शंख वटी के फायदे और नुकसान – Shankh Vati

6 Min Read
शंख वटी के फायदे और नुकसान - Shankh Vati

शंख वटी के फायदे और नुकसान ( shankh vati ke fayde aur nuksan ) : शंख वटी के फायदे और नुकसान बहुत हैं, शंख वटी एक आयुर्वेदिक दवा है जो बिना डॉक्टर के पर्चे से भी प्राप्त की जा सकती है। शंख वटी बहुत से प्राकृतिक घटकों से निर्मित है जिसका उपयोग मुख्यतः पाचन रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। शंख वटी की नियमित खुराक लेना जरूरी होता है और इसके दुरुपयोग से बचें। शंख वटी के फायदे की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है –

शंख वटी के घटक

शंख वटी सेवन विधि

शंख वटी के फायदे जानने से पूर्व शंख वटी सेवन विधि जान लेना आवश्यक है। शंख वटी वयस्क और वृद्धों के लिए है। शंख वटी को भोजन के बाद या भोजन से पहले लगभग 500 मिलीग्राम की मात्रा तक लिया जा सकता है। शंख वटी का सेवन दिन में दो बार किया जाता है तथा इसका कोर्स 2 महीने तक हो सकता है।

शंख वटी के फायदे ( shankh vati benefits in hindi )

  • शंख वटी के फायदे पाचन संबंधी विकारों के उपचार के लिए होते हैं, पाचन संबंधी विकार कई कारणों से हो सकते है जिनके अलग-अलग प्रभाव होते है। कब्ज, दस्त, मल में खून, पेट में जलन, पेट में दर्द, मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं के लिए शंख वटी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। शंख वटी में मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होते है इसलिए डॉक्टर की सलाह पर किसी भी पाचन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए शंख वटी का सेवन करें।
  • शंख वटी कब्ज को दूर करने में सहायक है, कब्ज एक पेट संबंधी रोग है जिसमें मल त्याग और गैस जैसी समस्या हो सकती है। कब्ज का प्रभाव शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है जिसके निवारण के शंख वटी का सेवन किया जा सकता है। शंख वटी की नियमित खुराक का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • अपच की परेशानी में शंख वटी फायदेमंद होती है, अपच एक सामान्य समस्या है जिसमें पेट में परेशानी, डकार, गैस और पेट में सूजन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। शंख वटी में ऐसे तत्व पाए जाते है जो अपच की परेशानी को तुरंत दूर करने में काफी मददगार होती है।
  •  शंख वटी के इस्तेमाल से गैस की परेशानी को दूर किया जा सकता है, पेट में गैस बनना एक सामान्य समस्या मानी जाती है परन्तु यह समस्या कई बार गंभीर रूप भी ले सकती है। गैस का समय से पहले इलाज करना बेहद जरूरी होता है। गैस के दौरान पेट में दर्द, चुभन, सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द, सीने में जलन और चक्कर जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। गैस को ठीक करने के लिए शंख वटी काफी असरदार होती है यह दवा गैस को तुरंत दूर करने में सहायक है।
  • शंख वटी पेट में दर्द को ठीक करने में मददगार होती है, पेट में दर्द कई कारणों से हो सकता है अतः पहले यह जरूर जान लें की पेट में दर्द किस वजह से हो रहा है। कारण को जान लेने के बाद डॉक्टर की सलाह पर शंख वटी का सेवन किया जा सकता है। शंख वटी सामान्य पेट दर्द को ठीक करने में कारगर होती है।
  • शंख वटी के फायदे एसिडिटी के रोगियों के लिए हो सकते है, एसिडिटी को अम्लता भी कहा जाता है जिसमें पेट के अंदर एसिड की मात्रा में वृद्धि हो जाने के कारण सीने में जलन, मतली, मुँह में खट्टा पानी आना, घरघराहट, छाती और पेट में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती है। एसिडिटी की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शंख वटी का सेवन करना चाहिए इससे एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

जानें शुक्रमातृका वटी के फायदे और नुकसान – Shukramatrika Vati

शंख वटी के नुकसान (side effects of shankh vati in hindi)

  • शंख वटी के नुकसान हो सकते है। यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अतः गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शंख वटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
  • शंख वटी का आवश्यकता से अधिक सेवन करने से बचे इससे कई शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा किसी रोग के इलाज के दौरान शंख वटी का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Share this Article