नारियल तेल के फायदे बालों के लिए

5 Min Read
नारियल तेल के फायदे बालों के लिए

नारियल तेल के फायदे बालों के लिए ( nariyal tel ke fayde balon ke liye ) : प्राचीन समय से ही बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। नारियल तेल को अंग्रेजी में coconut oil कहा जाता है और नारियल तेल की तासीर गर्म होती है। नारियल तेल में कई पोषक तत्व व विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर, बालों को मजबूत, घना और लम्बा बनाए रखने के साथ बालों को सफेद होने से भी बचाने में मदद करते हैं।

नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण, बालों से रुसी की समस्या को दूर करने के साथ स्कैल्प को कई संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से बालों के लिए नारियल तेल के फायदे में बारे में।

नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

नारियल तेल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, जिंक के साथ  विटामिन-ई और  विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। Advantage of coconut oil for hair in hindi.

नारियल तेल के फायदे बालों के लिए (benefits of coconut oil for hair in hindi)

  • बालों को मजबूत बनाएं रखने के लिए नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड मुख्य रूप से कार्य करता है। जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर, बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  • नारियल तेल में मौजूद विटामिन-ई, बालों को घना व लम्बा बनाये रखने में सहायक होता है। इसके लिए आपको नारियल तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर, रात को सोने से पहले अपने स्कैल्प व बालों में अच्छे से लगाकर छोड़ देना है और दूसरी सुबह बालों को शैंपू कर लेना है। बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने के इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकते हैं।
  • नारियल तेल उलझते बालों को आसानी से सुलझाने में मदद करता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा उलझते है तो आप बालों पर अन्य तेल का इस्तेमाल करने के बदले नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह बालों को आसानी से सुलझाने में मदद करता है।
  • बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल तेल फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बालों को अच्छे से धो लें और उसके बाद गीले बालों पर नारियल तेल लगाएं। यह बालों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।
  • नारियल तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो रुसी की समस्या को दूर करने में मदद करते है। इसके लिए आप  नारियल तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर स्कैल्प पर मालिश कर सकते है। रुसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार करें।

जानें नारियल पानी के फायदे और नुकसान

  • नारियल तेल बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में कार्य करता है, जो बालों को मुलायम व चमकदार बनाये रखने में सहायक होता है। इसके लिए आपको रात को सोने से पहले स्कैल्प व बालों में नारियल तेल को अच्छे से लगाना है और दूसरी सुबह शैम्पू कर लेना है। बालों को मुलायम बनाये रखने के लिए आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
  • नारियल तेल में मौजूद विटामिन-ई और विटामिन-के, उम्र से पहले हो रहे सफेद बालों को काला बनाये रखने में सहायक होते है। बालों को काला बनाएं रखने के लिए आप बालों के लिए अन्य तेल की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह बालों को काला बनाएं रखने में सहायक होगा।
  • नारियल तेल से स्कैल्प पर मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इसके अलावा यह तनाव, थकान को दूर कर दिमाग को शांत रखता है। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप गर्म नारियल तेल से स्कैल्प पर मालिश कर सकते हैं।

जानें नारियल तेल के फायदे

Share this Article