आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान – Gooseberry

6 Min Read
आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान

आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान (amla murabba ke fayde aur nuksan) : आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान जानें, आंवला मुरब्बा औषधीय गुणों में परिपूर्ण होते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं। प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा आंवले का मुरब्बा खाने से कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। आंवला मुरब्बा ताजे आंवलो को चीनी में संरक्षित करके तैयार किया जाता है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ अत्यंत स्वादिष्ट भी होता है। Advantages and disadvantages of Amla murabba in hindi.

आंवला मुरब्बा के फायदे और नुकसान

आंवला में विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, एवं कैरोटीन पाया जाता है जो हमें कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं।

आंवला मुरब्बा के फायदे (Benefits of Amla Murabba in hindi)

  • आंवला मुरब्बा के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें विटामिन C प्राचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने में बहुत सहायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण हमें कई बीमारियों से बचे रहने में बहुत मदद मिलती है।
  • लगभग 60 दिनों तक लगातार आंवला मुरब्बा के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह हमारे पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करने का कार्य करता है जिससे हमें कब्ज, पेट में गैस, एसिडिटी एवं अल्सर जैसी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती हैं।
  • आंवला मुरब्बा के नियमित सेवन से हम कई प्रकार के संक्रमण से बचे रह सकते हैं। इसके जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे हम सर्दी-जुकाम, खांसी एवं मौसमी बीमारियों से बचे रहने में सहायता मिलती है। यह हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है जिससे हमें सेहतमंद रहने में आसानी होती है।
  • आंवला मुरब्बा के नियमित सेवन से हमारी त्वचा के रंग में काफी सुधार आता है। इसमें एंटी-एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ त्वचा की झुर्रियों को दूर करता है। इसमें मौजूद विटामिन हमारी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखार प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A एवं विटामिन E भी पाया जाता है जो हमारी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करने का कार्य करता है।
  • आंवला मुरब्बा खाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें जिंक, क्रोमियम एवं कॉपर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक घटक माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। यह हमारे शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा ये हमारे शरीर की रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करने में भी बहुत मदद करता है।
  • आंवला मुरब्बा खाने से हम एनीमिया जैसी बीमारी से बचे रह सकते हैं। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जिससे हमारे शरीर हीमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि होती है। अक्सर महिलाओं में पीरियड्स की दौरान अधिक ब्लीडिंग होने के कारण उनके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में आंवला मुरब्बा उन महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • आंवला मुरब्बा के नियमित सेवन से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं हमारे जोड़ों के दर्द एवं उसमे सूजन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल हमारे जोड़ों के सूजन को कम करता है बल्कि हमारे आतंरिक अंगों की सूजन को भी कम करता है। यह हमारे अग्नाशय की सूजन को घटाकर उसकी कार्य प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने में बेहद सहायक माना जाता है।

आंवला मुरब्बा के नुकसान (Losses of Amla Murabba in hindi)

  • आंवला मुरब्बा के अत्यधिक सेवन से पेशाब में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • आंवला मुरब्बा में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस के अधिक सेवन से दस्त या किडनी में पथरी हो सकती है।
  • आंवला मुरब्बा के अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा हो सकती है
  • मधुमेह के रोगियों को इसके अधिक सेवन बचना चाहिए क्योंकि ये हमारे शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। ऐसे रोगियों को आंवला मुरब्बा के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

जानें अच्छी नींद का राज छुपा है आपके भोजन में 

Share this Article