सूतशेखर रस के फायदे – Benefits of Sutshekhar Ras in hindi

5 Min Read
सूतशेखर रस के फायदे - Benefits of Sutshekhar Ras in hindi

सूतशेखर रस के फायदे – Benefits of Sutshekhar Ras in hindi : सूतशेखर रस एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसको आप बिना डॉक्टर के पर्चे द्वारा खरीद सकते हैं। सूतशेखर रस का उपयोग मुख्य रूप से एसिडिटी, बदहजमी के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा सूतशेखर रस का उपयोग कुछ दूसरी समस्याओं जैसे हिचकियां, जलन, घबराहट, गैस, कमर दर्द, अनिद्रा, मुँह के छाले, पेशाब के रोग, प्रसव से जुड़ी समस्याएं, खूनी दस्त, सिरदर्द, खट्टी डकार, भूख में कमी, गठिया आदि समस्याओं के लिए भी किया जाता है।

सूतशेखर रस दो तरह के होते हैं, एक स्वर्ण युक्त तथा दूसरा स्वर्ण रहित। स्वर्ण युक्त तथा स्वर्ण रहित दोनों सूतशेखर रस में ज्यादा अंतर नहीं होता है। दरअसल स्वर्ण युक्त सूतशेखर रस हृदय एवं मस्तिष्क को भी बल देता हैं शेष सभी गुण समान होते हैं तो आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से सूतशेखर रस के फायदे के बारे में।

सूतशेखर रस में मौजूद घटक

सूतशेखर रस में शुद्ध पारद, शुद्ध गंधक, रौप्य भस्म, काली मिर्च, अदरक, छोटी इलायची, स्वरना भसमा, रजत भस्म, शंख भस्म, ताम्र भस्म, पीपल, शुद्ध धतूरे के बीज, दालचीनी, बेलगिरी, कचूर और भांगरे का रस जैसे कई घटक मौजूद होते हैं।

सूतशेखर रस के सेवन का तरीका

  • सूतशेखर रस की 1-1 गोली का सेवन सुबह शाम करना चाहिए।
  • सूतशेखर रस को शहद या शक्कर के साथ लिया जा सकता हैं। इसके अलावा सूतशेखर रस को दाड़िमवलेह या आंवला मुरब्बे के साथ लेने से विशेष लाभ होता हैं।

सूतशेखर रस की उपलब्धता

  • बैद्यनाथ सूतशेखर रस
  • झंडू सूतशेखर रस
  • डाबर सूतशेखर रस
  • गुआफा सुतशेखर रस

सूतशेखर रस के फायदे ( Benefits of Sutshekhar Ras in hindi )

  1. पेट में पित्त की मात्रा बढ़ जाने के कारण पेट में गैस, खट्टी डकारे, सीने में जलन और सिर दर्द जैसी समस्याएं से राहत पाने के लिए सूतशेखर रस का सेवन किया जाता है।
  2. नकसीर यानी नाक से खून आने की समस्या में सूतशेखर रस का सेवन करना बहुत उपयुक्त होता है क्योंकि आयुर्वेद में नकसीर को रक्तपित्त कहा जाता हैं ऐसे में सूतशेखर रस औषधि का उपयोग करने से रोगी को राहत मिलती है।
  3. मुंह में बार-बार पानी बनना, मुंह में अजीब तरह का बार-बार खट्टापन बनना जैसी समस्याओं में भी सूतशेखर रस का उपयोग किया जाता हैं। इसके अलावा भूख की कमी यानी भूख ना लगने की समस्या में भी सूतशेखर रस का सेवन किया जाता है।
  4. महिलाओं के गर्भाशय में दर्द होना, पेट में दर्द होना, मासिक धर्म में गड़बड़ी होना, कमजोरी महसूस होना, घबराहट एवं बेचैनी महसूस होना जैसे लक्षणों में महिलाओं को सूतशेखर रस का सेवन कराने से यह सभी समस्याएं ठीक हो जाती है।
  5. हृदय को बल प्रदान करने के लिए भी सूतशेखर रस का सेवन किया जाता है। दरअसल सूतशेखर रस का सेवन करने से वात वाहिनी एवं रक्त वाहिनी शांत होती हैं तथा हृदय की गति नियंत्रित हो जाती है।
  6. सुतशेखर रस का सेवन सूखी खांसी, फेफड़ों के संक्रमण, कफ दोष एवं टीवी जैसी बीमारियों में भी लाभदायक होता है। इन सभी समस्याओं के इलाज के लिए सूतशेखर रस को तालीसादि चूर्ण या सितोपलादि चूर्ण के साथ मिलाकर भोजन के उपरांत लेना फायदेमंद होता है।
  7. हिक्का रोग जिसमें बार-बार हिचकी आती हैं। इस रोग में भी सूतशेखर रस का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके अलावा पेशाब का रुक रुक के आना, मुंह में छाले होना और दस्त जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी सूतशेखर रस का सेवन किया जाता है।
  8. अनिद्रा यानी रात में नींद न आने की समस्या में भी सूतशेखर रस का उपयोग किया जाता है। दअरसल सूतशेखर रस, मानसिक विकारों को दूर करने के साथ रोगी को तनाव मुक्त रखता है, जिसे रोगी को अच्छी नींद आती हैं।

सूतशेखर रस का सेवन करने से पहले इन विशेष बातों का ध्यान दें

  • गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं सूतशेखर रस का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें।
  • अगर किसी व्यक्ति को सूतशेखर रस औषधि में मौजूद किसी भी पदार्थ से एलर्जी हैं, तो वह व्यक्ति सूतशेखर रस का सेवन करने से बचें।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता हैं और वह सूतशेखर रस का सेवन करने की भी सोच रहा हैं, तो वह व्यक्ति सूतशेखर रस का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article