कलौंजी के फायदे बालों के लिए – Nigella Seeds

6 Min Read
कलौंजी के फायदे बालों के लिए

कलौंजी के फायदे बालों के लिए ( kalonji ke fayde balon ke liye ) : कलौंजी एक प्रकार का मसाला है, जिसका उपयोग अचार बनाने से लेकर, कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। कलौंजी को अंग्रेजी में nigella seeds कहा जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार, कलौंजी मसाले के साथ एक आयुर्वेदिक औषधीय है, जो अच्छी सेहत के साथ, कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसके अलावा कलौंजी त्वचा और बालों के भी फायदेमंद होता है।

इसके अलावा बात करें कलौंजी के बालों के लिए फायदे की तो कलौंजी बालों के स्वास्थ्य के प्रमुख घटक के रूप में कार्य करती है, जो बालों को मजबूत, घना और मुलायम बनाए रखने के साथ बालों में रुसी की समस्या को दूर कर, सफेद बालों से भी छुटकारा दिलाती है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से बालों के लिए कलौंजी के फायदों के बारे में।

बालों के लिए कलौंजी के फायदे (Benefits of Nigella Seeds for hair in hindi)

बालों को झड़ने से रोकने के लिए

कलौंजी का उपयोग बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। कलौंजी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते है और बालों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए कलौंजी के तेल से रोजाना स्कैल्प पर मालिश कर सकते है या कलौंजी का पेस्ट बना कर बालों में लगाया जा सकता है।

रुसी की समस्या को दूर करने के लिए

रुसी की समस्या को दूर करने के लिए भी कलौंजी का उपयोग फायदेमंद होता है। कलौंजी स्कैल्प के लिए कार्य करती है, जो स्कैल्प की गंदगी को साफ करने के साथ स्कैल्प को गन्दा होने से भी बचती है। कलौंजी, स्कैल्प को साफ कर, रुसी की समस्या से भी बचता है। रुसी के समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी और मेथी दाने को पीसकर, नारियल तेल में डालकर मिक्स करें, उसके बाद इस मिश्रण को कुछ हफ्तों तक, सूरज की रोशनी में रखें। इसके बाद बालों में लगाएं, इससे रुसी की समस्या ठीक हो जाएगी।

बालों को लम्बा और घना बनाए रखने के लिए

बालों को लम्बा और घना बनाये रखने के लिए कलौंजी का उपयोग फायदेमंद होता है। यह बालों को घना और लम्बा बनाये रखने में सहायक होता है। इसके लिए आपको कलौंजी तेल को बालों में हफ्ते में दो बार लगाना चाहिए। यह बालों को लम्बा और घना बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा आप कलौंजी तेल में कपूर को भी मिला कर लगा सकते है। यह बालों को तेज़ी से लम्बा और घना बनाए रखने में सहायक होता है।

सफेद बालों को काला बनाए रखने के लिए

सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए भी कलौंजी का उपयोग फायदेमंद होता है। बालों की सफेद होने की समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी में नारियल तेल को मिलाकर गर्म करें। इस तेल से बालों की 10 मिनट तक अच्छे से मसाज करें और फिर बालों को 1 घंटे बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें। ऐसा करते रहने से बालों की सफेद होने वाली समस्या से छुटकारा मिलता है और बाल मजबूत भी होते है।

सिर में खुजली की समस्या को दूर करने के लिए

सिर पर खुजली की समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी का उपयोग फायदेमंद होता है। सिर में गंदगी के कारण खुजली और इन्फेक्शन (संक्रमण) जैसी समस्याएं का खतरा बना रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी का उपयोग किया जा सकता है। कलौंजी का पेस्ट बनाये। इस पेस्ट में एलोवेरा जैल और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलायें। इस मिश्रण को अच्छे से सिर की त्वचा पर लगाए उसके बाद 30 से 40 मिनट बाद सिर को धो लें। कलौंजी से बने इस हेयर मास्क का उपयोग करते रहने से सिर की त्वचा में खुजली की समस्या से आराम मिलता है।

 बालों को मुलायम और चमकदार बनाये रखने के लिए

बालों को मुलायम व चमकदार बनाये रखने के लिए कलौंजी का उपयोग फायदेमंद होता है। कलौंजी बालों के लिए कंडीशनिंग के रूप में कार्य करता है। जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में सहायक होता है। बालों को मुलायम व चमकदार बनाये रखने के लिए कलौंजी तेल का उपयोग किया जा सकता है। यह बालों में नमी को बनाए रखने के साथ रूखे बालों को मुलायम बनाए रखने में सहायक होता है। इसलिए रूखे बालों को मुलायम व चमकदार बनाये रहने के लिए कलौंजी तेल का उपयोग फायदेमंद होता है।

जानें राजीव दीक्षित के अनुसार बालों के लिए एलोवेरा के 3 फायदे

Share this Article