हरे सेब के फायदे और नुकसान – Green Apple Benefits

7 Min Read
हरे सेब के फायदे और नुकसान

हरे सेब के फायदे और नुकसान (hare seb ke fayde aur nuksan) : हरे सेब के फायदे और नुकसान कई सारे होते हैं। बात करें सेब की तो, सेब एक लोकप्रिय फल है। सेब की कई किस्में होती है, उन्हीं में से एक हरा सेब होता है, जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। हरे सेब की तासीर ठंडी होती है और इसे अंग्रेजी में ग्रीन एप्पल (Green Apple) कहा जाता है। हरे सेब में कई आवश्यक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। सेब की खेती मुख्य रूप से एशिया और यूरोप में की जाती है। इसके अलावा भारत में सेब की खेती हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में की जाती है।

हरे सेब के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Green Apple in hindi)

हरे सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व, कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन एक सेब का सेवन फायदेमंद होता है।

हरे सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

हरे सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस और सोडियम है। इसके अलावा हरे सेब में राइबोफ्लेविन, विटामिन-ई, विटामिन-के और विटामिन-ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है।

हरे सेब के सेवन का तरीका –

हरे सेब को सीधे खाया जा सकता है। इसके अलावा हरे सेब का सेवन जूस, ड्राई फ्रूट्स के साथ और स्मूदी के रूप में किया जा सकता है। कई लोग हरे सेब को सब्जी के रूप में भी प्रयोग करते है। Benefits and Side effects of Green Apple in hindi.

हरे सेब के फायदे (Benefits of green apple in hindi)

  • स्वस्थ हड्डियों के लिए भी हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। हरे सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा हरे सेब में कुछ अन्य खनिज जैसे कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन-ए और विटामिन- के भी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि हरे सेब का सेवन मजबूत हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • अस्थमा रोगियों के लिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार हरे सेब में फ्लावोनोइड (पौधों में पाए जाने वाला पिग्मेंट) पाया जाता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अस्थमा रोगियों के लिए हरे सेब का फायदेमंद हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। हरे सेब में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।फाइबर भूख को लम्बे समय तक शांत करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा फाइबर अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • दिल के स्वास्थ्य के लिए भी हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। हरे सेब में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा हरे सेब में मौजूद फ्लावोनोइड हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे जोखिम को कम करने में सहायक होता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए भी हरे सब का सेवन फायदेमंद होता है। हरे सेब में प्राकृतिक शुगर के साथ फाइबर भी पाया जाता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी हरे सेब का सेवन लाभदायक होता है। हरे सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा हरे सेब में विटामिन -सी भी पाया जाता है, विटामिन-सी त्वचा के लिए प्रमुख घटक के में कार्य करता है। इसलिए त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हरे सेब का सेवन रोजाना कर सकते है।
  • फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए हरे सेब का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार हरे सेब में मौजूद फ्लोवोनोइड, फेफड़ों के कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से रोजाना हरे सेब का सेवन किया जा सकता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी हरे सेब का सेवन लाभदायक होता है। हरे सेब के नियमित सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ निकल जाते है। इसके अलावा हरे सेब का में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाये रखने के सहायक होता है।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हरे सेब का सेवन लाभदायक होता है। सेब में कई प्रकार के यौगिक पाए जाते है, उन यौगिकों में से एक क्वेरसेटिन यौगिक है। जो एक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और लिवर को ऑक्सीडेविन तनाव से बचाने के साथ लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा हरे सेब के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, लिवर कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है।

पढ़ें सेब और दूध के फायदे (Apple and Milk benefits)

हरे सेब के नुकसान (Losses of green apple in hindi)

  • गर्भवती महिलाओं के लिए हरे सेब का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को हरे सेब का सेवन करने से पहले, डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • हरे सेब में एसिडिक एसिड पाया जाता है, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हरे सेब के सेवन के बाद मुंह को पानी से साफ कर लेना चाहिए।
  • हरे सेब के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी हो सकती है जैसे आंखों और नाक में खुजली होना आदि।

पढ़ें सेब को उबालकर खाने के फायदे (Benefits of boiled Apple)

Share this Article