नारियल पानी के फायदे और नुकसान – Coconut water

6 Min Read
नारियल पानी के फायदे और नुकसान (nariyal pani ke fayde aur nuksan)

नारियल पानी के फायदे और नुकसान (nariyal pani ke fayde aur nuksan) : नारियल पानी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है और साथ ही साथ हम तरोताजा भी रहते हैं। नारियल के पानी में विटामिन, मैग्नीशियम (Magnesium), फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम के साथ-साथ जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते है। Advantages and disadvantages of coconut water in hindi.

नारियल पानी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Coconut water in hindi)

नारियल पानी पीने से शरीर की लगभग हर कमी को पूरा किया जा सकता है। एक नारियल में औसतन 200-250 मिलीलीटर पानी होता है। मोटापे के शिकार लोगों के लिए नारियल पानी का सेवन करना सर्वोत्तम माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की सहायता से हमारी त्वचा एवं बाल सुरक्षित रहते हैं। परन्तु इसके कई स्वास्थ्य फायदों के साथ-साथ इसकी कुछ हानियां भी हैं। Benefits and Side Effects of Coconut water in hindi.

नारियल पानी के फायदे (Benefits of Coconut water in hindi)

  • नारियल पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया में सुधार आता है। इसे पीने से पेट में गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। यह हमारी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद कारगर सिद्ध होता है। नारियल पानी हमारे शरीर में किसी डाइजेशन टॉनिक की तरह कार्य करता है। इसके अलावा ये हमें पेट संबंधी बीमारियों से भी बचाता है।
  • नारियल पानी हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हमारे रक्त में बढ़े हुए लिपिड की मात्रा को हाइपरलिपिडिमिया कहा जाता है जो हमारी हृदय की धमनियों को अवरुद्ध करके हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है। नारियल पानी हमारे शरीर में लिपिड मेटाबॉलिज्म (उपापचय) के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय रोग की संभावना नहीं रह जाती।
  • नारियल पानी का सेवन करने से मोटापे की समस्या से दूर रहा जा सकता है। यह हमारे शरीर से फैट को बर्न करके वजन को नियंत्रित रखने में बहुत सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म के स्तर में तेजी से वृद्धि होती है जिससे वजन घटाने में बहुत आसानी होती है। मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • नारियल पानी पीने से उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत मिलती है। इसमें एंटी-थ्रोम्बोटिक गुण पाया जाता है जो हमारे शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकने का कार्य करते हैं जिसकी सहायता से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों को नियमित रूप से नारियल पानी पीना चाहिए। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि नारियल पानी पीने से उच्च रक्तचाप वालों के ब्लड प्रेशर में 5-10 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।
  • नारियल पानी का सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या खत्म हो जाती है। अक्सर हमारे गलत खान-पान के चलते किडनी में क्रिस्टल जैसे पदार्थ जमा हो जाते हैं जो आगे जाकर पथरी का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में अधिक से अधिक नारियल पानी पीने से किडनी की पथरी जल्द खत्म हो जाती है। इसके अलावा इसमें प्रोफाइलेक्टिक गुण पाया जाता है जो शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचाने में बेहद प्रभावशाली होता है।
  • नारियल पानी का नियमित रूप से सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम एवं फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं। यह हमारी हड्डियों के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसके अलावा नारियल पानी पीने से हड्डियों से संबंधित बीमारियों के खतरे से बचे रह सकते हैं।
  • नारियल पानी के नियमित सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एवं विटामिन C हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने का कार्य करते हैं जिससे हमें बीमारियों का खतरा नहीं रहता। विटामिन C हमारे शरीर में एक एंटीबॉडी का निर्माण करता है जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य करता है। इसके अलावा नारियल पानी पीने से हमारे शरीर से टॉक्सिन्स एवं हानिकारक जीवाणु बाहर निकल जाते हैं जिससे हम स्वस्थ रहते हैं।

जानें नारियल तेल के फायदे (Benefits of Coconut oil in hindi)

नारियल पानी के नुकसान (Losses of Coconut water in hindi)

  • नारियल पानी में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हाइपरकलेमिया के लक्षणों को बढ़ावा दे सकता है। किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को या कम पेशाब आने वाले लोगों को नारियल पानी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • मधुमेह के रोगियों को नारियल के पानी का सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए अन्यथा इसके सेवन से उनके शरीर का शुगर लेवल अनियंत्रित भी हो सकता है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को नारियल पानी पीने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

जानें रोज बाल धोने के फायदे

Share this Article