानें रोजाना सिर दर्द के कारण और उपाय

Share this Article