एवोकैडो तेल के फायदे और नुकसान – Avocado Oil Benefits

6 Min Read
एवोकैडो तेल के फायदे और नुकसान - Avocado Oil

एवोकैडो तेल के फायदे और नुकसान : एवोकैडो तेल को एवोकैडो फल (Avocado fruit) से तैयार किया जाता है। जिसका उपयोग खाना बनाने से लेकर औषधीय रूप में भी किया जाता है। एवोकैडो तेल को पर्सिया अमेरिकन (Persea americana) के नाम से भी जाना जाता है। जिस प्रकार एवोकाडो के फल में कई स्वास्थ्य लाभ पाए जाते है, उसी प्रकार एवोकैडो तेल में भी कई फायदे होते है। एवोकैडो तेल में विटामिन-ई , विटामिन-ए, विटामिन-बी1, विटामिन- बी2, विटामिन-डी और कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है।

एवोकैडो तेल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Avocado Oil in hindi)

इसके अलावा एवोकैडो तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी हाइपरटेंसिव गुण से भरपूर होता है। एवोकैडो तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गुणों के कारण, यह कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे – हृदय रोग, गठिया और मधुमेह आदि को दूर करने  के साथ बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। Avocado Oil Benefits and Side Effects in Hindi.

एवोकैडो तेल के फायदे (Benefits of avocado oil in hindi)

  • स्वस्थ हृदय के लिए एवोकैडो तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। हृदय पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण का कार्य करता है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है। एवोकैडो तेल में मौजूद एन्टीऑक्सडेंट तत्व, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है। जो हृदय से जुड़ी समस्या जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक के जोखिम को कम कर, हृदय से जुड़ी अन्य समस्या को कम करने में सहायक होता है।
  • गठिया से पीड़ित लोगों के लिए भी एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में मौजूद  एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण के साथ ऐनबालिक गुण भी मौजूद होते है, जो गठिया के दर्द और उसमें होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
  • शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषण करने में एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषण करने में मदद करता है।
  • फ्री- रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने के लिए एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस  (तनाव ) के कारण फ्री रेडिकल्स का विकास होता है, जो स्वास्थ्य के साथ सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। एवोकैडो तेल में मौजूद पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट का प्रभाव होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और फ्री रेडिकल के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।
  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में ल्यूटिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसके अलावा एवोकैडो तेल पाए जाने वाले पोषक तत्व, मोतियाबिंद और बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं ।
  • स्वस्थ मसूड़े और मजबूत दांतों के लिए एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, मसूड़ों की सूजन, दांतों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है। इसके अलावा एवोकैडो तेल, मुँह से आने वाली बदबू को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल कई बीमारियों का कारण बन सकता है।  इसलिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एवोकैडो तेल मदद कर सकता है। एवोकैडो तेल में मौजूद एन्टीऑक्सीडेंट के साथ मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो एलडीएल (ख़राब कोलेस्ट्रॉल ) को कम कर एचडीएल (सही कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है। एवोकैडो तेल में कोलेस्ट्रॉल को कम करने का प्रभाव भी पाया जाता है। इसलिए एवोकैडो तेल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
  • त्वचा के लिए भी एवोकैडो तेल फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, बीटा-कैरोटीन  के साथ विटामिन-डी, प्रोटीन, और एसिड जैसे कई तत्व पाए जाते है, जो त्वचा के दाग, घाव को दूर करने के साथ त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में सहायक होते है। कॉटन को एवोकैडो तेल में डुबोकर नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा के घाव ठीक हो जाते है। त्वचा को मॉइस्चराइड करने के लिए,  एवोकैडो तेल की कुछ बूदें, त्वचा लोशन में मिलाये और इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाए।
  • बालों के विकास के साथ बालों को मजबूत और झड़ने से रोकने के लिए एवोकैडो तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-बी, बालों के विकास और उनको मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है। इसके अलावा एवोकैडो तेल में मौजूद विटामिन-ई, विटामिन-डी और बीटा-कैरोटीन, बालों को पोषण प्रदान कर, बालों को झड़ने से रोकने में सहायक होते है।

एवोकैडो तेल के नुकसान (Losses of avocado oil in hindi)

  • कुछ लोगों को एवोकाडो के तेल से एलर्जी भी हो सकती है। उन लोगों को इस तेल का उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • कुछ लोगों  त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। तो उन लोगों को एवोकैडो तेल से त्वचा से जुड़ी समस्या या एलर्जी हो सकती है।

जानें एवोकाडो के फायदे और नुकसान – Avocado Benefits, Side effects

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article