लहसुन और शहद के फायदे – Garlic and Honey Benefits

5 Min Read
लहसुन और शहद (Garlic and Honey) के फायदे

लहसुन और शहद के सेवन से कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। इनके इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक, एंटी-फंगल एवं एंटी-वायरल गुणों की सहायता से हम सर्दी-जुकाम एवं खांसी से बचे रहते हैं। वहीं शहद में मौजूद प्राकृतिक गुणों के प्रभाव से हमारी सेहत और खूबसूरती में निखार आ सकता है। इन दोनों के नियमित इस्तेमाल से हमें कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते है जिससे हम कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं।

लहसुन और शहद (Garlic and Honey) के फायदे

  • लहसुन और शहद के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर की रक्षा प्रणाली को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। इसके अलावा शहद में भी इम्युनिटी पावर बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं। लहसुन और शहद का हमारी सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसके और भी कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं।
  • लहसुन और शहद के नियमित सेवन से किसी भी प्रकार के फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इनमें एंटी-फंगल एवं एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाय जाते हैं जिनके सकारात्मक प्रभाव से हमें लगभग हर प्रकार के इन्फेक्शन से बचे रहने में मदद मिलती है।
  • लहसुन और शहद के उपयोग से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इनके इस्तेमाल से हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। यह हमारे हृदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी बेहद सहायक होते हैं। लहसुन और शहद खाने से हमारे शरीर की रक्त धमनियां बेहतर रहती हैं जिसके कारण हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • लहसुन और शहद के मिश्रण का प्रयोग करने से गले से संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है। इसकी तासीर बेहद गर्म होती है जो हमारे गले की परेशानियों जैसे खराश और गला बैठ जाना से आसानी से आराम दिलाने में बेहद मददगार होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो इन सब समस्याओं में राहत दिलाने में बहुत असरदार होते हैं।
  • लहसुन और शहद के नियमित सेवन से हमारे मोटापे की समस्या से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन में फैट बर्न करने वाले यौगिक मौजूद होते है जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में बेहद सहायक होते हैं। इसके अलावा लहसुन के प्रभाव से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में लहसुन की 3-4 कलियों को पीसकर इसे गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करने से तेजी से वजन कम होगा।

जानें नकली-असली शहद पहचानने का तरीका

  • लहसुन और शहद के एक साथ सेवन करने से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती।दिन में 2 बार शहद और लहसुन के मिश्रण का सेवन करने के उपरांत एक गिलास दूध पीने से शरीर की ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसे खाने से पुरुषों में बलवीर्य की भी वृद्धि होती है।
  • लहसुन और शहद के मिश्रण का सेवन करना हमारे दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है जो हमारे हृदय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • लहसुन और शहद के नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है जिससे हमें बार-बार डायरिया होने की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा इसे नियमित तौर पर खाने से पेट संबंधी बीमारियों से भी दूर रहा जा सकता है।
  • शहद में लहसुन मिलाकर इसका सेवन करने से हमारे दांत मजबूत एवं स्वस्थ रहते हैं। इसमें फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जिसकी सहायता से दांतों से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को दूर रखने में आसानी होती है।

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article