करौंदा के फायदे और नुकसान – Karonda Benefits & Losses

7 Min Read
करौंदा के फायदे और नुकसान

करौंदा के फायदे और नुकसान (karonda ke fayde aur nuksan) : करौंदा के फायदे और नुकसान कई हैं, करौंदा एक फल है, जो झाड़ियों में लगता है। करौंदा गोल और छोटे से आकर का होता है, जिसका रंग गहरा लाल होता है। करौंदे का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। करौंदे में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो खाने के साथ कई रोगों के प्रभाव को कम कर, हमें स्वस्थ रखने में सहायक होते है। करौंदे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ? करौंदे को अंग्रेजी में Carissa (कैरिसा) कहते हैं। Advantages and disadvantages of Karonda in hindi.

करौंदा के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Karonda in hindi)

करौंदे का उपयोग फल के साथ-साथ जूस, जैम, आचार और चटनी आदि खाद्य पदार्थ को बनाने में किया जाता है। करौंदे का वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस (Carissa carandas) है। भारत में करौंदे के पौधे राजस्थान, गुजरात, हिमालय, और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलते है। करोंदे को करोंदा, करौंदा, करोना, तीमुखिया आदि नामों से भी जाना जाता है। Benefits and Losses Karonda in hindi

करौंदे के फायदे (Benefits of Karonda in hindi)

  • मजबूत हड्डियों के लिए करौंदे का सेवन फायदेमंद होता है। करौंदे में प्राकृतिक रूप से कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने का कार्य करती है। साथ ही हड्डियों के फ्रैक्चर होने के खतरे को कम करने में सहायक होती है।
  • करौंदे के सेवन से कैंसर की खपत को कम किया जा सकता है। करौंदे में मौजूद प्रांथोसाइनिडिन, जो विभिन्न कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक होता है। साथ ही करौंदे में एंटी कैंसर गुण पाये जाते है, जो कोलन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर की खपत को कम करने में सहायक होते हैं।
  • करौंदे का सेवन आंखों के लिए लाभकारी होता है, क्योंकि करौंदे में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। विटामिन-सी आंखों के रोगों को कम कर, उनको स्वस्थ रखने में सहायक होता है। साथ ही करौंदे की पत्तियों से रस निकालकर, उस रस की दो-दो बूंद आंखों में डालने से, मोतियाबिंद के प्रभाव से बचा जा सकता है।
  • करौंदे के इस्तेमाल से बुखार को कम किया जा सकता है। बुखार को कम करने के लिए, करौंदे की जड़ को पीसकर पानी में मिला लें और इस लेप को रोगी के शरीर में लगा दें, ऐसे करने से बुखार में राहत मिलती है। करौंदा गर्म तासीर का होने के कारण यह सुखी खासी और सर्दी-जुकाम को ठीक करने में भी सहायक होता है। ऐसे में करौंदे के जूस का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • करौंदे का सेवन बालों के विकास के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन-ए और विटामिन-सी बालों के विकास में सहायक होते है, इन दोनों विटामिन की उपस्थित करौंदे में होने के कारण यह बालों के लिए फायदेमंद होता है। करौंदे के रस को नियमित रूप से बालों पर लगाने से बाल मजबूत और झड़ना बंद हो जाते हैं।
  • वजन को कम करने के लिए करौंदे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से रोजाना करौंदे के रस या जूस का सेवन करने से शरीर में जमा फेट कम होने लगता है और मोटापे से छुटकारा मिलने लगता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। करौंदे में पाए जाने वाला आयरन हमारे शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता है।
  • करौंदे का उपयोग हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। करौंदे में एंटीसेप्टिक और एन्टी ऑक्सडेंट गुणों की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो त्वचा पर होने वाले मुहासे, फोड़े और झुर्रियों को कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है।
  • हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करौंदे का सेवन बहुत लाभदायक होता है। करौंदे में पाए जाने वाला फ़्लैनोनोइड एंटीऑक्सीडेंट गुण, एथेरोस्क्लेरोसिस के खतरे को कम करने में सहायक होता है। एथेरोस्क्लेरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें धमनियों के अंदर प्लाक बनने लगता है। इसकी वजह से धमनियों में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होने लगता है और इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और पेरिफेरल वस्कुलर डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

जानें चिचिण्डा के फायदे और नुकसान – Snake Gourd Benefits

करौंदे के नुकसान (Losses of Karonda in hindi)

  • करौंदे के जूस का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना, दांतों के लिए हानिकारक होता है। यह दांतों की लेयर को कमजोर कर सकती है, जिससे दांतों की परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है।
  • मधुमेह रोग से पीड़ित लोगों को करौंदे के जूस का अत्यधिक सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि उच्च रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। जो मधुमेह रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • जो लोग इंटरस्टिशियल सिस्टाइटिस (एक प्रकार की मूत्राशय बीमारी) से पीड़ित है, उन लोगों को करौंदे के सेवन से बचना चाहिए। इस बीमारी में मूत्र त्याग करते समय तेज़ दर्द होता है। ऐसे में करौंदे या करौंदे के जूस का सेवन करते हैं तो, यह समस्या को और अधिक गंभीर कर सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी करौंदे के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि करौंदे की तासीर गर्म होने के कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। अगर गर्भवती महिला करौंदे का सेवन करती है तो, इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।

जानें ब्राह्मी के फायदे और नुकसान – Brahmi Benefits, Losses

Share this Article