रात को जल्दी सोने के फायदे

5 Min Read
रात को जल्दी सोने के फायदे advantage of sleeping early in hindi

रात को जल्दी सोने के फायदे : रात को जल्दी सोने के फायदे (raat ko jaldi sone ke fayde) अच्छी नींद से हमारा शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है। रात को जल्द सोना हमें कई तरह की परेशानियों और रोगों से भी बचाता है। Benefits of sleeping early at night in Hindi.

रात को जल्दी सोने के फायदे (advantage of sleeping early in hindi)

  • रात को जल्दी सोने के फायदे कई हैं, अच्छी नींद हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रात को जल्द सोने से हमारा वजन संतुलित रहता है तथा हमारी एकाग्रता बढ़ती है और अगली सुबह हमारा हर कार्य तन और मन की एकाग्रता से पूर्ण होता है तथा हमारा हर काम करने में अच्छे से मन भी लगा रहता है।
  • एक स्वच्छ मनुष्य को 7 से 9 घण्टे की नींद लेनी चाहिये। रात को जल्द सोने से हमें अगले दिन जल्द उठने में काफी मदद मिलती है और हमारा मन एकदम तरोताजा रहता है। रात को जल्द सो कर और सुबह जल्द उठकर हमारे बहुत सारे काम भी पूरे हो जाते हैं।
  • जल्द सोने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हमें अपने शरीर के दर्द से भी काफी हद तक राहत मिलती है। रात को जल्द सोकर हम मेलाटोनिन हार्मोन जैसे कैंसर से बच सकते हैं तथा यह हमारे सोने तथा जागने के चक्र को भी बनाये रखता है।
  • रात को जल्द सोने से हमारी सोच सकारात्मक बनती है इस विषय पर वैज्ञानिकों द्वारा एक शोध किया गया जिसमें यह पाया गया है कि पर्याप्त नींद लेने वाला व्यक्ति ज्यादा सकारात्मक तथा चिंता मुक्त रहता है।
  • अच्छी नींद हमारी सोचने, समझने की क्षमता को बढ़ाती है, यदि मनुष्य पर्याप्त नींद नहीं लेता है तो उसको सोचने समझने तथा ध्यान लगाने में काफी परेशानी होती है। अच्छी नींद से दिमाग भी स्थिर रहता है।
  • अच्छी नींद न ले पाने के कारण हम सुबह चिड़चिड़े से हो जाते हैं और दिनभर मूड खराब तथा फालतू की बहस होती रहती है। रात को जल्द सोने से हम अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  • पर्याप्त नींद हमें एक लम्बा जीवन दे सकती है। पर्याप्त नींद न ले पाने के कारण यदि हम कोई गाड़ी चला रहे हैं तो उस वक्त हमारे मोटर स्किल पर इसका बूरा असर पड़ता है।
  • यदि हमें अपने इम्यून सिस्टम मजबूत करना है तो हमें आज से ही जल्द सोने की आदत डाल लेनी चाहिए।  जो हमें इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाने में काफी मदद करेगा।
  • रात को जल्द सोने से हमारे दिनभर की थकान दूर होती है तथा मन भी स्वच्छ रहता है जिससे हमें ब्लड प्रेशर, मोटापा और तनाव से निपटने में काफी मदद मिलती है।
  • ब्लड प्रेशर और शुगर के रोगियों को रात को जल्द सो जाना चाहिए, जिससे उनका ब्लड प्रेशर कम तथा दिल मजबूत रहता है। अच्छी नींद हमें बहुत सारी बिमारियों से निजात दिलाती है।
  • पर्याप्त नींद ले पाने से हमारे शरीर में सूजन बढ़ने जैसी समस्या आती है यह समस्या हमारे शरीर में स्ट्रेट हार्मोन्स के बढ़ने के कारण आती है।
  • रात तो जल्द सोने से हमारा वजन भी संतुलित रहता है एक शोध में पाया गया है कि हमारे शरीर में उपस्थित हार्मोन्स हमारी कम नींद के कारण असंतुलित हो जाते हैं जिससे हमारी भूख में बदलाव आ जाता है तथा इससे हमारे वजन पर भी बुरा असर पड़ता है।
  • रात को जल्द सोना हमें डिप्रेसन से भी बचाता है, शरीर तनाव, सूरज की किरणों और दिनभर अन्य विषाक्त पदार्थों से हुए नुकसान को भी ठीक करने में काफी मदद करता है।  जब हम सोते हैं तो हमारी कोशिकाएं प्रोटीन का उत्पादन करने लगती हैं।
  • यदि हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो हमें टाइप 2 डायबिटीज (मधुमेह) होने का खतरा रहता है नींद पूरी न होने से हमारे शरीर में ग्लूकोज की प्रक्रिया प्रभावित होती है तथा शुगर होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।
  • रात को जल्द सोने से हमारे हृदय में तनाव और सूजन का स्तर कम होता है जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article