ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान – Glycerin

6 Min Read
ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान - Glycerin

ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान ( Glycerin ke fayde aur nuksan ) : ग्लिसरीन एक रंगहीन, गंधहीन, चिपचिपा तरल पदार्थ है, जिसे वनस्पति तेल से निकाला जाता हैं। ग्लिसरीन स्वाद में मीठा होता हैं, कई लोग इसका मौखिक सेवन भी करते हैं। ग्लिसरीन का उपयोग स्वीटनर, बायोडीजल, दवाओं और कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट को बनाने के लिए किया जाता है।

ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान (Benefits and Harms of Glycerin in hindi)

ग्लिसरीन का उपयोग विशेष रूप खूबसूरती निखारने और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बालों को स्वस्थ, मजबूत व मुलायम बनाये रखने के लिए भी ग्लिसरीन उपयोगी होता है। आइए विस्तार जाने हमारे इस आर्टिकल से ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान के बारे में।

ग्लिसरीन के फायदे ( Benefits of Glycerin in hindi )

  • ग्लिसरीन त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को नेचुरल चमक प्रदान करने में सहायक होता है। रोजाना त्वचा पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से त्वचा पर नमी बनी रहती है, जिससे त्वचा मुलायम व स्वस्थ नजर आती हैं।
  • ग्लिसरीन त्वचा के pH बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता हैं। अगर आप रोजाना चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा को सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से होने वाली क्षति से भी बचता हैं। साथ ही त्वचा को स्वस्थ व सुन्दर बनाये रखने में सहायक होता है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लिसरीन खुजली से राहत दे सकता है। कई प्रकार के त्वचा रोग में खुजली एक ऐसा लक्षण होता है, जो सबसे ज्यादा असुविधा पैदा करता है। ऐसे में आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें, दरअसल ग्लिसरीन में एंटीप्यूरेटिक (खुजली कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो खुजली से राहत पहुंचने में मदद करते हैं। इसके अलावा ग्लिसरीन घाव भरने में भी सहायक होता है।
  •  धूल, मिट्टी एवं प्रदूषण के चलते अब उम्र से पहले ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप ग्लिसरीन का उपयोग करें, दरअसल ग्लिसरीन में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को जवां बनाये रखने में सहायक होते हैं।
  • ग्लिसरीन का उपयोग सिर्फ त्वचा की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कई त्वचा रोगों से भी बचता हैं। दरअसल ग्लिसरीन में एंटीफंगल जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की रक्षा करते हैं और एक्जिमा और सायरोसिस जैसे त्वचा रोगों के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
  • ग्लिसरीन का इस्तेमाल आप फटे होंठों और एड़ियों के लिए भी कर सकते हैं। ग्लिसरीन के मॉइस्चराइजिंग गुण, रूखी व फटी एड़ियों और होंठों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इसके लिए आप रात को होंठों पर ग्लिसरीन लगा कर सोएं। फटी एड़ियों के लिए रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाएं और फिर मोजे पहन कर सो जाएं।
  • त्वचा पर मुहासों और ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता हैं। त्वचा में नमी की कमी मुहासों का एक बड़ा कारण हैं, इससे बचने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल गुलाब जल के साथ करें और ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करें।
  • ग्लिसरीन का उपयोग दोमुंहे बालों के लिए भी अच्छा माना गया है। इसके अलावा ग्लिसरीन में मौजूद एंटीफंगल गुण, बालों से रूसी की समस्या को दूर करते हैं और बालों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं। यही कारण हैं कि ग्लिसरीन का उपयोग कई तरह के कंडीशनर में भी किया जाता हैं।

ग्लिसरीन का उपयोग करने से पहले, इन विशेष बातों को ध्यान दें 

  • मिलावट से बचने के लिए हमेशा अच्छी कंपनी का ग्लिसरीन खरीदें।
  • ग्लिसरीन को खरीदने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट चेक करना न भूले।
  • चेहरे और बालों पर ग्लिसरीन लगाते समय, आंखों को बचाकर रखें।
  • जिन लोगों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती हैं, वे लोग त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी त्वचा संक्रमण या घाव से जूझ रहा है, तो वह व्यक्ति ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें।

जानें इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण और उपाय

ग्लिसरीन के नुकसान ( Harms of Glycerin in hindi )

  • त्वचा पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से आंखों और त्वचा पर जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • अगर ग्लिसरीन का मौखिक रूप से सेवन किया जाता है, तो यह सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और थकान महसूस होना जैसी समस्याओं का कारण बन सकता हैं।
  • जब मौसम बहुत सूखा होता है तो आपके बालों में ग्लिसरीन को नमी वाला वातावरण नहीं मिल पता है, तब यह बालों से बहुत अधिक नमी ले लेता है, जिस कारण बाल सूखकर झड़ने लगते है।

जानें पल्स रेट बढ़ने के कारण और उपाय

Share this Article