एवोकाडो के फायदे और नुकसान – Avocado Benefits, Side effects

6 Min Read
एवोकाडो के फायदे और नुकसान

एवोकाडो के फायदे और नुकसान (avocado ke fayde aur nuksan) : एवोकाडो के फायदे और नुकसान बहुत होते हैं। एवोकाडो (Avocado) एक विदेशी फल है जिसे पर्सिया अमरीकाना (Persea americana) में उगाया जाता है। एवोकाडो को एलिगेटर पियर्स के रूप में भी जाना जाता है। एवोकाडो के सेवन से हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड पाया जाता है जो हमें सेहतमंद रहने में बहुत फायदा पहुंचाता है। Advantages and disadvantages of avocado in hindi.

एवोकाडो के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of avocado in hindi)

एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिसके कारण ही इसकी गिनती सुपर फूड्स में की जाती है। यह स्वाद में मक्खन जैसा होता है जिसके कारण इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। परन्तु इसके ढेरों स्वास्थ्य फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। Benefits and Side effects of Avocado in hindi, Benefits and losses of Avocado in hindi.

एवोकाडो के फायदे (Benefits of avocado in hindi)

  • एवोकाडो के सेवन से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया में सुधार लाने का कार्य करता है। यह फाइबर हमारे आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जिनसे हमारे पाचन तंत्र की क्रिया बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है। इसके नियमित सेवन से हम कब्ज, अपच एवं एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
  • एवोकाडो का उपयोग करने से हमारे हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है जिससे हम हृदय संबंधी रोगों के खतरों से बच सकते हैं। इसमें मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ-साथ मैग्नीशियम, विटामिन E एवं पोटेशियम की भी मात्रा पायी जाती है। यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमियों को पूरा करते हैं जिससे हमारे हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और हम हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के खतरों से बचे रहते हैं।
  • एवोकाडो के इस्तेमाल से हम कैंसर जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। इसमें एवोकैटिन-B नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स एवं मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स भी पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाने में बेहद मददगार माने जाते हैं।
  • एवोकाडो के नियमित सेवन से हमारी आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है। इसमें ल्यूटिन एवं ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं जो हमारी आंखों के स्वास्थ्य पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन E भी पाया जाता है जो हमें आंख संबंधी रोगों के खतरों से बचने का कार्य करता है।
  • एवोकाडो के सेवन से हम मोटापे की समस्या से बच सकते हैं। इसमें बहुत कम कैलोरीज़ पायी जाती हैं जिनसे हम अपने वजन को आसानी से घटा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को अवशोषित करने का कार्य करता है जिससे हमारा वजन नियंत्रित रहता है।
  • एवोकाडो के इस्तेमाल से हम मुंह के संक्रमण खतरों से बच सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम एवं पोटैशियम पाया जाता है मसूड़ों के संक्रमण एवं उसमे हो रही सूजन को कम करने में बेहद मददगार होता है। यह हमारे मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है जिससे हमारे दांत एवं मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
  • एवोकाडो के सेवन से हमारे हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कच्चे एवोकाडो में विटामिन K एवं बोरोन नामक तत्व पाया जाता जो हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे हमारी हड्डियों को बहुत फायदा मिलता है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके घनत्व को भी बढ़ने का कार्य करता है।
  • एवोकाडो का उपयोग करने से हमारे लिवर एवं किडनी के स्वास्थ्य पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हमारे नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या को खत्म करने में बेहद प्रभावशाली माना जाता है जिससे हमारा लिवर स्वस्थ बने रहता है। साथ ही यह हमारे शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बेहद सहायक माना जाता है। एवोकाडो के बीजों के पाउडर के सेवन से हमारी किडनी की कार्य प्रणाली में सुधार आता है।

जानें खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान – Muskmelon Benefits

एवोकाडो के नुकसान (Losses of avocado in hindi)

  • मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को एवोकाडो के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। हालांकि इसमें कम कैलोरीज पायी जाती हैं लेकिन इसमें फैट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जिसके अधिक सेवन से हमारे शरीर का वजन बढ़ सकता है।
  • त्वचा संबंधी एलर्जी की समस्या वाले लोगों को एवोकाडो के अधिक सेवन से बचना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसके अधिक सेवन से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • खाली पेट एवोकाडो का अधिक सेवन से यह पेट संबंधी विकारों को जन्म दे सकता है। इसे अधिक खाने से पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है।

जानें एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे और नुकसान – Aloe Vera

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article