कसावा के फायदे और नुकसान – Cassava Benefits and Side Effects

9 Min Read
कसावा के फायदे और नुकसान

कसावा के फायदे और नुकसान ( cassava ke fayde aur nuksan ) : कसावा के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। कसावा कंद युक्‍त खाद्य पदार्थ है, इसकी दो नस्लें पायी जाती हैं कड़वी और मीठी। अन्य कंद जड़ों की तरह इसमें भी कुछ जहरीले तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कसावा का उचित मात्रा में सेवन, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

कसावा के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of cassava in hindi)

कसावा अच्छी सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन कसावा का सेवन करने से पहले, इसे अच्छे तरीके से जान लें, क्योंकि कसावा में कुछ जहरीले तत्व पाए जाते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए कसावा का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कसावा के फायदे और नुकसान के बारे में।

कसावा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कसावा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस के साथ विटामिन-ए , विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं।

कसावा के सेवन का तरीका

कसावा का सेवन आलू की तरह उबालकर कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जा सकता है। साथ ही कसावा का सेवन स्नैक्स, हलवा और खिचड़ी के रूप में भी किया जा सकता है। इसके अलावा कसावा से साबूदाना बनाया जाता है, तो इसलिए इसका उपयोग खीर बनाकर सेवन कर सकते हैं। Cassava Benefits and Side Effects in Hindi.

कसावा के फायदे (Benefits of Cassava in hindi)

  • वजन को कम करने के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में फाइबर की मात्रा पायी जाती है। फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है। कसावा में कैलोरी और फैट की बहुत कम मात्रा पायी जाती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कसावा में मौजूद पोषक तत्व शरीर में एंटी-कैंसर के रूप में कार्य करते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते हैं और कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाले रोगों से बचता है और रोगी की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में मौजूद फाइबर, पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है, इसके अलावा यह कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
  • रक्तचाप को कम करने के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा के आटे में रक्तचाप को सामान्य रखने वाले गुण पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर और पोटेशियम भी पाया जाता है, जो रक्त वाहिकाओं में सुधार कर, रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी कसावा का उपयोग लाभदायक होता है। कसावा के छिलके को पीसकर फेस पैक बना लें, इस फेस को चेहरे पर लगाए। इससे त्वचा के दाग-धब्बों कम हो जाते हैं और त्वचा बेदाग और गोरी हो जाती है। इसके अलावा यह त्वचा को नमी प्रदान कर, त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने में सहायक होता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में पाए जाने वाले पोषक तत्व, बालों को पोषण प्रदान करने में सहायक होते हैं। जो बालों को मजबूत बनाये रखने के साथ बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करते हैं।
  • सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। घरेलू उपचार के तौर पर कसावा के जड़ और पत्तियों का उपयोग कर, सिर दर्द को ठीक किया जा सकता है। कसावा की जड़ और पत्तियों का जूस बनाकर पीने से, सिर दर्द में आराम मिलता है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
  • बुखार को कम करने के लिए कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन, शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा काढ़े का सेवन, बुखार में होनी वाली कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। नियमित रूप से कसावा और उसकी अर्क का सेवन, रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा पायी जाती है। इसलिए कसावा का नियमित रूप से सेवन, शरीर को अतिरिक्‍त ऊर्जा प्रदान करने के साथ दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी कसावा का सेवन लाभदायक होता है। कसावा में विटामिन-सी और फोलेट पाया जाता है। यह दोनों पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए कसावा का सेवन लाभदायक हो सकता है।

जानें भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान – Pecan Nuts

कसावा के नुकसान (Losses of Cassava in hindi)

  • कच्चे कसावा का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, जो कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए कच्चे कसावा का सेवन करने से बचें।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति कसावा का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • कसावा की कड़वी जड़ में विषैले पदार्थ मौजूद होते है। इसलिए कसावा का अधिक मात्रा में सेवन, बच्चों में लकवे का कारण बन सकता है।
  • कम रक्तचाप वाले लोगों को इसके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि कसावा में मौजूद पोषक तत्व में उच्च रक्तचाप को कम करने वाले गुण पाए जाते है। जो कम रक्तचाप वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • कसावा की जड़ में पाए जाने वाले विषैले तत्व कई शारीरिक समस्याओं जैसे तंत्रिका तंत्र विकार, कैंसर का खतरा और शारीरिक कमजोरी का कारण बन सकते हैं।
  • कुछ लोगों को फूड एलर्जी भी होती है। अगर किसी व्यक्ति को कसावा के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है, तो वह व्यक्ति कसावा के सेवन से बचें।

जानें सूरजमुखी के तेल के फायदे और नुकसान – Sunflower Oil

Share this Article