बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी के फायदे – Benefits of Baidyanath Brahmi Vati

5 Min Read
बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी के फायदे - Benefits of Baidyanath Brahmi Vati

बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी के फायदे ( Baidyanath brahmi vati ke fayde ) : बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी के फायदे कई है। बैद्यनाथ वटी का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व विभिन्न रोगों से लड़कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में मदद करता है। बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी बनाने के लिए ब्राह्मी, शंखपुष्पी, वचा, काली मिर्च, गोजिह्वा, स्वर्णमाक्षिक भस्म, रससिन्दूर और जटामांसी क्वाथ का उपयोग किया जाता है। बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी की तासीर ठंडी होती है और इसका स्वाद तीखा व कसैला होता है।

बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ब्राह्मी वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर को कई रोगों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करते है। ब्राह्मी वटी का वैज्ञानिक नाम बाकोपा मोंनिएन (Bacopa monnien) है। ब्राह्मी वटी का इस्तेमाल भारत के अलावा लगभग सभी देशों जैसे – ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में किया जाता है।

बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी के फायदे (Benefits of Baidyanath brahmi vati in hindi)

  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी का सेवन करना याददाश्त को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होती है। ब्राह्मी वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व मस्तिष्क की दुर्बलता को दूर करके इसे विभिन्न विकारों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करते है। ब्राह्मी वटी का नियमित रूप से सेवन करने से यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाकर मस्तिष्क की बुद्धि और शक्ति में भी वृद्धि करता है।
  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी का सेवन करने से यह नींद न आने की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है। नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से ब्राह्मी वटी का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। ब्राह्मी वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व मस्तिष्क को शांत रखकर अच्छी लाने में मदद करते है और अच्छी नींद आने से मन शांत और खुश रहता है।
  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी का सेवन करना ह्रदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्राह्मी वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व ह्रदय संबंधी विकारों को दूर करके ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में मदद करते है। रोजाना ब्राह्मी वटी का सेवन करने से वात नाड़ियों और ह्रदय से संबंधित रोगों बचा जा सकता है।
  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी उच्च रक्तचाप की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। ब्राह्मी वटी का सेवन करना उच्च रक्तचाप की समस्या वाले रोगियों के लिए बेहद लाभदायक होता है। ब्राह्मी वटी का सेवन करने से यह शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करके रक्तचाप से उत्पन्न समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी मिर्गी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को बार-बार मिर्गी आती है उन्हें नियमित रूप से ब्राह्मी वटी का सेवन करना चाहिए क्योंकि ब्राह्मी वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व मिर्गी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा बैद्यनाथ ब्राह्मी का सेवन करने से यह स्नायु तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी का सेवन खांसी की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। ब्राह्मी वटी का नियमित रूप से सेवन करने से खांसी की समस्या ठीक हो जाती है। ब्राह्मी वटी में ऐसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो ख़ासी के लक्षणों को कम करके गले को स्वस्थ्य रखने में मदद करते है।
  • बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्राह्मी वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों को नियमित रूप से ब्राह्मी वटी का सेवन करना चाहिए यह इनके लिए लाभदायक होता है।

बैद्यनाथ वटी के नुकसान (Losses of Baidyanath brahmi vati in hindi)

बैद्यनाथ ब्राह्मी वटी का आवश्यकता से अधिक सेवन करने से निम्नलिखित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है –

  1. सिरदर्द होना
  2. घबराहट होना
  3. चक्कर आना
  4. बेहोश हो जाना
  5. अवसाद की समस्या उत्पन्न हो जाना
  6. त्वचा पर लाल चकत्ते हो जाना।

जानें बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान

Share this Article