पिस्ता भिगोकर खाने के 12 फायदे

7 Min Read
पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे (Pistachio Benefits in Hindi)

पिस्ता भिगोकर खाने के 12 फायदे (pista bhigo kar khane ke fayde) : पिस्ता भिगोकर खाने के 12 फायदे कई हैं, पिस्ता एक प्रकार का मेवा है जिसका ड्राई फ्रूट्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हमारे शरीर के लिए पिस्ता बेहद फायदेमंद होता है। पिस्ते के नियमित सेवन से शरीर में कमजोरी नहीं होती एवं कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा पिस्ता पुरुषों में यौन संबंधी समस्याओं में बेहद लाभकारी होता है। आयुर्वेद में पिस्ता का सेवन करना बेहद गुणकारी बताया गया है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, एमिनो एसिड और फैट मुख्य रूप से पाए जाते हैं। Benefits of Soaking Pistachios in Hindi, Benefits of Pista in hindi.

पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे (Benefits of Soaking Pistachios in Hindi)

  1. सुबह खाली पेट पिस्ता भिगोकर खाने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें विटामिन B6, भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से हमारे शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है जिसके कारण शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
  2. रोजाना नियमित रूप से भीगे पिस्ते का सेवन करने से उच्च रक्तचाप की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। पिस्ते में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। ये शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर करके खून का थक्का बनने से भी बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में ताकत और मजबूती दोनों बने रहती है।
  3. भीगे हुए पिस्ते का सेवन करने के लिए रात में किसी बर्तन में 6-7 पिस्ते को भिगोकर सुबह नाश्ते के समय इसे खाने से हमारे शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते है।
  4. रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए पिस्ते का सेवन करने से आँखों की रौशनी में वृद्धि होती है। पिस्ता में ल्यूटिन एवं ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड मुख्य रूप से पाए जाते हैं। हमारे आहार में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की कमीं के कारण बढ़ते उम्र में ऐज रिलेटेड मैकुलर नामक समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसमें आंखों की रौशनी में कमी आ जाती है। रोजाना नियमित रूप से पिस्ता खाने से ये समस्या नहीं होती।
  5. प्रतिदिन भीगे पिस्ते खाने से वजन को घटाने में सहायता मिलती है। एक शोध के अनुसार इसे खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा को नियंत्रण में रखा जा सकता है जिसकी मदद से मोटापे को कम किया जा सकता है।
  6. भीगे पिस्ते खाने से मधुमेह की बीमारी से बचा जा सकता है। एक शोध के अनुसार पिस्ता टाइप-2 मधुमेह के रोगियों में रक्त शर्करा एवं इंसुलिन प्रतिरोध पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। इससे रक्त में शुगर का स्तर कुछ हद तक नियंत्रित हो सकता है। इस शोध के अनुसार पिस्ता में एंटी- डायबिटिक गुण भी पाए जाते है जो मधुमेह की समस्या को दूर रखने में बहुत सहायक होते हैं।
  7. रोजाना नियमित रूप से भीगे पिस्ते का सेवन करने से सूजन से राहत मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें एंटी-इन्फ्लामेट्री एवं एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन से राहत दिलाते है। इसके अलावा पिस्ता में वुंड हीलिंग गुण भी पाए जाते हैं जो घाव को जल्दी ठीक करने में सक्षम माने जाते हैं।
  8. भीगे पिस्ते का सेवन करना हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र के लिए बेहद अच्छा होता है। इसमें फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-इन्फ्लामेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट एवं न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो अड्रेनजिक (तंत्रिका कोशिकाओं से संबंधित) एवं नॉरएड्रेनाजिक (मस्तिष्क संबंधी हॉर्मोन) रिसेप्टर प्रणाली में उम्र से सम्बंधित बदलाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा पिस्ते में फ्लवोनोइड्स भी पाए जाते हैं जो हमारी याददाश्त को बेहतर कर हमारी दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं।
    जानें भीगे हुए बादाम खाने के फायदे और नुकसान
  9. भीगे हुए पिस्ते के नियमित सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है। एक शोध के अनुसार पिस्ते में केमो प्रिवेंटिव गुण पाए जाते हैं। इसके इस गुण के कारण यह हमारे शरीर में कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो हमें कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  10. रोजाना सुबह भीगे हुए पिस्ता खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। एक अध्ययन के अनुसार पिस्ते में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पायी जाती है। मैग्नीशियम प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने वाली बीमारियों से बचाने में बहुत सहायक होता है।
  11. भीगे हुए पिस्ते का सेवन करने से हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें स्ट्रोन्शियम पाया जाता है यह एक प्रकार का मिनरल होता है। जिसे कैल्शियम के स्थान पर भी लिया जा सकता है। ये  हड्डियों और दांतों के बनावट में सुधार लाने का कार्य करता है साथ ही साथ ये हड्डी के विकास को भी बढ़ावा देने का कार्य करता है।
  12. प्रतिदिन सुबह भीगे हुए पिस्ते का सेवन करने से हमारे यौन स्वास्थ्य में काफी सुधार आता है। एक शोध के पिस्ते में एंटीऑक्सीडेंट और आर्गिनीन (एक प्रकार का अमीनो एसिड) पाया जाता है जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में सुधार लाने का कार्य करता है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन वो स्थिति होती जिसमें शारीरिक संबंध बनाने में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में पिस्ते के सेवन से हमारे स्वास्थ्य में तेजी से परिवर्तन आ सकता है।

जानें लहसुन खाने के 10 स्वास्थ्यवर्धक लाभ – रखे सेहत को दुरुस्त

Share this Article