सलाद खाने के फायदे और नुकसान – Salad

6 Min Read
सलाद खाने के फायदे और नुकसान

सलाद खाने के फायदे और नुकसान ( salad khane ke fayde or nuksan ) : सलाद खाने के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। सलाद खाना हमारे लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। सलाद कईं प्रकार के कच्चे फलों एवं सब्जियों से मिलकर बना होता है जो न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट होता है। सलाद हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण अंग है।

सलाद खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of eating salad in hindi)

सलाद खाना जरुरी माना जाता क्योंकि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ वजन घटाना, पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।

सलाद के सेवन का सही तरीका (Right way to eat Salad in hindi)

यदि आप रोजाना सलाद का सेवन करना चाहते है तो इससे पहले आपको सलाद खाने के सही समय की जानकारी जैसे – सलाद कब खाना है, भोजन से पहले, भोजन के साथ या बिना भोजन के इन बातों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार कच्चे पदार्थों (जिनसे सलाद बनाया जाता है) को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि उससे अपच या बदहजमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है इसलिए उनके खाने के तरीकों को जानना बेहद जरुरी है।

सलाद का सेवन करने के लिए ज्यादातर एक्सपर्ट्स इसे पके हुए भोजन के साथ मिलाकर न खाने की सलाह देते हुए इसे भोजन करने से लगभग 20 मिनट पहले खाने की सलाह देते है। रात में सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए इससे पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा सलाद में नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि कच्चा नमक खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कच्चा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी हानिकारक माना जाता है।

सलाद खाने के फायदे (Benefits of eating Salad in hindi)

  • सलाद का सेवन भोजन से पहले करने से सबसे ज्यादा फ़ायदा उन लोगों को होगा जो अपना वजन घटाना चाहते है क्योंकि भोजन से पहले सलाद खाने से कुछ हद तक आपका पेट भर जाता है और आपको अतिरिक्त कैलोरी वाला भोजन खाने की आवश्यकता नहीं होती और इससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।
  • सलाद का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट में करने से शरीर में दिनभर फुर्ती और एनर्जी बनी रहती है क्योंकि कच्चे फल और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पानी और फाइबर की मात्रा पाई है। इसके अलावा सलाद को चबा-चबा कर खाने से पेट भर जाता है जिससे भूख भी मिट जाती है।
  • सलाद खाना आँखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। सलाद में पालक, लाल लेटुस और सभी सब्जियां होती है जिनमें विटामिन ए, कैरोटिनॉइड, ज़ेक्सैंटीन और ल्यूटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारी आँखों को मजबूती प्रदान कर उसको विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है।
  • सलाद खाने से अनिद्रा की समस्या को भी खत्म किया जा सकता है सलाद में उपलब्ध लेटस में ‘लैक्टोकारियम’ होता है जिससे अनिद्रा की समस्या ख़त्म हो जाती है और अधिक थकान महसूस नहीं होती है।
  • सलाद में खाई जाने वाली कच्ची सब्जियों में एंजाइम पाए जाते है जो भोजन में उपलब्ध पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए शरीर को सहायता प्रदान करते है। सलाद में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यकता होती है अतः सलाद खाने से हमे उचित मात्रा में फाइबर प्राप्त हो जाता है।
  • सलाद खाने से ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या नहीं होती है। अन्य खाद्य पदार्थों को खाने के बाद आलस की समस्या उत्पन्न हो जाती है लेकिन सलाद खाने से पेट भरा होने के बावजूद भी आलस नहीं आता और फुर्ती बनी रहती है।
  • सलाद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। सलाद में एंटीऑक्सीडेंट व अन्य पोषक तत्व पाए जाते है जो शारीरिक व मानसिक सभी तरह के रोगों से लड़ने में सहायक होते है।
  • सलाद खाने से मांसपेशियों में प्रोटीन को बढ़ाया जा सकता है क्योंकि प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ हड्डियों से संबंधित सभी रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

सलाद खाने के नुकसान (Disadvantages of eating Salad in hindi)

  • छोटे बच्चों को सलाद में मौजूद टमाटर और खीरा अधिक मात्रा में खिलाने से यह उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते है। इसलिए उनको टमाटर और खीरे अधिक मात्रा में नहीं खिलाना चाहिए।
  • यदि गर्भवती महिलाओं को सलाद का सेवन करना है तो वे डॉक्टर की सलाह लेकर ही सलाद खाए क्योंकि कईं परिस्थितियों में उनको सलाद न खाने की सलाह दी जाती है।
  • आजकल कईं लोग सब्जियों में कीटनाशकों का छिड़काव करते है और यदि इन सब्जियों को अच्छे से धोकर न खाया जाए तो उसमें मौजूद विषैले रसायन शरीर को कईं तरीकों से हानि पहुंचाते है। इसलिए सलाद में खाई जाने वाली सब्जियों को अच्छे से धोकर खाना जरुरी होता है।
  • जिन लोगों को विशेष प्रकार की सब्जियों को खाने से कोई रोग या एलर्जी होती है तो वे सलाद में मौजूद उन सब्जियों का सेवन न करें।

जानें भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान – Pecan Nuts

Share this Article