मिट्टी के मटके का पानी पीने के फायदे – प्राकृतिक फ्रिज और गुणों का भंडार

5 Min Read
मिट्टी के मटके का पानी पीने के फायदे

मिट्टी के मटके का पानी पीने के फायदे (mitti ke matke ka pani peene ke fayde) ढेर सारे होते हैं। गर्मियों में मिट्टी के मटके का पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है साथ ही इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। ये पानी को प्राकृतिक ढंग से ठंडा रखने में सक्षम है जो फ्रिज के पानी की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद होता है। सदियों से मिट्टी के मटके का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके स्वास्थ्य लाभ के कारण ही इसका उपयोग आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है। Benefits of drinking mud pot water in hindi.

मिट्टी के मटके का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking Mud pot water in hindi)

  • मिट्टी के मटके के पानी का सेवन करने से भीषण गर्मी में लू लगने की समस्या से बचा जा सकता है। रोजाना नियमित रूप से इसका पानी पीने से शरीर में विटामिन और अन्य खनिजों के ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये हमारे हमारे शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है।
  • मिट्टी के मटके का पानी पीना हमारे गले के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। फ्रिज के पानी के मुकाबले मिट्टी के मटके का पानी का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसके शीतल प्रभाव से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। मटके के पानी में मौजूद प्राकृतिक गुणों की सहायता से गले में खराश या बार-बार खांसी होने की समस्या से बचा जा सकता है।
  • मिट्टी के मटके के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर रहता है और साथ ही पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है। हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है जबकि मिट्टी क्षारीय होता है। जिसके कारण मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी का सेवन करने से ये हमारे शरीर की अम्लीय प्रकृति के साथ एक प्रतिक्रिया करता है। जिससे हमारे शरीर का Ph स्तर नियंत्रित रहता है। मिट्टी के मटके के पानी की इस खास विशेषता के कारण ही हमें पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती।
  • रोजाना नियमित रूप से मिट्टी के मटके का पानी पीने से हम मोटापे की समस्या का शिकार नहीं होते। इस पानी में मौजूद प्राकृतिक गुणों के सकारात्मक प्रभाव से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार होता है, जिसके कारण हमें वजन घटाने में आसानी होती है।
  • मिट्टी के मटके के पानी के सेवन से हम जहरीले रसायन के उपयोग से बच सकते हैं। मिट्टी के बर्तनों की तुलना में यदि हम प्लास्टिक से निर्मित बर्तनों से पानी का सेवन करते हैं तो इससे हमारे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। प्लास्टिक के बर्तनों से पानी का सेवन करने से हमारे शरीर में बीपीए और बिस्फेनॉल नामक दो जहरीले रसायन प्रवेश कर जाते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं जिनका हमारे टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मिट्टी के बर्तन से पानी पीने से हमारे टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता जिससे इसका स्तर नियंत्रित रहता है।

जानें चेहरे की झाइयां हटाने का तरीका घरेलु नुस्खों द्वारा

  • प्रतिदिन नियमित रूप से मिट्टी के मटके का पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। मिट्टी से बने बर्तनों में पानी की अशुद्धियों को दूर करने की अपार क्षमता मौजूद होती है जो पानी में मौजूद मिनरल्स भी बढ़ावा देते हैं। ये हमारे शरीर से विषैले तत्वों को फ़िल्टर कर के हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखने में एक अहम् भूमिका निभाता है।
  • मिट्टी के मटके के पानी का सेवन करने से दमा और लकवे जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। भीषण गर्मियों के मौसम से दमा और लकवे की बीमारी से जूझ रहे रोगियों को मिट्टी के मटके का पानी पीने की सलाह दी जाती है जो उनके लिए बेहद फायदेमंद होता है। मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है जिससे पानी में मौजूद गुणकारी मिनरल्स सुरक्षित रहते हैं, जिसकी सहायता से शरीर की श्वसन प्रणाली बेहतर होती है।

जानें मक्के की रोटी खाने के फायदे – सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

Share this Article