पेनिस की लंबाई कितनी होनी चाहिए? क्या सेक्स संतुष्टि लिंग साइज पर निर्भर है

5 Min Read
पेनिस की लंबाई कितनी होनी चाहिए

पेनिस की लंबाई कितनी होनी चाहिए? क्या सेक्स संतुष्टि लिंग साइज पर निर्भर है ? इस आर्टिकल में लिंग की लंबाई-मोटाई और सेक्स संतुष्टि के बारे में अच्छी तरह समझाया गया है। कई लोग अपने लिंग के साइज को लेकर अवसाद में रहते हैं और कई बार इसी वजह से वह अपने पार्टनर को संतुष्ट करने में भी असफल होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पेनिस का साइज न होकर उसकी वजह से लिया गया बेवजह का तनाव होता है जिस वजह से सेक्स के दौरान पेनिस के कड़ेपन और सेक्स समय में कमी आती है।

लोगों के आम सवाल होते हैं कि पेनिस की लंबाई कितनी होनी चाहिए?, पेनिस की मोटाई कितनी होनी चाहिए?, सेक्स के लिए लिंग की लंबाई कितनी होनी चाहिए?, क्या छोटे लिंग के कारण गर्भधारण नहीं हो सकता? आदि प्रमुख सवाल होते हैं।

पेनिस की लंबाई कितनी होनी चाहिए?

कई सेक्सोलॉजिस्ट का मानना है कि बेवजह ही लोग अपने पेनिस के साइज को लेकर चिंता करते हैं और अपने पेनिस के साइज को महिला की संतुष्टि से जोड़ते हैं जबकि पेनिस के साइज और महिला की संतुष्टि का आपस में कोई ज्यादा जुड़ाव नहीं है। असल में लोग पोर्न फिल्मस में देखकर यह सोचते हैं कि जैसे पोर्न स्टार्स के पेनिस बड़े होते हैं ऐसे ही उनके भी होने चाहिए अन्यथा उनका पार्टनर संतुष्ट नहीं होगा और इस हीन भावना के कारण वह ठीक से सेक्स पलों का आनंद नहीं ले पाते हैं जिस कारण उनकी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है जबकि पेनिस के साइज का सेक्स परफॉरमेंस और महिला की संतुष्टि से कोई लेना देना ही नहीं है।

इस लिए कई लोग इंटरनेट पर What is Penis Enlargement in Hindi सर्च कर अपनी समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं, उस समस्या का हल ढूढ़ते हैं जोकि कोई समस्या है ही नहीं।

सामान्य पेनिस साइज कितना होता है ( What is Average Penis Size in hindi)

सामान्य पेनिस साइज कितना होता है ( What is Average Penis Size in hindi)

तो प्रश्न यह उठता है कि ऐवरेज पेनिस साइज (Average Penis Size) क्या होता है ? शिथिल लिंग की औसत लंबाई: 9.16 सेमी (3.6 इंच) और खड़े लिंग की औसत लंबाई: 13.12 सेमी (5.16 इंच) के आसपास होती है।

जानें डाबर शिलाजीत कैप्सूल खाने के फायदे

सेक्स के लिए लिंग की लंबाई कितनी होनी चाहिए?

एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं को औसत लिंग साइज ही ज्यादा पसंद आता है इसलिए 13.12 सेमी (5.16 इंच) के आसपास का होना अच्छा होता है और इसमें किसी भी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। इसलिए सेक्शुअल संतुष्टि (Sexual Satisfaction) के लिए लिंग की लंबाई से ज्यादा जरूरी नहीं है हाँ लेकिन पेनिस की मोटाई भी ठीक होनी चाहिये। इसलिए औसत पेनिस साइज की मोटाई या परिधि माप 9.31 सेमी (3.66 इंच) के आसपास होती है जोकि स्त्री को संतुष्ट करने के लिए काफी है।

एक अध्ययन के अनुसार बहुत ही कम महिलाओं को लम्बे पेनिस की इच्छा होती है ज्यादातर महिलाएं एवरेज पेनिस साइज से ही संतुष्ट हो जाती हैं और उन्हें बड़े लिंग की चाह नहीं होती है। इसलिए सेक्शुअल संतुष्टि के लिए लिंग साइज बहुत मायने नहीं रखता है।

क्या गर्भधारण का पेनिस के साइज से कोई संबंध है ?

क्या गर्भधारण का पेनिस के साइज से कोई संबंध है ?

डॉक्टर्स के अनुसार गर्भधारण का पेनिस के साइज से कोई भी संबंध नहीं होता है बल्कि गर्भाधारण का सम्बन्ध केवल अच्छी गुणवत्ता वाले स्पर्म से होता है। वीर्य (sperm) की गुणवत्ता तय करती है कि गर्भधारण होगा की नहीं न की किसी पुरुष का पेनिस साइज इसलिए पेनिस के साइज से ज्यादा वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान होना चाहिए जिसके लिए आप आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें सेक्स लाइफ बेहतर बनायें ये 5 आयुर्वेदिक औषधियाँ

भारतीय सेक्ससोलोजिस्ट के अनुसार 5 इंच वाले लिंग को पर्याप्त माना गया है और ज्यादातर पुरुषों का साइज इसके आसपास हो होता है इसलिए आपको अवसाद में आने और अपने योन सम्बन्ध ख़राब करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आपके लिंग का साइज इससे कम है तो किसी अच्छे से सेक्सोलॉजिस्ट या एंड्रोलॉजिस्ट से मिलें।

और अगर आपको लगता है कि आप शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित है या पेनिस में कम कड़ापन महसूस करते हैं तो पढ़ें शीघ्रपतन की समस्या और आयुर्वेदिक इलाज

Share this Article

Google News पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें