पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे

5 Min Read
पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे ( Period me garam pani peene ke fayde ) : पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे कई होते है। पीरियड यानि महिलाओं में हर महीने आने वाले मासिक धर्म। अधिकांशतः महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है।

पीरियड के दौरान पैन और मसल्स में खिंचाव उत्पन्न होता है जिससे पेट, पीठ, पैरों और गुप्तांगो में बहुत तेज दर्द होने लगता है। पीरियड के दौरान होने वाली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। तो आईये जानते है पीरियड में गर्म पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते है –

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे ( Benefits of drinking warm water during Periods in hindi )

  • पीरियड में गर्म पानी पीने से दर्द और आने वाली सूजन से बचा जा सकता है। गर्म पानी एक तरल पदार्थ है जिसे पीने से यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से यह शरीर में ऐंठन पैदा करने वाली मांसपेशियों में तुरंत राहत पहुंचाने में मदद करती है। जिन महिलाओं को पीरियड के दौरान शरीर में बहुत अधिक दर्द की समस्या होती है वे पीरियड के दौरान गर्म पानी ही पीए क्योंकि दर्द को कम करने में गर्म पानी बेहद लाभदायक होता है।
  • पीरियड में गर्म पानी पीने से कमर दर्द को ठीक किया जा सकता है। अधिकांशतः महिलाओं में पीरियड्स के दौरान बहुत तेज कमर दर्द होता है जिसे कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। परन्तु पीरियड्स में गर्म पानी पीकर कमर के दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलावा पीरियड में गर्म पानी की सिकाई करने से भी कमर दर्द में राहत मिलती है।
  • पीरियड में गर्म पानी से हैवी ब्लीडिंग की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। गर्म पानी पीने से रक्त परिसंचरण का कार्य सुचारु रूप से होता है जिससे रक्त संबंधी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती है। अतः पीरियड के दौरान गर्म पानी पीने से हैवी ब्लीडिंग की समस्या को ठीक किया जा सकता है।
  • पीरियड में गर्म पानी पीना डायजेशन सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कई महिलाओं को पीरियड के दौरान डायजेशन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसे गर्म पानी पीकर ठीक किया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी पीना लाभकारी होता है। पीरियड के दौरान गर्म पानी पाचन तंत्र की क्रियाओं को उत्तेजित करता है और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को बहार निकालने में मदद करता है।
  • पीरियड जल्द लाने के लिए गर्म पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं के पीरियड उनकी सही डेट पर न आने की अपेक्षा हमेशा देर से आते है उन महिलाओं को डेट आने से पहले गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी गर्भाशय को उत्तेजित करता है और ब्लड सेर्कुलशन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे महिलाओं में सही समय पर पीरियड आने लगते है। समय पर पीरियड लाने के लिए महिलाओं को रोजाना गर्म पानी पीना चाहिए।
  • पीरियड में गर्म पानी पीना तनाव और सिरदर्द की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। पीरियड के दौरान तनाव और सिरदर्द लगभग सभी महिलाओं की समस्या है जिसे गर्म पानी पीकर दूर किया जा सकता है। पीरियड के दौरान गर्म पानी (गर्म तरल पदार्थ) पीने से सिरदर्द और तनाव में राहत मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स में सिरदर्द और तनाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म दूध, गर्म चाय और गर्म कॉफी पीना भी लाभदायक होता है।
  • पीरियड में गर्म पानी से खुलकर पीरियड न होने की समस्या को दूर किया जा सकता है। कई महिलाओं को पीरियड खुलकर नहीं हो पाते, जिससे उन्हें बहुत अधिक दिनों तक पीरियड का सामना करना पड़ता है। जिन महिलाओं को पीरियड खुलकर नहीं होता उन्हें ऐंठन और दर्द की समस्या भी अधिक होती है जिसे दूर करने के लिए गर्म पानी पीना एक बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। पीरियड की डेट आने से पहले और पीरियड के दौरान लगातार गर्म पानी पीने से पीरियड खुलकर होते है क्योंकि गर्म पानी रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है।

जानें पीरियड्स नहीं आने के कारण और उपाय

Share this Article